Thursday 16 April 2020

Objective Questions based on Constitution of India in Hindi - भारत के संविधान पर विविध प्रश्न


Objective Questions based on Constitution of India in Hindi 
भारत के संविधान पर विविध प्रश्न

व्यवस्थित प्रश्न

राष्ट्रपति (Practice Questions)


1.   अनुच्छेद-53 के अंतर्गत संघ की कार्यपालिका शक्ति किसमें निहित की गई है?
(क) प्रधानमंत्री में                   
(ख) राष्ट्रपति में
(ग) उपराष्ट्रपति में               
(घ) राज्यपाल

2.   भारत के राष्ट्रपति का निर्वाचन किस अनुच्छेद के अंतर्गत किया जाता है?
(क) अनुच्छेद-52                 
(ख) अनुच्छेद-53
(ग) अनुच्छेद-54                 
(घ) अनुच्छेद-56

3.   भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन की पद्धति किस अनुच्छेद के अंतर्गत निरूपित हैं?
(क) अनुच्छेद-55                 
(ख) अनुच्छेद-56
(ग) अनुच्छेद-57                 
(घ) अनुच्छेद-58

4.   राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए शर्तें किस अनुच्छेद में निरूपित हैं?
(क) अनुच्छेद-56                 
(ख) अनुच्छेद-57
(ग) अनुच्छेद-58                 
(घ) अनुच्छेद-59

5.   राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को निर्वाचक मंडल के कम-से-कम कितने मतदाताओं द्वारा समर्थित या अनुमोदित होना चाहिए?
(क) निर्वाचक मंडल के कम-से-कम 50 मतदाताओं द्वारा समर्थित होना चाहिए         
(ख) निर्वाचक मंडल के कम-से-कम 45 मतदाताओं द्वारा समर्थित होना चाहिए
(ग) निर्वाचक मंडल के कम-से-कम 40 मतदाताओं द्वारा समर्थित होना चाहिए         
(घ) निर्वाचक मंडल के कम-से-कम 30 मतदाताओं द्वारा समर्थित होना चाहिए

6.   राष्ट्रपति के चुनाव में कौन भाग लेता है?
(क) सरकारी कर्मचारी           
(ख) आम जनता
(ग) न्यायाधीश                     
(घ) संसद एवं राज्य विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्य

7.   मान लीजिए, दो राज्यों की विधानसभाएँ विघटित हो चुकी हैं तो क्या राष्ट्रपति के चुनाव को इस आधार पर स्थगित किया जा सकता है?
(क) विघटित विधानसभाओं के सदस्य बाद में मतदान कर सकते हैं
(ख) स्थगित किया जा सकता
(ग) विघटित विधानसभाओं वाले राज्यों से विधान परिषद् के सदस्य मतदान करेंगे 
(घ) स्थगित नहीं किया जा सकता

8.   क्या कोई व्यक्ति राष्ट्रपति पद के लिए दूसरी बार निर्वाचन का पात्र है?
(क) नहीं                               
(ख) मुख्य न्यायाधीश से अनुमति लेनी पड़ेगी
(ग) हाँ                                   
(घ) प्रधानमंत्री की संस्तुति पर

9.   भारत के संविधान के अनुच्छेद-356 में राष्ट्रपति को यह शक्ति प्रदान की गई कि वह आपातकाल की घोषणा करे, यदि वह संतुष्ट हो कि—
(क) राज्य की सरकार संविधान के प्रावधानों के अनुसार नहीं चल सकती
(ख) राज्य की सरकार उसकी इच्छा के अनुसार नहीं चल सकती
(ग) उसका पद खतरे में है     
(घ) उसकी जान खतरे में है

10.   भारत में अब तक तीन बार राष्ट्रीय आपातकाल की उद्घोषणा की गई है। पहली बार डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन् ने, दूसरी बार वी.वी. गिरि ने आपातकाल की घोषणा की। तीसरी बार आपातकाल की घोषणा पर हस्ताक्षर किसने किए?
(क) ज्ञानी जैलसिंह ने           
(ख) नीलम संजीव रेड्डी ने
(ग) फखरुद्दीन अली अहमद ने
(घ) डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने

