Sunday, 17 February 2019

Class 11 Samanya Hindi गद्य-साहित्य विकास मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न MCQ


Class 11 Samanya Hindi 

गद्य-साहित्य विकास
MCQ
मिश्रित बहुविकल्पीय प्रश्न
उचित विकल्प का चयन कीजिए
प्रश्न 1.
‘
साहित्यालोचन’ और ‘हिन्दी साहित्य निर्माता’ इनकी प्रमुख रचनाएँ हैं
(
क) जयशंकर प्रसाद
(
ख) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(
ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(
घ) श्यामसुन्दर दास
उत्तर:
(
घ) श्यामसुन्दर दास
प्रश्न 2.
‘
काशी नागरी प्रचारिणी सभा’ की स्थापना में इनका सराहनीय योगदान रहा है
या
‘
काशी नागरी प्रचारिणी सभा’ की स्थापना किसने की ?
(
क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(
ख) जयशंकर प्रसाद
(
ग) श्यामसुन्दर दास
(
घ) डॉ० सम्पूर्णानन्द
उत्तर:
(
ग) श्यामसुन्दर दास
प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौन द्विवेदीयुगीन गद्य लेखक/लेखिका हैं ?
(
क) महादेवी वर्मा
(
ख) श्यामसुन्दर दास
(
ग) यशपाल
(
घ) भगवतीचरण वर्मा
उत्तर:
(
ख) श्यामसुन्दर दास
प्रश्न 4.
‘
रूपक रहस्य’ के लेखक कौन हैं ? यह किस विधा की रचना है ?
(
क) वियोगी हरि-नाटक
(
ख) रामचन्द्र शुक्ल-निबन्ध
(
ग) श्यामसुन्दर दास-आलोचना
(
घ) प्रतापनारायण मिश्र-निबन्ध
उत्तर:
(
ग) श्यामसुन्दर दास-आलोचना
प्रश्न 5.
श्यामसुन्दर दास द्वारा किस पत्रिका का सम्पादन किया गया ?
(
क) हिन्दी प्रदीप
(
ख) माधुरी
(
ग) इन्दु
(
घ) नागरी प्रचारिणी पत्रिका
उत्तर:
(
घ) नागरी प्रचारिणी पत्रिका
प्रश्न 6.
‘
नासिकेतोपाख्यान’शीर्षक से श्यामसुन्दर दास के अतिरिक्त किस लेखक ने गद्य-रचना की है?
(
क) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(
ख) सदल मिश्र
(
ग) रामचन्द्र शुक्ल
(
घ) महावीरप्रसाद द्विवेदी
उत्तर:
(
ख) सदल मिश्र
प्रश्न 7.
श्यामसुन्दर दास का जन्म-काल है-..
(
क) सन् 1875 ई०
(
ख) सन् 1884 ई०
(
ग) सन् 1892 ई०
(
घ) सन् 1907 ई०
उत्तर:
(
क) सन् 1875 ई०
प्रश्न 8.
मुंशी प्रेमचन्द का जन्म-काल है
(
क) 1870 ई
(
ख) 1875 ई०
(
ग) 1880 ई०
(
घ) 1879 ई०
उत्तर:
(
ग) 1880 ई०
प्रश्न 9.
सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन का जन्म-काल है
(
क) 1892 ई०
(
ख) 1907 ई०
(
ग) 1911 ई०
(
घ) 1920 ई०
उत्तर:
(
ग) 1911 ई०
प्रश्न 10.
इनके द्वारा ‘भारत कला भवन’ नाम के एक विशाल संग्रहालय की स्थापना की गयी
(
क) रामचन्द्र शुक्ल
(
ख) श्यामसुन्दर दास
(
ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(
घ) राय कृष्णदास
उत्तर:
(
घ) राय कृष्णदास
प्रश्न 11.
इन्होंने हिन्दी में गद्यगीत विधा का प्रवर्तन किया
(
क) हरिशंकर परसाई
(
ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(
ग) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(
घ) राय कृष्णदास
उत्तर:
(
घ) राय कृष्णदास
प्रश्न 12.
