Tuesday, 16 April 2019

CTET (CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST) IN HINDI PART-1



CTET 
(CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST
IN 

HINDI
PART-1



प्रश्‍न 1- प्राय: बालक चलना किस वर्ष में सीख लेता है। 
उत्‍तर - लगभग डेढ़ वर्ष में । 



प्रश्‍न 2- शैक्षिक दृष्टि से बाल विकास की अवस्‍थाएँ है। 
उत्‍तर - किशोरवस्‍था , बाल्‍यावस्‍था , शैशवास्‍था। 


प्रश्‍न 3- बालक में सर्वप्रथम भय, क्रोध तथा प्रेम के संवेग विकसित होते है। कथन है। 
उत्‍तर - वाट्सन । 


प्रश्‍न 4- प्रथम बाल निर्देशन केन्‍द्र किसके द्वारा खोला गया। 
उत्‍तर - विलियम हिली। 


प्रश्‍न 5- किसकी क्रियाशीलता का संबंध मनुष्‍य की पाचन क्रिया से भी होता है। 
उत्‍तर - अभिवृक्‍क ग्र‍ंथि। 


प्रश्‍न 6- वातावरण वह बहारी शक्ति है, जो हमें प्रभावित करती है। किसने कहा है। 
उत्‍तर - रॉस । 


प्रश्‍न 7- बुद्धि परीक्षण निर्माण के जन्‍मदाता है। 
उत्‍तर - अल्‍फ्रेड बिने । 


प्रश्‍न 8- ब्रिजेस के अनुसार उत्‍तेजना भाग है। 
उत्‍तर - संवेगात्‍मक विकास का । 


प्रश्‍न 9- तर्क , जिज्ञासा तथा निरीक्षण शक्ति का विकास होता है। .......... की आयु पर। 
उत्‍तर - 11 वर्ष। 


प्रश्‍न 10- निम्‍न में से कौन सा वंशानुक्रम का नियम नहीं है। 
उत्‍तर - अभिप्रेरणा। 


प्रश्‍न 11- एक कारक सिद्धान्‍त को और किस नाम से जाना जाता है। 
उत्‍तर - एक कारक सिद्धान्‍त को राजकीय सिद्धान्‍त के नाम से भी जाना जाता है। 



प्रश्‍न 12- बुद्धि का सबसे पुराना सिद्धान्‍त कौन सा है। 
उत्‍तर - बुद्धि का सबसे पुराना सिद्धान्‍त एक कारक सिद्धान्‍त है। 


प्रश्‍न 13- बुद्धि का द्विकारक सिद्धान्‍त किसने दिया । 
उत्‍तर - स्‍पीयर मैन ने दिया । 


प्रश्‍न 14- स्‍पीयर मैन कहॉ के निवासी थे । 
उत्‍तर - स्‍पीयर मैन फ्रांस के निवासी थे । 


प्रश्‍न 15- स्‍पीयर मैन पहले किस विषय के प्रोफेसर थे। 
उत्‍तर - स्‍पीयर मैन पहले संख्‍यकी विषय के प्रोफेसर थे बाद में मनोविज्ञान के प्रोफेसर बने । 


प्रश्‍न 16- स्‍पीयर मैन ने बुद्धि का सम्‍बन्‍ध किस से बताया है। 
उत्‍तर - स्‍पीयर मैन ने बुद्धि का सम्‍बन्‍ध चिन्‍तन से बताया है। 


प्रश्‍न 17- बालको के भाषायी विकास का क्रम क्‍या है। 
उत्‍तर - बालको के भाषायी विकास का क्रम -
1. रोना (रूदन , क्रदन)
2. बबलाना
3. हावभाव 



प्रश्‍न 18- बालक किस उम्र में वाक्‍यों द्वारा अपनी बात को कह पाता है। 
उत्‍तर - 5 वर्ष की उम्र में । 


प्रश्‍न 19- बालक सबसे पहले क्‍या बोलता है। 
उत्‍तर - व्‍यंजन (वह सबसे पहले मॉ शब्‍द बोलता है।) 


प्रश्‍न 20- बालक सबसे पहले किसकी भाषा को पहचानता है। 
उत्‍तर - बालक सबसे पहले अपनी मॉ की आवाज (भाषा) को पहचानता है। (इसे ही मात्रभाषा कहते है।) 


प्रश्‍न 21- कहॉ पर बालक सामाजीकरण के नियम स्वयं सीखता है। 
उत्‍तर - खेल के मैदान में।
जैसे – आपस मे सहयोग करना , अपने क्रोध पर सयंम करना , त्याग करना । 



प्रश्‍न 22- बालक में नकारात्‍मक सोच कौन सी अवस्‍था मे उत्‍पन्‍न हो जाती है। 
उत्‍तर - किशोर अवस्था में ! 


