Friday, 3 May 2019

भारतीय नौसेना Indian Navy Questions and Answers Part-1


                    Part-1

भारतीय नौसेना
Indian Navy

Questions and Answers

प्रश्‍न 1- एंगस्‍ट्रम क्‍या नापता है- 
उत्‍तर - तरंगदैर्घ्‍य 




प्रश्‍न 2- क्रिकेट की गेंद को किस कोण से मारा जाना चाहिए, ताकि वह अधिकतम दूरी तक जा सके- 
उत्‍तर - क्षैतिज से 45 डिग्री का कोण




प्रश्‍न 3- ब्‍लाटिंग पेपर द्वारा स्‍याही के सोखने में शामिल है- 
उत्‍तर - केशिकीय अभिक्रिया परिघटना 




प्रश्‍न 4- लोहे की सूई पानी की सतह पर किस कारण तैरती रहती है - 
उत्‍तर - पृष्‍ठ तनाव के कारण 




प्रश्‍न 5- बर्नोली प्रमेय आधारित है- 
उत्‍तर - ऊर्जा संरक्षण पर 




प्रश्‍न 6- भिन्‍न-भिन्‍न द्रव्‍यमान के दो पत्‍थरों को एक भवन के शिखर से एक साथ गिराया जाता है- 
उत्‍तर - दोनों पत्‍थर जमीन पर एक साथ पहुंचते हैं 




प्रश्‍न 7- एक हॉर्स पावर कितने वाट के बराबर होता है - 
उत्‍तर - 746 वाट




प्रश्‍न 8- चन्‍द्रमा पर वायुमंडल नहीं है, क्‍योंकि - 
उत्‍तर - यहां परमाणुओं का पलायन वेग उनके वर्ग माध्‍य मूल वेग से कम है




प्रश्‍न 9- दूध से मक्‍खन निकाल लेने पर - 
उत्‍तर - दूध का घनत्‍व घटता है 




प्रश्‍न 10- धक्‍का-सह प्राय स्‍टील के बनाये जाते हैं, क्‍योंकि- 
उत्‍तर - उसकी प्रत्‍यास्‍थता अधिक होती है 




प्रश्‍न 11- किसी व्‍यक्ति को मुक्‍त रूप से घूर्णन कर रहे घूर्णी मंच पर अपनी (कोणीय) चाल कम करने के लिए क्‍या करना चाहिए- 
उत्‍तर - अपने हाथ बाहर की तरफ फैला दें 




प्रश्‍न 12- अण्‍डा मृदु जल में डूब जाता है, किन्‍तु नमक के सान्‍द्र घोल में तैरता है, क्‍योंकि - 
उत्‍तर - नमक के घोल का घनत्‍व अण्‍डे के घनत्‍व से अधिक होता है 




प्रश्‍न 13- तूफान की भविष्‍यवाणी की जाती है, जब वायुमण्‍डल का दाब - 
उत्‍तर - सहसा कम हो जाए 




प्रश्‍न 14- घड़ी के स्प्रिंग में भंडारित ऊर्जा - 
उत्‍तर - स्थितिज ऊर्जा 




प्रश्‍न 15- भारहीनता होती है - 
उत्‍तर - गुरूत्‍वाकर्षण की शून्‍य स्थिति 




प्रश्‍न 16- स्‍वाचालित कलाई घडि़यों में ऊर्जा मिलती है- 
उत्‍तर - बैटरी से 




प्रश्‍न 17- जब किसी वस्‍तु को पृथ्‍वी से चन्‍द्रमा पर ले जाया जाता है, तो - 
उत्‍तर - उसका भार घट जाता है 