‘
भारत की चित्रकला’ तथा ‘ भारतीय मूर्तिकला’ इनके प्रामाणिक ग्रन्थ हैं
(
क) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(
ख) राहुल सांकृत्यायन
(
ग) महादेवी वर्मा
(
घ) राय कृष्णदास
उत्तर:
(
घ) राय कृष्णदास
प्रश्न 13.
‘
साधना’ नामक गद्यगीतों के संग्रह के रचयिता कौन हैं ?
(
क) वृन्दावनलाल वर्मा
(
ख) मोहन राकेश
(
ग) राय कृष्णदास
(
घ) विनय मोहन शर्मा
उत्तर:
(
ग) राय कृष्णदास
प्रश्न 14.
राय कृष्णदास का लेखन-युग है
(
क) भारतेन्दु युग
(
ख) द्विवेदी युग
(
ग) छायावाद युग
(
घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(
ग) छायावाद युग
प्रश्न 15.
प्रेमचन्दोत्तर युग के श्रेष्ठ कथाकार के रूप में जाने जाते हैं
(
क) सरदार पूर्णसिंह
(
ख) वासुदेवशरण अग्रवाल
(
ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(
घ) जैनेन्द्र कुमार
उत्तर:
(
घ) जैनेन्द्र कुमार
प्रश्न 16.
जैनेन्द्र कुमार की कौन-सी रचना उपन्यास नहीं है ?
(
क) कल्याणी
(
ख) जयवर्धन
(
ग) मुक्तिबोध
(
घ) वातायन
उत्तर:
(
घ) वातायन
प्रश्न 17.
निम्नलिखित रचनाओं में से कौन-सी रचना नाटक है?
(
क) मजदूरी और प्रेम
(
ख) रस-मीमांसा
(
ग) पाप और प्रकाश
(
घ) भारत की एकता
उत्तर:
(
ग) पाप और प्रकाश
प्रश्न 18.
जैनेन्द्र कुमार द्वारा रचित निबन्ध-संग्रह है
(
क) पृथिवी-पुत्र और वाग्धारा
(
ख) पूर्वोदय और प्रस्तुत प्रश्न
(
ग) कुली
(
घ) पथ के साथी
उत्तर:
(
ख) पूर्वोदय और प्रस्तुत प्रश्न
प्रश्न 19.
‘
त्यागपत्र’ किस लेखक की उपन्यास-विधा की रचना है ?
(
क) प्रेमचन्द
(
ख) यशपाल
(
ग) जैनेन्द्र कुमार
(
घ) मोहन राकेश
उत्तर:
(
ग) जैनेन्द्र कुमार
प्रश्न 20.
‘
साहित्य का श्रेय और प्रेय’ किस विधा की रचना है ?
(
क) कहानी
(
ख) आलोचना
(
ग) निबन्ध
(
घ) संस्मरण
उत्तर:
(
ग) निबन्ध
प्रश्न 21.
‘
अज्ञेय’ का वास्तविक नाम (पूरा नाम) है
(
क) रामवृक्ष बेनीपुरी
(
ख) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(
ग) कन्हैयालाल मिश्र
(
घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन
उत्तर:
(
घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन
प्रश्न 22.
‘
विशाल भारत’, ‘सैनिक’, ‘प्रतीक’, ‘वाक्’ तथा ‘दिनमान’ पत्र-पत्रिकाओं का सम्पादन किया—
(
क) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी ने
(
ख) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’ ने
(
ग) रामवृक्ष बेनीपुरी ने
(
घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ ने
उत्तर:
(
घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’ ने
प्रश्न 23.
‘
उत्तर प्रियदर्शी’ नाटक के लेखक हैं
(
क) मोहन राकेश
(
ख) कन्हैयालाल मिश्र ‘प्रभाकर’
(
ग) रामवृक्ष बेनीपुरी
(
घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
उत्तर:
(
घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
प्रश्न 24.