प्रश्‍न 23- क्षेत्र सिद्धान्त किस विद्वान ने दिया था । 
उत्‍तर - कर्टलेविन ने । 


प्रश्‍न 24- कर्ट लेविन कहॉ के वैज्ञानिक थे। 
उत्‍तर - जर्मनी के । 


प्रश्‍न 25- गेस्टाल्ट वादी क्या है। 
उत्‍तर - जर्मनी के विद्वानों का समूह जिसमे
1. कोहलर
2. कोफा
3. वर्दिमर
शामिल है 



प्रश्‍न 26- कर्ट लेविन किस समप्रदाय के समर्थक थे। 
उत्‍तर - संज्ञानवादी । 


प्रश्‍न 27- क्षेत्र सिद्धान्त को किस-किस नाम से जाना जाता है। 
उत्‍तर - 1. संज्ञानात्मक क्षेत्र सिद्धान्त‍
2. स्थान मनोविज्ञान सिद्धान्ता
3. बाल दिशा मनोविज्ञान 



प्रश्‍न 28- कर्ट लेविन के क्षेत्र सिद्धान्त मे क्षेत्र का अर्थ क्या है। 
उत्‍तर - जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से है।
जैसे
1. शिक्षा का क्षेत्र
2. स्वाषथ्य का क्षेत्र 



प्रश्‍न 29- अधिगम का श्रेणीक्रम सिद्धान्त किसने दिया। 
उत्‍तर - रार्बट गेने ने दिया । 


प्रश्‍न 30- रार्बट गेने किस समप्रदाय के समर्थक थे। 
उत्‍तर - संज्ञानवादी । 


प्रश्‍न 31- मानसिक आयु के माध्‍यम से बुद्धि को परिभाषित किसने किया । 
उत्‍तर - अल्‍फ्रेड बिने ने ।
इन्‍होने बताया कि बुद्धि दो प्रकार की होती है।
1. मानसिक आयु बुद्धि
2. वास्‍तविक आयु बुद्धि 




प्रश्‍न 32- अल्‍फ्रेड बिने किस देश के निवासी थे । 
उत्‍तर - फ्रांस के । 


प्रश्‍न 33- अल्‍फ्रेड बिने किस विषय के प्रोफेसर थे । 
उत्‍तर - मनोविज्ञान के । 


प्रश्‍न 34- बुद्धि का एक कारक सिद्धान्‍त किसने दिया । 
उत्‍तर - अल्‍फ्रेड बिने एवं उनके सहयोगीयो ने ।
1. स्‍टर्न
2. टरमन
3. साइमन 



प्रश्‍न 35- बुद्धि के दो कारक सिद्धान्‍त किसने दिया । 
उत्‍तर - स्‍पीयर मैन ने । 


प्रश्‍न 36- बुद्धि के दो कारक सिद्धान्‍त कौन कौन से है। 
उत्‍तर - बुद्धि के दो कारक सिद्धान्‍त
1. G कारक सिद्धान्‍त
2. S कारक सिद्धान्‍त 



प्रश्‍न 37- बुद्धि का समूह कारक सिद्धान्‍त किसने दिया । 
उत्‍तर - थस्‍टर्न ने ।
इनके अनुसार बुद्धि के 7 कारक होते है। 



प्रश्‍न 38- बुद्धि का बहु कारक सिद्धान्‍त किसने दिया । 
उत्‍तर - थार्नडाइक ने । 


प्रश्‍न 39- बुद्धि का बहु बुद्धि सिद्धान्‍त किसने दिया । 
उत्‍तर - गार्डनर ने । 


प्रश्‍न 40- बुद्धि का तरल व ठोस सिद्धान्‍त किसने दिया । 
उत्‍तर - R.B. कैटल ने । 


प्रश्‍न 41- कोहलर किस समप्रदाय के समर्थक थे। 
उत्‍तर - संज्ञानवादी ! 