प्रश्‍न 18- किसी पिण्‍ड का भार- 
उत्‍तर - ध्रुवों पर सर्वाधिक होता है 




प्रश्‍न 19- क्‍यूसेक से क्‍या मापा जाता है- 
उत्‍तर - जल का बहाव 




प्रश्‍न 20- पास्‍कल इकाई है - 
उत्‍तर - दाब की 




प्रश्‍न 21- प्रेशर कुकर में भोजन तेजी से पकता है, क्‍योंकि वायुदाब में वृद्धि, - 
उत्‍तर - क्‍वथनांक को बढा देती है




प्रश्‍न 22- मिट्टी में किस क्रिया के कारण जल ठंडा रहता है- 
उत्‍तर - वाष्‍पीकरण




प्रश्‍न 23- ब्‍लैक बॉडी किसकी विकिरण को अवशोषित कर सकती है- 
उत्‍तर - केवल उच्‍च तरंगदैर्ध्‍य 




प्रश्‍न 24- यदि किसी स्‍थान के तापमान में सहसा वृद्धि होती है तो आपेक्षिक आर्द्रता- 
उत्‍तर - घटती है 




प्रश्‍न 25- एक थर्मामीटर जो 2000 डिग्री C मापने हेतु उपयुक्‍त हो, वह है- 
उत्‍तर - पूर्ण विकिरण पाइरोमीटर 




प्रश्‍न 26- एक श्‍वेत और चिकनी सतह कैसी होती है- 
उत्‍तर - ताप की खराब अवशोषक और अच्‍छी परावर्तक 




प्रश्‍न 27- खाना पकाने के बर्तनों के नीचे का बाहरी हिस्‍सा काला क्‍यों छोड़ा जाता है- 
उत्‍तर - काली सतह ऊष्‍मा की अच्‍छी अवशोषक होती है 




प्रश्‍न 28- गर्मियों में सफेद कपड़ा पहनना आरामदेह है, क्‍योंकि- 
उत्‍तर - ये अपने ऊपर पड़ने वाली सभी ऊष्‍मा को परावर्तित कर देते हैं 




प्रश्‍न 29- किसी वस्‍तु की विशिष्‍ट ऊष्‍मा किस पर निर्भर करती है - 
उत्‍तर - पिण्‍ड के द्रव्‍य पर 




प्रश्‍न 30- प्रेशर कुकर में खाना कम समय में पकता है, क्‍योंकि- 
उत्‍तर - अधिक दाब के कारण उबलते पानी का ताप बढ जाता है 




प्रश्‍न 31- अशुद्धियों के कारण द्रव का क्‍वथनांक- 
उत्‍तर - बढ़ जाता है 




प्रश्‍न 32- कोई पिण्‍ड ऊष्‍मा का सबसे अधिक अवशोषण करता है, जब वह हो - 
उत्‍तर - काला और खुरदरा 




प्रश्‍न 33- कमरे को ठण्‍डा किया जाता है- 
उत्‍तर - सम्‍पीडित गैस को छोड़ने से 




प्रश्‍न 34- गरम मौसम में पंखा चलाने से आराम महसूस होता है, क्‍योंकि- 
उत्‍तर - हमारा पसीना तेजी से वाष्‍पीकृत होता है 




प्रश्‍न 35- जब पानी मे नमक मिलाया जाता है, तो कौन-सा परिवर्तन होता है - 
उत्‍तर - क्‍वथनांक बढ़ता है और जमाव बिन्‍दु घटता है 




प्रश्‍न 36- सूर्य की सतह का ताप है- 
उत्‍तर - 6000K 




प्रश्‍न 37- ऊष्‍मा गतिकी का प्रथम नियम किस अवधारणा की पुष्टि करता है - 
उत्‍तर - ऊर्जा संरक्षण 




प्रश्‍न 38- रेफ्रीजरेटर में थर्मोस्‍टेट का कार्य है- 
उत्‍तर - एकसमान तापमान बनाये रखना 