‘
अरे यायावर रहेगा याद’ किस विधा की रचना है ?
(
क) उपन्यास
(
ख) नाटक
(
ग) कहानी
(
घ) यात्रा-साहित्य
उत्तर:
(
घ) यात्रा-साहित्य
प्रश्न 25.
अज्ञेय जी द्वारा रचित निम्नलिखित में से कौन-सी रचना निबन्ध-विधा की रचना नहीं है ?
(
क) विपथगा
(
ख) आत्मनेपद
(
ग) त्रिशंकु
(
घ) लिखि कागद कोरे
उत्तर:
(
घ) लिखि कागद कोरे
प्रश्न 26.
इन्होंने भाषा सम्बन्धी विविध प्रयोग किये और शैली के क्षेत्र में भी नये प्रतिमान स्थापित किये
(
क) स० .ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(
ख) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(
ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द
(
घ) श्रीराम शर्मा
उत्तर:
(
क) स० .ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
प्रश्न 27.
अज्ञेय जी को ज्ञानपीठ पुरस्कार से किस रचना के लिए सम्मानित किया गया था ?
(
क) जयदल
(
ख) कितनी नावों में कितनी बार
(
ग) एक बूंद सहसा उछली
(
घ) अरी ओ करुणा प्रभामय
उत्तर:
(
ख) कितनी नावों में कितनी बार
प्रश्न 28.
‘
सन्नाटा’ के रचनाकार हैं
(
क) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(
ख) राय कृष्णदास
(
ग) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(
घ) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय
उत्तर:
(
घ) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय
प्रश्न 29.
‘
हरिऔध’ का पूरा नाम क्या है ?
(
क) मैथिलीशरण गुप्त
(
ख) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(
ग) अयोध्यासिंह उपाध्याय
(
घ) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन
उत्तर:
(
ग) अयोध्यासिंह उपाध्याय
प्रश्न 30.
‘
कामायनी’ की रचना-विधा क्या है ?
(
क) खण्डकाव्य
(
ख) नाटिका
(
ग) उपन्यास
(
घ) महाकाव्य
उत्तर:
(
घ) महाकाव्य
प्रश्न 31.
‘
भाषा योग-वाशिष्ठ’ के रचयिता हैं
(
क) रामप्रसाद निरंजनी
(
ख) सदासुख मुंशीलाल ‘नियाज’
(
ग) सदल मिश्र
(
घ) इंशा अल्ला खाँ
उत्तर:
(
क) रामप्रसाद निरंजनी
प्रश्न 32.
डॉ० रघुवीर सिंह का लेखन-युग है
(
क) छायावाद युग
(
ख) द्विवेदी युग
(
ग) भारतेन्दु युग
(
घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(
ख) द्विवेदी युग
प्रश्न 33.
द्विवेदी युग का ख्याति प्राप्त तिलिस्मी उपन्यास है
(
क) आत्मदाह
(
ख) गबन
(
ग) नूतन ब्रह्मचारी
(
घ) चन्द्रकान्ता सन्तति
उत्तर:
(
घ) चन्द्रकान्ता सन्तति
प्रश्न 34.
‘
भारतेन्दु युग’ की कालावधि मानी जाती है।
(
क) 1900 से 1922 ई०
(
ख) 1919 से 1938 ई०
(
ग) 1868 से 1900 ई०
(
घ) 1868 ई० तक।
उत्तर:
(
ग) 1868 से 1900 ई०
प्रश्न 35.
‘
द्विवेदी युग’ की कालावधि मानी जाती है
(
क) 1900 से 1922 ई०
(
ख) 1919 से 1938 ई०
(
ग) 1868 से 1900 ई०
(
घ) 1938 ई० से अब तक
उत्तर:
(
क) 1900 से 1922 ई०
प्रश्न 36.