प्रश्‍न 42- चूहे पर अपना प्रयोग किस वैज्ञानिक ने किया। 
उत्‍तर - स्किनर ने ! 


प्रश्‍न 43- स्किनर किस समप्रदाय के समर्थक थे। 
उत्‍तर - व्यवहार वादी ! 


प्रश्‍न 44- नये रचनात्‍मक कार्यो को सीखने पर कौन सा सिद्धान्त बल देता है। 
उत्‍तर - अर्न्तद्रष्टि का सिद्धान्त ! 


प्रश्‍न 45- अर्न्तद्रष्टि का सिद्धान्त किस वैज्ञानिक ने दिया। 
उत्‍तर - कोहलर ने ! 


प्रश्‍न 46- मानसिक रूप से मन्द बालको को सीखने पर कौन सा सिद्धान्त उपयोगी है। 
उत्‍तर - शास्त्रीय अनुबन्ध सिद्धान्त ! 


प्रश्‍न 47- संज्ञानात्मक सिद्धान्त किसने दिया। 
उत्‍तर - ब्रूनर ने ! 


प्रश्‍न 48- ब्रूनर किस समप्रदाय के समर्थक थे। 
उत्‍तर - संज्ञानवादी ! 


प्रश्‍न 49- कौन सा सिद्धान्त जीव विधि के हर क्षेत्र पर बल देता है। 
उत्‍तर - क्षेत्रीय सिद्धान्त । 


प्रश्‍न 50- गेस्टाल्ट का अर्थ क्या है। 
उत्‍तर - सम्पूर्ण या समग्र । 




प्रश्‍न 1- बुद्धि के परिणामों के आधार पर सामान्‍य सम्‍भावना वक्र किसने प्रस्‍तुत किया । 
उत्‍तर - टर्मन ने । 



प्रश्‍न 2- बाल केन्द्रित शिक्षा क्‍या होती है। 
उत्‍तर - बाल केन्द्रित शिक्षा वह शिक्षा होती है। जिसमें शिक्षा का केन्द्र बिन्दु् बालक होता है। ऐसी शिक्षा बालकों की रूचि को ,क्षमताओं को , प्रवृत्तियों को ध्या‍न में रखकर प्रदान की जाती है। बाल केन्द्रित शिक्षा कहते है। 


प्रश्‍न 3- प्रगतिशील शिक्षा के जनक कौन है। 
उत्‍तर - जॉन डेवी 


प्रश्‍न 4- प्रोजेक्ट विधि के जनक कौन है। 
उत्‍तर - किल पैट्रिक और जॉन डेवी । 


प्रश्‍न 5- प्रगतिशील शिक्षा किस पर अधिक बल देती है। 
उत्‍तर - पोजेक्ट् विधि से पढाने पर अधिक बल देती है। 


प्रश्‍न 6-बालको के नैतिक विकास के जनक कौन है। 
उत्‍तर - कोहल वर्ग 


प्रश्‍न 7- नैतिकता का क्या अर्थ है। 
उत्‍तर - बालक मे नैतिक गुणों का विकास करना ही नैतिकता है। जैसे - झूठ न बोलो , बडो का आदर करना , दूसरों की आज्ञा का पालन करना , दूसरो की सहायता करना , मिलजुलकर रहना आदि 


प्रश्‍न 8- कोहलवर्ग ने नैतिक विकास को कितने चरणो मे बांटा है। 
उत्‍तर - तीन चरणो मे बांटा –
1. पूर्व रूणीगत नैतिकता का स्तर (4-10 वर्ष)
2. रूणीगत नैतिकता का स्तर (10-13 वर्ष)
3. उत्तर रूणीगत नैतिकता का स्तर (13 से अधिक वर्ष) 



प्रश्‍न 9- समीपस्थो विकास का सिद्धान्ध (ZPD) सिद्धान्त किसने दिया । 
उत्‍तर - बाइगोटस्की् ने 


प्रश्‍न 10- बाइगोटस्की् कहॉ के निवासी थे। 
उत्‍तर - बाइगोटस्की् रूस के निवासी थे। 


प्रश्‍न 11- अंधो की लिपि के जनक कौन है 
उत्‍तर - लुई ब्रेल ! 