प्रश्‍न 39- समतापीय परिवर्तन में - 
उत्‍तर - ताप अ‍परिवर्तित रहता है 




प्रश्‍न 40- रूद्धोष्‍म परिवर्तन में- 
उत्‍तर - ऊष्‍मा अ‍परिवर्तित रहती है 




✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂✂


प्रश्‍न 1- पृथ्‍वी का पलायन वेग है- 
उत्‍तर - 11.2 किमी/सेकण्‍ड




प्रश्‍न 2- ऊर्जा संरक्षण आशय है कि- 
उत्‍तर - ऊर्जा का न तो सृजन हो सकता है और न ही विनाश




प्रश्‍न 3- गुरूत्‍वाकर्षण के सार्वभौमिक नियम का प्रतिपादन किसने किया- 
उत्‍तर - न्‍यूटन 




प्रश्‍न 4- एक केशनली में जल की अपेक्षा एक तरल अधिक ऊंचाई तक चढता है, इसका कारण है- 
उत्‍तर - तरल का पृष्‍ठ तनाव जल की अपेक्षा अधिक है 




प्रश्‍न 5- भारहीनता की अवस्‍था में एक मोमबत्‍ती की ज्‍वाला का आकार हो जाएगा- 
उत्‍तर - वही रहेगा 




प्रश्‍न 6- पानी के एक गिलास में एक बर्फ का टुकड़ा तैर रहा है। जब बर्फ पिघलती है, तो पानी के स्‍तर पर क्‍या प्रभाव होगा- 
उत्‍तर - उतना ही रहेगा 




प्रश्‍न 7- पहिये में बॉल-बियरिंग का कार्य है - 
उत्‍तर - स्‍थैतिक घर्षण को गतिज घर्षण में बदलना




प्रश्‍न 8- तुल्‍यकारी उपग्रह घूमता है, पृथ्‍वी के गिर्द - 
उत्‍तर - पश्चिम से पूर्व




प्रश्‍न 9- पानी की बूंदों का तैलीय पृष्‍ठों पर न चिपकने का कारण है - 
उत्‍तर - आसंजक बल का अभाव 




प्रश्‍न 10- महान वैज्ञानिक आर्किमिडीज किस देश से संबंधित थे- 
उत्‍तर - ग्रीस 




प्रश्‍न 11- कोई भी नाव डूब जाएगी, यदि वह पानी हटाती है, अपने- 
उत्‍तर - आयतन के बराबर 




प्रश्‍न 12- जल पृष्‍ठ पर लोहे के टूकड़े के न तैरने का कारण है- 
उत्‍तर - लोहे द्वारा विस्‍थापित जल का भार लोहे के भार से कम होता है 




प्रश्‍न 13- द्रव में आंशिक या पूर्णत: डूबे हुए किसी ठोस द्वारा प्राप्‍त उछाल की मात्रा निर्भर करती है- 
उत्‍तर - ठोस द्वारा हटाए गए द्रव की मात्रा पर 




प्रश्‍न 14- उत्‍प्‍लावकता से संबंधित वैज्ञानिक है - 
उत्‍तर - आर्कमिडीज 




प्रश्‍न 15- आर्कमिडीज का नियम किससे संबंधित है - 
उत्‍तर - प्‍लवन का नियम 




प्रश्‍न 16- पानी में लोहे की सूई डूब जाती है लेकिन जहाज तैरता रहता है। यह किस सिद्धान्‍त पर आधारित है- 
उत्‍तर - आर्कमिडीज का सिद्धांत 




प्रश्‍न 17- लैम्‍प की बत्‍ती में तेल किसके कारण ऊपर उठता है - 
उत्‍तर - तेल में कार्बोक्सिलिक समूह 




प्रश्‍न 18- जब दो भिन्‍न-भिन्‍न व्‍यास के केशनलियों को किसी द्रव में ऊर्ध्‍वाधर डुबोने पर चढ़े द्रव की ऊंचाई- 
उत्‍तर - कम व्‍यास वाली केशनली में अधिक होगी 