11.   राष्ट्रपति शासन के दौरान राज्य का प्रमुख शासन संचालक कौन होता है?
(क) प्रधानमंत्री                       
(ख) राज्यपाल
(ग) मुख्यमंत्री                       
(घ) उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश

12.   भारत के किस राज्य में सबसे पहले राष्ट्रपति शासन लागू किया गया?
(क) बिहार                             
(ख) पंजाब
(ग) जम्मू एवं कश्मीर           
(घ) राजस्थान

13.   वह कौन सा एकमात्र मामला है, जिसमें भारत के राष्ट्रपति ने अपनी वीटो शक्ति का प्रयोग किया?
(क) भारतीय डाकघर (संशोधन) अधिनियम, 1986   
(ख) टेलीफोन टेपिंग
(ग) न्यायिक सक्रियता         
(घ) मृत्युदंड

14.   संसद को संबोधित करने हेतु राष्ट्रपति का भाषण कौन तैयार करता है?
(क) राष्ट्रपति का निजी सचिव
(ख) केंद्रीय मंत्रिमंडल
(ग) लोकसभा अध्यक्ष           
(घ) मुख्य न्यायाधीश

15.   राष्ट्रपति किस स्थिति में अध्यादेश जारी कर सकता है?
(क) संसद के अधिवेशन में न रहने की स्थिति में       
(ख) संसद के विघटन की स्थिति में
(ग) संसद का कोरम पूरा न होने की स्थिति में 
(घ) संसद का सत्र समाप्त होने की स्थिति में

16.   यदि राज्यपाल द्वारा राज्य का गैर-धन विधेयक राष्ट्रपति की अनुमति के लिए आरक्षित किया जाता है तो उस विधेयक पर राष्ट्रपति को क्या अधिकार है?
(क) राष्ट्रपति उस पर अनुमति देने के लिए बाध्य नहीं है       
(ख) राष्ट्रपति उसे पुनर्विचार के लिए लौटा सकता है
(ग) राष्ट्रपति उसे रद्द कर सकता है
(घ) राष्ट्रपति उस पर अनुमति देने के लिए बाध्य है

17.   राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा में कितने व्यक्तियों को मनोनीत किया जाता है?
(क) 12                                 
(ख) 14
(ग) 13                                 
(घ) 15

18.   भारत का राष्ट्रपति किसको संबोधित करके अपना त्यागपत्र देता है?
(क) उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को       
(ख) लोकसभाध्यक्ष
(ग) उपराष्ट्रपति को             
(घ) प्रधानमंत्री को

19.   भारत के राष्ट्रपति का पद आकस्मिक रूप से रिक्त हो जाने पर कितनी अवधि के भीतर चुनाव कराना आवश्यक है?
(क) तीन माह                         
(ख) चार माह
(ग) पाँच माह                         
(घ) छह माह

20.   भारतीय संविधान के अनुच्छेद-72 (1)
(ग) की व्यवस्थाओं के अनुसार मुत्युदंड को कौन क्षमा कर सकता है?
(क) राष्ट्रपति                         
(ख) मुख्य न्यायाधीश
(ग) प्रधानमंत्री                       
(घ) लोकसभा अध्यक्ष

21.   भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अनुसार, राष्ट्रपति संसद के किसी सदन या राज्य विधानमंडल के किसी सदन का सदस्य नहीं होगा?
(क) अनुच्छेद-56                 
(ख) अनुच्छेद-57
(ग) अनुच्छेद-58                 
(घ) अनुच्छेद-59

22.   भारत का राष्ट्रपति किसी ऐसे प्रश्न पर, जिसमें विधि और तथ्य के प्रश्न अंतर्ग्रस्त हों, किससे परामर्श प्राप्त कर सकता है?
(क) प्रधानमंत्री से
(ख) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश से
(ग) लोकसभा अध्यक्ष से
(घ) उपराष्ट्रपति से