प्रश्‍न 12- L.K.G व U.K.G पद्धति के जनक कौन है। 
उत्‍तर - फ्रोबेल ! 


प्रश्‍न 13- नर्सरी पद्धति के जनक कौन है। 
उत्‍तर - मारिया मान्टेसरी ! 


प्रश्‍न 14- भूल एवं प्रयत्न सिद्धान्त किसने दिया। 
उत्‍तर - थॉर्नडाइक ने ! 


प्रश्‍न 15- अनुकूलित अनुक्रिया या क्लाससिकी अुनबन्धक सिद्धान्त किसने दिया । 
उत्‍तर - पैवलॉव ने ! 


प्रश्‍न 16- क्रिया प्रसूत अनुबन्ध सिद्धान्त किसने दिया । 
उत्‍तर - स्किनर ने ! 


प्रश्‍न 17- जीनप्याजे किस विचारधारा के समर्थक थे। 
उत्‍तर - संज्ञानात्मक ! 


प्रश्‍न 18- जीनप्याजे किस देश के निवासी थे। 
उत्‍तर - स्विट्जरलैण्ड के ! 


प्रश्‍न 19- जीनप्याजे ने अपने प्रयोग किस-किस पर किये। 
उत्‍तर - जीनप्याजे ने अपने प्रयोग अपनी दो पुत्री व एक पुत्र पर किये । 


प्रश्‍न 20- वह कौन मनोवैज्ञानिक है जो पहले जीवविज्ञान के प्रोफेसर थे बाद मे मनोविज्ञान के प्रोफेसर बने । 
उत्‍तर - जीनप्याजे ! 


प्रश्‍न 21- बाइगोटस्की् ने बालको के विकास के लिए कौन सा सिद्धान्त दिया। 
उत्‍तर - बाइगोटस्की् ने बालको के संज्ञानात्मक विकास का सिद्धान्तन दिया । 



प्रश्‍न 22- बाइगोटस्की् के संज्ञानात्मक विकास का सिद्धान्त और किस नाम से जाना जाता है। 
उत्‍तर - बाइगोटस्की के संज्ञानात्मक विकास का सिद्धान्त सामाजिक एवं सांस्कृतिक सिद्धान्त के नाम से भी जाना जाता है। 


प्रश्‍न 23- संज्ञानात्मक विकास का सिद्धान्त कितने विद्वानों ने दिया। 
उत्‍तर - संज्ञानात्मक विकास का सिद्धान्त तीन विद्वानों ने दिया।
1. जीनप्याजे
2. ब्रूनर
3. बाइगोटस्की 



प्रश्‍न 24- बाइगोटस्कीर के अनुसार बालकों का संज्ञानात्मक विकास किसके द्वारा सम्भव है। 
उत्‍तर - अधिगम के द्वारा 


प्रश्‍न 25- बालक का सामाजीकरण कब प्रारंम होता है। 
उत्‍तर - शैशव अवस्था मे ( 0 से 5 वर्ष ) 


प्रश्‍न 26- सामाजीकरण मे बालक सबसे पहले किसको पहचानता है। 
उत्‍तर - मॉ को 


प्रश्‍न 27- बालक का सामाजीकरण कब पूर्ण हो जाता है। 
उत्‍तर -किशोर अवस्था में 


प्रश्‍न 28- बालक के गिरोह कि अवस्थाम कौन सी कहलाती है। 
उत्‍तर - वाल्यक अवस्था् 


प्रश्‍न 29- बालक में नकारात्म्क सोच कौन सी अवस्था मे उत्प्न्न हो जाती है। 
उत्‍तर - किशोर अवस्थार में 


प्रश्‍न 30- सामाजिक अधिगम का सिद्धान्त किसने दिया । 
उत्‍तर - बन्दूरा और वाल्टर ने 


प्रश्‍न 31- जीन पियाजे ने संज्ञानात्‍मक विकास को ध्‍यान में रखते बालक की कितनी अवस्‍थाऍ बताई 
उत्‍तर - चार अवस्‍थाऍ 



प्रश्‍न 32- बालक में चिंतन का प्रारंभ किस अवस्‍था में होता है। 
उत्‍तर - 2 से 7 वर्ष में 