तितली’ उपन्यास के रचनाकार हैं
(
क) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(
ख) प्रेमचन्द
(
ग) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(
घ) जयशंकर प्रसाद
उत्तर:
(
घ) जयशंकर प्रसाद
प्रश्न 37.
‘
शुक्ल युग’ ( छायावाद युग) की कालावधि मानी जाती है,
(
क) 1900 से 1922 ई०
(
ख) 1919 से 1938 ई०
(
ग) 1938 से 1947 ई०
(
घ) 1947 ई० से अब तक
उत्तर:
(
ख) 1919 से 1938 ई०
प्रश्न 38.
‘
शुक्लोत्तर युग’ ( छायावादोत्तर युग) की कालावधि मानी जाती है
(
क) 1900 से 1922 ई०
(
ख) 1919 से 1938 ई०
(
ग) 1938 से 1947 ई०
(
घ) 1947 ई० से अब तक
उत्तर:
(
ग) 1938 से 1947 ई०
प्रश्न 39.
‘
द्विवेदी युग’ और ‘छायावादी युग’ दोनों युगों में लेखन-कार्य करने वाले लेखक-द्वय हैं
(
क) महावीरप्रसाद द्विवेदी व गुलाबराय
(
ख) प्रतापनारायण मिश्र व प्रेमचन्द
(
ग) गुलाबराय व जयशंकर प्रसाद
(
घ) जयशंकर प्रसाद व जैनेन्द्र कुमार
उत्तर:
(
ग) गुलाबराय व जयशंकर प्रसाद
प्रश्न 40.
‘
छायावाद युग’ और ‘छायावादोत्तर युग’ दोनों युगों में अपनी रचनाधर्मिता से हिन्दी साहित्य में विशेष योगदान करने वाले लेखक हैं
(
क) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
(
ख) स० ही० वात्स्यायन ‘अज्ञेय
(
ग) जयशंकर प्रसाद
(
घ) डॉ० नगेन्द्र
उत्तर:
(
क) आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी
प्रश्न 41.
किस युग की रचनाएँ मार्क्सवाद से सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं ?
(
क) छायावादी युग
(
ख) छायावादोत्तर युग
(
ग) शुक्ल युग
(
घ) द्विवेदी युग
उत्तर:
(
ख) छायावादोत्तर युग
प्रश्न 42.
गद्य की विधा जो नहीं है
(
क) निबन्ध
(
ख) आलोचना
(
ग) उपन्यास
(
घ) गद्यकाव्य
उत्तर:
(
घ) गद्यकाव्य
प्रश्न 43.
हिन्दी की गद्य और पद्य विधाओं में समान रूप से लिखने वाले विद्वान् हैं
(
क) मैथिलीशरण गुप्त
(
ख) विष्णु प्रभाकर
(
ग) जयशंकर प्रसाद
(
घ) तीनों में से कोई नहीं
उत्तर:
(
ग) जयशंकर प्रसाद
प्रश्न 44.
छायावादी युग के लेखक कौन नहीं हैं ?
(
क) वियोगी हेरि
(
ख) भगवतीचरण वर्मा
(
ग) नन्ददुलारे वाजपेयी
(
घ) डॉ० रघुवीर सिंह
उत्तर:
(
ख) भगवतीचरण वर्मा
प्रश्न 45.
निम्नलिखित में से कौन-सा साहित्यकार छायावादी नहीं है ?
(
क) जयशंकर प्रसाद
(
ख) रामधारी सिंह दिनकर
(
ग) सुमित्रानन्दन पन्त
(
घ) महादेवी वर्मा
उत्तर:
(
ख) रामधारी सिंह दिनकर
प्रश्न 46.
संस्कृति के चार अध्याय’ किस युग की रचना है ?
(
क) भारतेन्दु युग
(
ख) द्विवेदी युग
(
ग) छायावादोत्तर युग
(
घ) छायावाद युग
उत्तर:
(
ग) छायावादोत्तर युग
प्रश्न 47.
हमीर हठ’ किस प्रकार की रचना है ?