23.   लगातार दो बार राष्ट्रपति पद पर कौन निर्वाचित हुए थे?
(क) डॉ. एस. राधाकृष्णन्
(ख) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(ग) डॉ. शंकर दयाल शर्मा
(घ) डॉ. नीलम संजीव रेड्डी

24.   दूसरे चक्र की गणना से राष्ट्रपति पद के लिए कौन निर्वाचित हुए थे?
(क) डॉ. शंकर दयाल शर्मा
(ख) डॉ. नीलम संजीव रेड्डी
(ग) वी.वी. गिरि
(घ) डॉ. एस. राधाकृष्णन

25.   राष्ट्रपति के विरुद्ध महाभियोग के लिए लिखित नोटिस कम-से-कम कितने दिन पूर्व  प्राप्त होना चाहिए?
(क) 10 दिन पूर्व                   
(ख) 14 दिन पूर्व
(ग) 6 दिन पूर्व                       
(घ) 13 दिन पूर्व

26.   राष्ट्रपति पर महाभियोग का आरोप संसद के किसी सदन द्वारा कब लगाया जा सकता है?
(क) जब उस सदन के कम-से-कम तीन-चौथाई सदस्य ऐसे संकल्प को पारित कर दें 
(ख) जब उस सदन के कम-से-कम आधे सदस्य ऐसे संकल्प को पारित कर दें
(ग) जब उस सदन के कम-से-कम दो-तिहाई सदस्य ऐसे संकल्प को पारित कर दें     
(घ) जब उस सदन के सभी सदस्य संकल्प को पारित कर दें

27.   भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग क्यों लगाया जा सकता है?
(क) प्रेम-प्रसंगों के लिए लगाया जा सकता है
(ख) पक्षपात करने के लिए लगाया जा सकता है
(ग) रिश्वत लेने के लिए लगाया जा सकता है
(घ) संविधान के अतिक्रमण के लिए लगाया जा सकता है

28.   भारत के संविधान के किस अनुच्छेद के अधीन भारत के राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाया जा सकता है?
(क) अनुच्छेद-61
(ख) अनुच्छेद-62
(ग) अनुच्छेद-63
(घ) अनुच्छेद-60

29.   राष्ट्रपति द्वारा वैयक्तिक रूप में किए गए किसी अपराध के लिए कैसी काररवाई की जा सकती है?
(क) विमुक्ति बड़ी सीमित है और उसके विरुद्ध एक महीने का नोटिस देकर काररवाई की जा सकती है   
(ख) विमुक्ति बड़ी सीमित है और उसके विरुद्ध दो महीने का नोटिस  देकर काररवाई की जा सकती है
(ग) विमुक्ति बड़ी सीमित है और उसके विरुद्ध तीन महीने का नोटिस देकर काररवाई की जा सकती है   
(घ) विमुक्ति बड़ी सीमित है और उसके विरुद्ध चार महीने का नोटिस देकर काररवाई की जा सकती है

30.   देश के प्रतिरक्षा बलों का सर्वोच्च सेनापति कौन है?
(क) राष्ट्रपति                         
(ख) प्रधानमंत्री
(ग) उपराष्ट्रपति                   
(घ) मुख्यमंत्री

31.   संविधान संशोधन विधेयक पर दोनों सदनों के मतभेद दूर करने के लिए राष्ट्रपति क्या करता है?
(क) दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुला सकता है       
(ख) दोनों सदनों की संयुक्त बैठक नहीं बुला सकता है
(ग) किसी एक सदन को संबोधित कर सकता है
(घ) तीनों सही हैं

32.   राष्ट्रपति किसका अभिन्न अंग है?
(क) संसद का                         
(ख) लोकसभा का
(ग) न्यायपालिका का           
(घ) राज्यसभा का