प्रश्‍न 33-जीन पियाजे के अनुसार समायोजन की अवस्‍था किसे कहा है। 
उत्‍तर - संवेदी गत्‍यात्‍मक अवस्‍था 


प्रश्‍न 34- जीन पियाजे के अनुसार िवकास की किस अवस्‍था को मुख्‍य परिवर्तन बिन्‍दु कहा है। 
उत्‍तर - ठोस संक्रियांत्‍मक अवस्‍था 


प्रश्‍न 35- अवधान संबंधी ि‍वकार संबंधित 
उत्‍तर - ADHD 


प्रश्‍न 36- भोजन ग्रहण करने संबंधी समस्‍या 
उत्‍तर - बुलिमिया 


प्रश्‍न 37- अमेरिका में वंचित बालकों के लिए योजना चलाई गई। 
उत्‍तर - ब्रांजिग योजना 


प्रश्‍न 38- गिलफोर्ड ने सृजनशील प्रक्रिया के कितने चरण बताए है। 
उत्‍तर - 5 


प्रश्‍न 39- किशोरावस्‍था को तूफानों की अवस्‍था कहा है। 
उत्‍तर - स्‍टेनली हॉल ने 


प्रश्‍न 40- नैतिक विकास का सिद्धांत किसने दिया है। 
उत्‍तर - कोहलबर्ग ने 


प्रश्‍न 41- बाल विकाश का उद्देश्‍य है। 
उत्‍तर - बालक का सर्वांगीण विकाश 


प्रश्‍न 42- मूल प्रवृति का सिद्धांत किसने दिया था। 
उत्‍तर - मैक्‍डूगल 


प्रश्‍न 43- मन की उत्‍तेजित दशा क्रोध, खुशी आदि को क्‍या कहते है। 
उत्‍तर - संवेग 


प्रश्‍न 44- आवश्‍यकता का पद सोपान सिद्धांत किसने दिया था 
उत्‍तर - अब्राहिम मैस्‍लो 


प्रश्‍न 45-बुद्धि का सामान्‍य व विशिष्‍ट सिद्धांत किसने दिया था। 
उत्‍तर - स्‍पीयर मेन 


प्रश्‍न 46- सीखने के सिद्धांत किसने दिया था 
उत्‍तर - थार्नडाइक 


प्रश्‍न 47- मानव में स्‍थायी परिवर्तन को कहा जाता है। 
उत्‍तर - अधिगम 


प्रश्‍न 48- खेल पद्धति का जनक किसे माना जाता है। 
उत्‍तर - किलपैट्रिक 


प्रश्‍न 49- ह्यूरिस्टिक पद्धति को जनक किसे माना जाता है। 
उत्‍तर - आम्रस्‍ट्रांग 


प्रश्‍न 50- प्रोजक्‍ट पद्धति के जनक है- 
उत्‍तर - जॉन डेवी 








प्रश्‍न 1- शिशु के मस्तिष्‍क का वजन होता है। 
उत्‍तर - 350ग्राम 



प्रश्‍न 2- वयस्‍क व्‍यक्ति के मस्तिष्‍क का वजन होता है। 
उत्‍तर - 1400 ग्राम 


प्रश्‍न 3- दो बार आने वाले दॉंतों की संख्‍या है। 
उत्‍तर - 20 


प्रश्‍न 4- 'मनुष्‍य एक सामाजिक प्राणी है।' यह कथन किसका है- 
उत्‍तर - अरस्‍तू 


प्रश्‍न 5- बालक में सामाजीकरण का प्रारंभ किस अवस्‍था में होता है। 
उत्‍तर - शैशवावस्‍था में 


प्रश्‍न 6- बालक का सामाजीकरण किस अवस्‍था में पूर्ण हो जाता है। 
उत्‍तर - किशोरावस्‍था में 


प्रश्‍न 7- बालक की गिरोह की अवस्‍था किस अवस्‍था को कहा गया है। 
उत्‍तर - बाल्‍यावस्‍था को 


प्रश्‍न 8- बालक में नकारात्‍मक सोच किस अवस्‍था में उत्‍पन्‍न होती है। 
उत्‍तर - किशोरावस्‍था में 