(
क) निबन्ध
(
ख) कथा-साहित्य
(
ग) आलोचना
(
घ) इतिहास
उत्तर:
(
घ) इतिहास
प्रश्न 48.
‘
खड़ी बोली’ गद्य के विकास का प्रारम्भिक युग कौन-सा है ?
(
क) द्विवेदी युग
(
ख) छायावाद युग
(
ग) भारतेन्दु युग
(
घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(
ग) भारतेन्दु युग
प्रश्न 49.
निम्नलिखित में से किस निबन्धकार को ललित निबन्धकार माना जाता है ?
(
क) कुबेरनाथ राय
(
ख) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(
ग) सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन ‘अज्ञेय’
(
घ) सरदार पूर्णसिंह
उत्तर:
(
क) कुबेरनाथ राय
प्रश्न 50.
निम्नलिखित में असत्य कथन है
(
क) गद्य व्याकरण सम्मत वाक्यबद्ध रचना है।
(
ख) गद्य प्रधानतया विचार, तर्क चिन्तन एवं विश्लेषण प्रधान होता है।
(
ग) गद्य में लय, यति एवं गति आदि को महत्त्व होता है।
(
घ) आज का युग गद्य प्रधान है
उत्तर:
(
ग) गद्य में लय, यति एवं गति आदि को महत्त्व होता है।
प्रश्न 51.
कौन-सा युग हिन्दी गद्य के उत्कर्ष का सूर्योदय-काल था ?
(
क) भारतेन्दु युग
(
ख) द्विवेदी युग
(
ग) छायावाद युग
(
घ) छायावादोत्तर युग
उत्तर:
(
ख) द्विवेदी युग
प्रश्न 52.
छायावादोत्तर युग के लेखक नहीं
(
क) भीष्म साहनी
(
ख) सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
(
ग) वासुदेवशरण अग्रवाल
(
घ) बालकृष्ण भट्ट
उत्तर:
(
घ) बालकृष्ण भट्ट
प्रश्न 53.
‘
द्विवेदी पत्रावली’ के संकलनकर्ता हैं
(
क) बैजनाथ सिंह
(
ख) बनारसी दास चतुर्वेदी
(
ग) पद्मसिंह शर्मा
(
घ) वियोगी हरि
उत्तर:
(
क) बैजनाथ सिंह
प्रश्न 54.
हिन्दी साहित्य के आधुनिक काले को गद्य काल की संज्ञा किसने दी ?
(
क) भारतेन्दु हरिश्चन्द्र
(
ख) महावीरप्रसाद द्विवेदी
(
ग) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(
घ) बाबू श्यामसुन्दर दास
उत्तर:
(
ग) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
प्रश्न 55.
‘
बड़ों के प्रेरणादायक पत्र’ पत्र संकलन किसने प्रकाशित कराया ?
(
क) बैजनाथ सिंह
(
ख) बनारसीदास चतुर्वेदी
(
ग) वियोगी हरि
(
घ) हरिवंशराय बच्चन
उत्तर:
(
ग) वियोगी हरि
प्रश्न 56.
‘
नूतन ब्रह्मचारी’ किस विधा की रचना है ?
(
क) नाटक
(
ख) उपन्यास
(
ग) जीवनी
(
घ) आलोचना
उत्तर:
(
ख) उपन्यास
प्रश्न 57.
‘
हिन्दी प्रगतिशील लेखक संघ’ का प्रथम अधिवेशन हुआया प्रेमचन्द की अध्यक्षता में प्रगतिशील लेखक संघ’ का अधिवेशन हुआ
(
क) सन् 1932 में
(
ख) सन् 1936 में
(
ग) सन् 1938 में
(
घ) सन् 1940 में
उत्तर:
(
क) सन् 1932 में
प्रश्न 58.
प्रारम्भिक गद्य लेखकों में दो राजाओं में से एक हैं
(
क) सदासुख लाल
(
ख) सदल मिश्र
(
ग) शिवप्रसाद सितारेहिन्द
(
घ) लल्लूलाल
उत्तर:
(
ग) शिवप्रसाद सितारेहिन्द
प्रश्न 59.