33.   राष्ट्रपति किसका विघटन कर सकता है?
(क) लोकसभा का                   
(ख) न्यायपालिका का
(ग) राज्यसभा का                 
(घ) सेना का

34.   संसद के किसी सदन को संदेश कौन भेज सकता है?
(क) प्रधानमंत्री                 
(ख) राष्ट्रपति
(ग) मुख्यमंत्री                   
(घ)    उपराष्ट्रपति

35.   दोेनों सदनों की संयुक्त बैठक कौन बुला सकता है?
(क) राष्ट्रपति                   
(ख) प्रधानमंत्री
(ग) उपराष्ट्रपति               
(घ)    लोकसभा अध्यक्ष

36.   राष्ट्रपति द्वारा जारी किए गए अध्यादेश का प्रभाव संसद के पुनः समवेत होने की तारीख से कब तक रहता है?
(क) छह सप्ताह की समाप्ति तक 
(ख) सात सप्ताह की समाप्ति तक
(ग) पाँच सप्ताह की समाप्ति तक 
(घ) तीसरे सप्ताह की समाप्ति तक

37.   राष्ट्रपति द्वारा अनुच्छेद-123 के अंतर्गत जारी किए जानेवाले अध्यादेश से संबंधित कौन सी शर्त नहीं है?
(क) अध्यादेश मूल अधिकारों का अतिक्रमण नहीं कर सकते
(ख) हर अध्यादेश संसद के दोनों सदनों के समक्ष अनुमोदनार्थ रखा जाएगा
(ग) अध्यादेश तभी जारी किए जा सकते हैं जब संसद के दोनों सदन सत्र में न हों
(घ) एक सदन का सत्र में होना अध्यादेश जारी करने में बाधक होगा

38.   राष्ट्रपति को क्षमादान की शक्ति निम्नलिखित मामले में प्राप्त नहीं है—
(क) उन सभी मामलों में जिनमें दंडादेश मृत्यु दंडादेश है         
(ख) यदि दंड या दंडादेश सेना न्यायालय ने दिया हो
(ग) दंड अथवा दंडादेश ऐसे विषय से संबंधित विधि के विरुद्ध अपराध है, जिस विषय पर संघ कार्यपालिका शक्ति का विस्तार है
(घ) दंड अथवा दंडादेश ऐसे विषय से संबंधित विधि के विरुद्ध अपराध है, जिस विषय पर राज्य कार्यपालिका शक्ति का विस्तार है

39.   कौन सा वक्तव्य सही नहीं है?
(क) राष्ट्रपति की स्थिति ब्रिटिश सम्राट् के समान है   
(ख) राष्ट्रपति औपचारिक प्रधान है
(ग) राष्ट्रपति संविधान का गौरवपूर्ण अंश है   
(घ) राष्ट्रपति एक स्वतंत्र अभिकर्ता है

40.   राष्ट्रपति किस प्रधानमंत्री के परामर्श से लोकसभा का विघटन करने के लिए बाध्य है—
(क) जिसे लोकसभा के बहुमत का समर्थन प्राप्त है
(ख) जो लोकसभा में अपना बहुमत खो चुका है
(ग) उसके विरुद्ध अविश्वास का प्रस्ताव पारित हो जाता है
(घ) जब वह अपना बहुमत सिद्ध करने में असमर्थ हो जाता है

41.   यदि लोकसभा में किसी भी दल को बहुमत प्राप्त नहीं है तो राष्ट्रपति पहले प्रधानमंत्री बनने का अवसर किसे देगा?
(क) चुनाव के पहले बने संविद या गठबंधन के नेता को
(ख) चुनाव के बाद बने संविद या गठबंधन के नेता को
(ग) सदन में सबसे बड़े दल के नेता को
(घ) इनमें से कोई नहीं

42.   संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति किसकी सलाह पर मंत्रियों की नियुक्ति करता है?
(क) लोकसभा अध्यक्ष
(ख) प्रधानमंत्री
(ग) उपराष्ट्रपति
(घ) विपक्षी नेता