प्रश्‍न 9- सामाजिक अधिगम का सिद्धांत किसने दिया। 
उत्‍तर - बंडूरा और बाल्‍टर ने 


प्रश्‍न 10- मनोसामाजिक िवकास का सिद्धांत किसने दिया। 
उत्‍तर - इरिक्‍सन 


प्रश्‍न 11- वर्तमान में िवद्यालय जाने की उम्र है। 
उत्‍तर - 3 वर्ष 


प्रश्‍न 12- औपचारिक शिक्षा प्रारंभ होने की उम्र है। 
उत्‍तर - 6 वर्ष 


प्रश्‍न 13- शर्म की अवस्‍था कहा जाता है। 
उत्‍तर - बाल्‍यावस्‍था को 


प्रश्‍न 14- अनुकरण की अवस्‍था कहा जाता है। 
उत्‍तर - शैशवावस्‍था को 


प्रश्‍न 15- स्‍वप्रेम की भावना किस अवस्‍था में होती है। 
उत्‍तर - शैशवावस्‍था में 


प्रश्‍न 16- सामाजिकता को मापने की िवधि है। 
उत्‍तर - शोस्‍योमेट्री 


प्रश्‍न 17- वाइन लैण्‍ड शोस्‍योमेट्री स्‍केल का निर्माण किसने किया। 
उत्‍तर - एडलर ने 


प्रश्‍न 18- 1 वर्ष में बालक का वजन जन्‍म के समय का हो जाता है। 
उत्‍तर - 3 गुना 


प्रश्‍न 19- 6 माह में बालक का वजन जन्‍म के समय का हो जाता है। 
उत्‍तर - 2 गुना 


प्रश्‍न 20- जन्‍म के समय बालक की लंबाई होती है। 
उत्‍तर - 20 इंच 


प्रश्‍न 21- बच्‍च्‍ो को सबसे पहले भाषा का ज्ञान कहा से होता है। 
उत्‍तर - अपने परिवार से । 



प्रश्‍न 22- छटवी कक्षा में पढने वाले बालक का शब्‍द भंण्‍डार लगभग कितना होता है। 
उत्‍तर - 50 हजार शब्‍दों तक । 


प्रश्‍न 23- 10 वी कक्षा में पढनें वाले बालक का शब्‍द भंण्‍डार लगभग कितना होता है। 
उत्‍तर - 80 हजार शब्‍दों तक । 


प्रश्‍न 24- लडका एवं लडकियों में से किसका शब्‍द भंण्‍डार अधिक होता है। 
उत्‍तर - लडकियों का शब्‍द भंण्‍डार अधिक होता है। 


प्रश्‍न 25- भाषा को सीखने के साधन कौन कौन से है। 
उत्‍तर - भाषा को सीखने के साधन निम्‍न है।
1. अनुकरण के द्वारा (दोहराकर)
2. खेल- खेल विधि द्वारा
3. कहानी सुनकर
4. वार्तालाप द्वारा
5. प्रश्‍नोत्‍तर विधि से 



प्रश्‍न 26- लडकियॉ संकेतो द्वारा बात करना किस उम्र तक सीख जाती है। 
उत्‍तर - 6 वर्ष की उम्र तक । 


प्रश्‍न 27- भाषा के विकास को प्रभावित करने वाले कारक कौन कौन से है। 
उत्‍तर - भाषा के विकास को प्रभावित करने वाले कारक निम्‍न है।
1. लिंग
2. बुद्धि
3. स्‍वास्‍थ्‍य
4. जनसंचार का माध्‍यम
5. सम समूह का प्रभाव
6. सामाजिक आर्थिक स्थिती
7. पारिवारिक सम्‍बन्‍ध
8. विद्यालय
9. आसपडोस के वातावरण का प्रभाव 



प्रश्‍न 28- मनुष्‍य और पशु में मुख्‍य अन्‍तर क्‍या है। 
उत्‍तर - बुद्धि का । 


प्रश्‍न 29- बुद्धि को सबसे पहले किसने परिभाषित किया । 
उत्‍तर - बुद्धि को सबसे पहले परिभाषित यूनान के दार्शनिकों ने किया । 


प्रश्‍न 30- आधुनिक काल में सबसे पहले बुद्धि को किसने समझाया । 
उत्‍तर - अल्‍फ्रेड बिने ने 1904 में बताया । 


प्रश्‍न 31- ईर्ष्या् भावना कौन सी अवस्था में पैदा होती है। 
उत्‍तर - बाल अवस्था ! 