‘
दि मैड मैन’ का ‘पगला’ नाम से हिन्दी में अनुवाद किया है–
(
क) वासुदेवशरण अग्रवाल ने
(
ख) रायकृष्ण दास ने
(
ग) डॉ० सम्पूर्णानन्द ने
(
घ) जी० सुन्दर रेड्डी ने
उत्तर:
(
ख) रायकृष्ण दास ने
प्रश्न 60.
निम्नलिखित में से सदल मिश्र की रचना है–
(
क) सनी केतकी की कहानी
(
ख) नासिकेतोपाख्यान
(
ग) राजा भोज का सपना
(
घ) सत्यार्थ प्रकाश
उत्तर:
(
ख) नासिकेतोपाख्यान
प्रश्न 61.
कौन-सी रचना धर्मवीर भारती की है ?
(
क) अफ्मिा
(
ख) अपरा
(
ग) अन्धा-युग
(
घ) अर्चना
उत्तर:
(
ग) अन्धा-युग
प्रश्न 62.
‘
भारत-भारती’ की रचना-विधा है
(
क) कहानी
(
ख) उपन्यास
(
ग) नाटक
(
घ) काव्य
उत्तर:
(
घ) काव्य
प्रश्न 63.
निम्नलिखित में असत्य कथन है
(
क) हजारीप्रसाद द्विवेदी निबन्धकार एवं उपन्यासकार हैं।
(
ख) महावीरप्रसाद द्विवेदी ‘सरस्वती’ पत्रिका के सम्पादक थे।
(
ग) रामचन्द्र शुक्ल ‘हिन्दी साहित्य का इतिहास’ ग्रन्थ के लेखक हैं।
(
घ) प्रतापनारायण मिश्र ‘हिन्दी प्रदीप’ के सम्पादक थे।
उत्तर:
(
घ) प्रतापनारायण मिश्र ‘हिन्दी प्रदीप’ के सम्पादक थे।
प्रश्न 64.
‘
खड़ी बोली गद्य’ की प्रथम रचना है
(
क) कविवचन सुधा
(
ख) गोरा बादल की कथा
(
ग) कामायनी
(
घ) चिदम्बरा
उत्तर:
(
ख) गोरा बादल की कथा
प्रश्न 65.
‘
त्यागपत्र’ विधा की दृष्टि से रचना है
(
क) कहानी
(
ख) निबन्ध
(
ग) उपन्यास
(
घ) नाटक
उत्तर:
(
ग) उपन्यास
प्रश्न 66.
‘
अतिचार’ रचना के सम्पादक हैं
(
क) बालमुकुन्द गुप्त
(
ख) मुनि जिनविजय
(
ग) किशोरीलाल गोस्वामी
(
घ) नाभादास
उत्तर:
(
ख) मुनि जिनविजय
प्रश्न 67.
श्रृंगार-रस-मंडन’ के रचनाकार हैं
(
क) नाभादास
(
ख) चतुर्भुज दास
(
ग) बिट्ठलनाथ
(
घ) ज्योतिरीश्वर ठाकुर
उत्तर:
(
ग) बिट्ठलनाथ
प्रश्न 68.
‘
राधाकृष्णदास’ लेखक थे–
(
क) भारतेन्दु युग के
(
ख) द्विवेदी युग के
(
ग) छायावाद युग के
(
घ) छायावादोत्तर युग के
उत्तर:
(
क) भारतेन्दु युग के
प्रश्न 69.
‘
हिन्दी साहित्य का इतिहास’ के लेखक हैं
(
क) हजारीप्रसाद द्विवेदी
(
ख) रामचन्द्र शुक्ल
(
ग) डॉ० नगेन्द्र
(
घ) डॉ० रामकुमार वर्मा
उत्तर:
(
ख) रामचन्द्र शुक्ल


No comments:

Post a Comment