प्रश्‍न 19- श्‍यानता की इकाई है- 
उत्‍तर - प्‍वाइज 




प्रश्‍न 20- यदि केशनली का व्‍यास दुगुना कर दिया जाए तो इसमें चढने वाले जल सतह की ऊंचाई- 
उत्‍तर - आधी रह जाती है 




प्रश्‍न 21- प्रकाश वायु की अपेक्षा कांच मे मन्‍द गति से चलता है, क्‍योंकि - 
उत्‍तर - वायु का अपवर्तनांक कांच के अपवर्तनांक से कम होता है




प्रश्‍न 22- आवर्द्धक लेंस वास्‍तव में क्‍या होते हैं- 
उत्‍तर - उत्‍तल लैंस




प्रश्‍न 23- लैम्‍बर्ट नियम किससे संबंधित है- 
उत्‍तर - प्रदीप्ति 




प्रश्‍न 24- अबिन्‍दुकता का दोष दूर करने के लिए किस लेंस का प्रयोग किया जाता है- 
उत्‍तर - सिलिंडरी लेंस 




प्रश्‍न 25- बाह्य अंतरिक्ष में किसी अंतरिक्ष यात्री को आकाश दिखायी देगा- 
उत्‍तर - काला 




प्रश्‍न 26- विकिरण की कण प्रकृति की पुष्टि किससे की जाती है- 
उत्‍तर - प्रकाश वैद्युत प्रभाव 




प्रश्‍न 27- फोटॉन किसकी मूलभूत यूनिट/मात्रा है- 
उत्‍तर - प्रकाश 




प्रश्‍न 28- तरण ताल वास्‍तविक गहराई से कम गहरा दिखाई देता है। इसका कारण है- 
उत्‍तर - अपवर्तन 




प्रश्‍न 29- पानी के ऊपर तेल परत का चमकना उदाहरण है - 
उत्‍तर - व्‍यतिकरण का 




प्रश्‍न 30- सोडियम वाष्‍प लैम्‍प प्राय: सड़क प्रकाश के लिए प्रयुक्‍त होते हैं क्‍योंकि- 
उत्‍तर - ये चमकदार रोशनी देते हैं 




प्रश्‍न 31- किसी तारे के रंग से पता चलता है- 
उत्‍तर - उसके ताप का 




प्रश्‍न 32- प्रकाश की गति किसके बीच से जाते हुए न्‍यूनतम होती है - 
उत्‍तर - कांच 




प्रश्‍न 33- हमें वास्‍तविक सूर्योदय से कुछ मिनट पूर्व ही सूर्य दिखायी देने का कारण है- 
उत्‍तर - प्रकाश का अपवर्तन 




प्रश्‍न 34- प्रकाश मे सात रंग होते हैं। रंगों को अलग करने का क्‍या तरीका है- 
उत्‍तर - एक प्रिज्‍म से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है 




प्रश्‍न 35- श्‍वेत प्रकाश को नली में कैसे पैदा करते हैं - 
उत्‍तर - तन्‍तु को गर्म करके 




प्रश्‍न 36- क्षितिज के समीप सूर्य और चन्‍द्रमा के दीर्घ वृत्‍ताकार दिखायी देने का कारण है- 
उत्‍तर - अपवर्तन 




प्रश्‍न 37- संचार के प्रयुक्‍त फाइबर ऑप्टिक केबल किस सिद्धांत पर कार्य करता है - 
उत्‍तर - प्रकाश के पूर्णं आंतरिक परावर्तन 




प्रश्‍न 38- अवतल लेंस हमेशा किस प्रकार का प्रतिबिम्‍ब बनाते हैं- 
उत्‍तर - आभासी प्रतिबिम्‍ब 




प्रश्‍न 39- तारे टिमटिमाते हैं- 
उत्‍तर - अपवर्तन के कारण 




प्रश्‍न 40- तन्‍तु प्रकाशित संचार में संकेत किस रूप में प्रवाहित होता है- 
उत्‍तर - प्रकाश तरंग 

No comments:

Post a Comment