प्रश्‍न 32- स्व: प्रेम ( अपनी वस्तुओ से प्रेम) की अवस्था कौन सी होती है। 
उत्‍तर - शैशव अवस्था । 


प्रश्‍न 33- सामाजिकता नापने कि विधि ( स्केल ) कौन सी है । 
उत्‍तर - सोसियोमेंट्री ( समाजमिति ) 


प्रश्‍न 34- सोसियोमेंट्री स्केल का निर्माण किसने किया । 
उत्‍तर - डॉ. एडलर ने 


प्रश्‍न 35- डॉ. एडलर ने कितनी क्रियाओं के आधार पर सामाजिक परिपक्वता को नापा था। 
उत्‍तर - 117 सामाजिक क्रियाऐ बताई जो जन्म से लेकर किशोर अवस्था तक है। 


प्रश्‍न 36- बालक मानव ध्वनी व अन्य ध्वनी में अन्तर करना कब सीख जाता है। 
उत्‍तर - 1 माह में । 


प्रश्‍न 37- अर्न्तामुखी व बर्हिमुखी मे से सामाजिक‍ विकास किसका अधिक होता है। 
उत्‍तर - बर्हिमुखी का । 


प्रश्‍न 38- इरिक्सन ने अपने मनोसामाजिक सिद्धान्त मे जीवन काल को कितने अवस्था मे बांटा हैा 
उत्‍तर - 8 अवस्था में । 


प्रश्‍न 39- विश्व में पहली बार मनोविज्ञान की प्रयोग शाला किसने कब और कहॉ स्थापित की । 
उत्‍तर - विलियम बुन्ट ने ( 1879 ) जर्मनी में । 


प्रश्‍न 40- सामाजिक विघटन की क्रियाये किसे कहते है। 
उत्‍तर - तनाव , झगडा , लडाई , संघर्ष आदि को कहते है 


प्रश्‍न 41- शिक्षा में प्रयोजनवाद की विचारधारा का प्रवर्तक कौन था। 
उत्‍तर - विलियम जेम्स । 


प्रश्‍न 42- बच्चों के लिए सबसे उत्तम शिक्षक वह है, जो स्वयं बालक जैसा हो । यह कथन किसका है। 
उत्‍तर - मेन्केन ने कहा । 


प्रश्‍न 43- शिकक्ष आचार संहिता क्या है। 
उत्‍तर - शिक्षकों के मानक व्य्वहारों की सूचक पुस्तिका ! 


प्रश्‍न 44- शिक्षकों की योग्य‍ताओ, प्रयासों एवं उसके व्यवहार का सही मूल्यांकन किस के द्वारा किया जा सकता है। 
उत्‍तर - उसके छात्रों द्वारा । 


प्रश्‍न 45- छात्रों मे वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न किस के द्वारा किया जा सकता है। 
उत्‍तर - तर्क संगत विचारों के प्रस्तुतीकरण द्वारा । 


प्रश्‍न 46- सामाजिक समायोजन का कठिन काल किसे कहा जाता है। 
उत्‍तर - पूर्व किशोरावस्था को जो लडकियों एवं लडको दोनो के संदर्भ में है। 


प्रश्‍न 47- छात्रों का विश्वास प्राप्त करने हेतु शिक्षक को उनके साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। 
उत्‍तर - मित्र जैसा व्यवहार करना चाहिए। 


प्रश्‍न 48- बच्चों के बौद्धिक विकास के चार सुस्पष्ट स्तेरों को किस विद्वान द्वारा पहचाना गया था। 
उत्‍तर - जीनप्याजे द्वारा । 


प्रश्‍न 49- बालकों की सोच अमूर्तता की अपेक्षा मूर्त अनुभवों एवं प्रत्ययों से होती है। यह अवस्था कौन सी है। 
उत्‍तर - 7 से 12 वर्ष तक । 


प्रश्‍न 50- गिलफोर्ड ने ‘अभिसारी चिन्तन’ पद का प्रयोग किसके समान अर्थ में किया है। 
उत्‍तर - सृजनात्मकता । 


No comments:

Post a Comment