43.   मंत्रीगण राष्ट्रपति के प्रसादपर्यंत अपना पद धारण करेंगे, इसका क्या अर्थ है?
(क) राष्ट्रपति मंत्रियों को पद से हटा सकता है 
(ख) प्रधानमंत्री मंत्रियों को पद से हटा सकता है
(ग) प्रधानमंत्री राष्ट्रपति की सलाह से मंत्रियों को पद  से हटा सकता है
(घ) राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की सलाह से मंत्रियों का पदच्युत कर सकता है

44.   राष्ट्रपति के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा वक्तव्य सही नहीं है?
(क) संसद के दोनों सदनों को संबोधित कर सकता है
(ख) संसद के हर सदन को बुला सकता है
(ग) संसद के किसी भी सदन को स्थगित कर सकता है
(घ) भारत का राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों को भंग कर सकता है

45.   भारत का राष्ट्रपति अपनी निषेधाधिकार शक्ति का प्रयोग किसके लिए कर सकता है?
(क) केवल वित्त विधेयकों के लिए 
(ख) केवल निजी सदस्यों के विधेयकों के लिए
(ग) केवल साधारण विधेयकों के लिए 
(घ) संसद द्वारा पारित विधेयकों के लिए

46.   आपातकाल की घोषणा से संबंधित संवैधानिक संशोधन (1978) भारत के राष्ट्रपति से निम्नलिखित के अनुसार कार्य करने की अपेक्षा करता है—
(क) केंद्रीय मंत्रिमंडल की सलाह     
(ख) संपूर्ण मंत्रिपरिषद की सामूहिक सलाह
(ग) भारत के महान्यायवादी की सलाह
(घ) उच्चतम न्यायालय की सलाह

47.   निम्नलिखित में से कौन सा एक भारत के राष्ट्रपति का संवैधानिक विशेषाधिकार नहीं है?
(क) वित्त विधेयक को पुनर्विचार के लिए वापस करना
(ख) विधायी विधेयक को पुनर्विचार के लिए वापस करना
(ग) राज्यसभा का आह्वान करना 
(घ) लोकसभा का विघटन करना

48.   भारत के राष्ट्रपति द्वारा सन् 1952 से 2012 तक सर्वाधिक अध्यादेश किस वर्ष जारी किए गए?
(क) 1993 में                         
(ख) 1995 में
(ग) 1994 में                         
(घ) 1996 में

49.   भारत के राष्ट्रपति द्वारा सन् 1952 से 2003 की कालावधि में निम्नलिखित वर्ष में कोई भी अध्यादेश जारी नहीं किया गया—
(क) 1966                             
(ख) 1965
(ग) 1964                             
(घ) 1963

50.   भारत का पहला राष्ट्रपति कौन था?
(क) डॉ. एस. राधाकृष्णन्
(ख) डॉ. राजेंद्र प्रसाद
(ग) डॉ. जाकिर हुसैन
(घ) वी.वी. गिरि

51.   भारत में अब तक कितनी बार कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में उपराष्ट्रपतियों ने कार्य किया है?
(क) एक बार                         
(ख) दो बार
(ग) तीन बार                         
(घ) चार बार

52.   वी.वी. गिरि ने किस कालावधि में कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था?
(क) 03-05-69 से 20-10-69 
(ख) 03-05-69 से 20-09-69
(ग) 03-05-69 से 20-08-69 
(घ) 03-05-69 से 20-07-69

53.   न्यायमूर्ति मुहम्मद हिदायतुल्लाह किस कालावधि में कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे?
(क) 20-7-67 से 24-8-66
(ख) 20-7-70 से 24-8-67
(ग) 20-7-68 से 24-8-68
(घ) 20-7-67 से 24-8-69

54.   डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम भारत के कौन से राष्ट्रपति थे?
(क) बारहवें
(ख) ग्यारहवें
(ग)  चौदहवें
(घ) तेरहवें

No comments:

Post a Comment