Sunday 1 September 2019

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल | Haryana Police Constable | Female Multi Choice Questions and Answers


हरियाणा पुलिस कांस्टेबल
Haryana Police Constable
(Female)

18.03.2016
MCQ




1. 1526 ई. में हरियाणा में किस स्थान पर बाबर और इब्राहिम लोदी के बीच प्रसिद्ध युद्ध हुआ था?
(1) पानीपत (2) कुरुक्षेत्र
(3) तावडू (4) जीन्द
Ans: (1)

2. आधुनिक हरियाणा राज्य का निर्माण कब किया गया था?
(1) 1 नवंबर, 1966
(2) 5 जनवरी, 1967
(3) 1 नवंबर, 1958
(4) 15 अगस्त, 1947
Ans: (1)

3. तिलियार नामक पर्यटक स्थल हरियाणा के किस जिले में स्थित है?
(1) जीन्द (2) महेन्द्रगढ़
(3) रोहतक (4) कैथल
Ans: (3)

4. हरियाणा के प्रथम राज्यपाल कौन बनाए गए?
(1) श्री सत्यपाल (2) श्री धर्मवीर
(3) श्री देवीलाल (4) श्री बंसीलाल
Ans: (2)

5. हरियाणा के किस भाग में शिवालिक पर्वत श्रेणियाँ स्थित हैं?
(1) उत्तर-पश्चिमी
(2) उत्तरी-पूर्वी
(3) दक्षिणी-पश्चिमी
(4) दक्षिणी-पूर्वी
Ans: (2)

6. हरियाणा को कुल कितने प्रशासनिक मण्डलों में बाँटा गया है?
(1) 4 (2) 5
(3) 6 (4) 8
Ans: (3)

7. प्रदेश के किन जिलों में दो विशेष पर्यावरण न्यायालयों की स्थापना की गई है?
(1) फरीदाबाद व हिसार
(2) रेवाड़ी व महेन्द्रगढ़
(3) सिरसा व जीन्द
(4) भिवानी व यमुनानगर
Ans: (1)

8. जिला रोहतक में निम्नलिखित में से कौन सा खजिन पदार्थ पाया जाता है?
(1) चूना (2) ताँबा
(3) मैग्नीज (4) अभ्रक
Ans: (1)

9. हरियाणा की प्रसिद्ध खिलाड़ी जुत्शी किस खेल से संबंधित है?
(1) जिमनास्टिक (2) दौड़
(3) बैडमिंटन (4) टेनिस
Ans: (2)

10. हरियाणा के प्रसिद्ध लेखक पंडित नेकीराम शर्मा ने भिवानी से कौन सा साप्ताहिक पत्र हिंदी में प्रकाशित किया था?
(1) संवाहक (2) सन्देश
(3) निवारण (4) वाणी
Ans: (2)

11. हरियाणा के किस जिले में प्रसिद्ध भूतेश्वर मंदिर है?
(1) फरीदाबाद जिले में
(2) जीन्द जिले में
(3) रोहतक जिले में
(4) झज्जर जिले में
Ans: (2)

12. श्रीकृष्ण संग्रहालय हरियाणा में कहाँ पर स्थित है?
(1) कुरुक्षेत्र में (2) रोहतक में
(3) पानीपत में (4) फरीदाबाद में
Ans: (1)

13. रामकृष्ण मिशन की स्थापना किसने की थी?
(1) रामकृष्ण परमहंस
(2) स्वामी दयानन्द सरस्वती
(3) स्वामी विवेकानन्द
(4) शंकराचार्य
Ans: (3)

14. खजुराहो में मंदिरों का निर्माण किसने कराया था?
(1) परमार वंश के राजाओं ने
(2) छत्रसाल ने
(3) चन्देल वंश के राजाओं ने
(4) राजा भोज ने
Ans: (3)

15. दक्षिण भारत में चोल राजवंश का संस्थापक कौन था?
(1) करिकाल (2) परान्तक
(3) राजराजा (4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (4)

16. अजन्ता-एलोरा की सुप्रसिद्ध गुफाओं में धर्म से संबंधित मूर्तियाँ तथा भित्ति चित्र मिलती हैं?
(1) हिन्दू धर्म (2) बौद्ध धर्म
(3) जैन धर्म (4) ये सभी
Ans: (4)

17. टमाटर में कौन सा विटामिन पाया जाता है?
(1) विटामिन बी
(2) विटामिन डी
(3) विटामिन सी
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (3)

18. किस प्रक्रिया से लालटेन या लैम्प की बत्ती से तेल ऊपर चढ़ता है?
(1) बलाघूर्ण से (2) कोशिकत्व से
(3) पृष्ठ तनाव से (4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (2)

19. सूर्य का प्रकाश किस प्रक्रिया से पृथ्वी पर पहुँचता है?
(1) चालन (2) संवहन
(3) विकिरण (4) विसरण
Ans: (3)

20. ध्वनि की गति सर्वाधिक होती है
(1) वायु में (2) पानी में
(3) लोहे में (4) निर्वात में
Ans: (3)

21. पौधों में क्लोरोफिल मुख्यत: पाया जाता है?
(1) जड़ में (2) फल में
(3) पत्तियों में (4) तने में
Ans: (3)

22. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान कहाँ है?
(1) आनंद (2) लुधियाना
(3) करनाल (4) हिसार
Ans: (3)

23. भूदान आन्दोलन शुरू हुआ
(1) अप्रैल 1951 को
(2) मार्च 1950 में
(3) अक्टूबर 1952 को
(4) अप्रैल 1949 में
Ans: (1)

24. मधुमक्खियों का पालन कहलाता है
(1) पीसीकल्चर (2) सेरीकल्चर
(3) टिशू कल्चर (4) एपीकल्चर
Ans: (4)

25. निम्नलिखित में से कौन सी प्रजाति गेहूँ की नहीं है?
(1) सुजाता (2) क्रान्ति
(3) सोनालिका (4) कंचन
Ans: (2)
26. जाफराबादी भैंस पाई जाती है
(1) गुजरात में (2) उत्तर प्रदेश में
(3) मध्य प्रदेश में (4) हरियाणा में
Ans: (1)

27. गहन पशुधन विकास परियोजना (Intensive Cattle Development Project) किस पंचवर्षीय योजना में प्रांरभ हुई?
(1) III (2) II
(3) IV (4) V
Ans: (1)

28. पशुप्लेग (रिंडरपेस्ट) का कारण है
(1) जीवाणु (2) प्रोटोजोआ
(3) विषाणु (4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (3)

29. गाय का जीवनकाल सामान्यत: कितने वर्षों का होता है?
(1) 10-15 (2) 30-40
(3) 20-25 (4) 40-50
Ans: (3)

30. मूगा रेशम का उत्पादन मुख्यत: होता है।
(1) असम (2) बंगाल
(3) कर्नाटक (4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (1)

31. पोलियो की दवा (Vaccine) का आविष्कारक था
(1) जोनास साल्क
(2) एल्ब ई. सेबिन
(3) सल्मान वाक्समा
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (1)

32. खाने वाला नमक है
(1) सोडियम क्लोराइड
(2) सोडियम कार्बोनेट
(3) पोटैशियम कार्बोनेट
(4) पोटैशियम क्लोराइड
Ans: (1)

33. निम्न कॉलमों को सुमेलित कीजिए I II
A. ऐसीटिक एसिड (i) दूध
B. टैनिक एसिड (ii) प्रोटीन
C. एमिनो एसिड (iii) चाय
D. लैक्टिक एसिड (iv) सिरका कूट : A B C D
(1) (i) (ii) (iii) (iv)
(2) (ii) (i) (iv) (iii)
(3) (iv) (iii) (ii) (i)
(4) (iv) (ii) (iii) (i)
Ans: (3)

34. संहति और ऊर्जा के बीच किसने संबंध स्थापित किया था?
(1) प्लांक (2) आइंस्टीन
(3) डाल्टन (4) रदरफोर्ड
Ans: (2)

35. ‘मिसाइल मैन ऑफ इण्डिया’ किसे कहा जाता है?
(1) अर्जुन सिंह
(2) डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम
(3) डॉ. सीवी रमन
(4) एच.जे. भाभा
Ans: (2)

36. भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग का प्रथम अध्यक्ष कौन था?
(1) डॉ. राजा मिश्रा
(2) डॉ. एम.जी.के. मेनन
(3) डॉ. एच.जे. भाभा
(4) डॉ. सतीश धवन
Ans: (3)

37. राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला कहाँ स्थित है?
(1) नई दिल्ली (2) मुम्बई
(3) कोलकाता (4) पुणे
Ans: (4)

38. किस रोग की रोकथाम के लिए बीसीजी का टीका लेना चाहिए?
(1) एड्स (2) पोलियो
(3) कैंसर (4) तपेदिक (यक्ष)
Ans: (4)

39. हँसाने वाली गैस है
(1) कार्बन डाईऑक्साइड
(2) नाइट्रस ऑक्साइड
(3) सल्फर डाइऑक्साइड
(4) कार्बन मोनोक्साइड
Ans: (2)

40. सार्वत्रिक दाता रक्त समूह है
(1) A (2) AB
(3) O (4) B
Ans: (3)

41. पनडुब्बी के अन्दर से समुद्र की सतह या भूमि के दृश्य देखने के लिए किस यन्त्र का प्रयोग किया जाता है?
(1) पेरिसकोप (2) सेक्सटैण्ट
(3) स्टियरोस्कोप (4) टेलीस्कोप
Ans: (1)

42. टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने मार्टिना हिंगिज के साथ मिलकर कई प्रमुख टूर्नामेंट जीते। मार्टिना हिंगिज संबंधित हैं
(1) स्विट्जरलैंड (2) जर्मनी
(3) स्पेन (4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (1)

43. श्रीनिवास रामानुजन की जन्म शताब्दी ‘राष्ट्रीय गणित दिवस’ के रूप में किस दिन मनाई गई?
(1) 20 दिसंबर (2) 24 नवंबर
(3) 22 दिसंबर (4) 26 सितंबर
Ans: (3)

44. जनवरी 2016 में 20वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव की मेजबानी किस राज्य ने की?
(1) हरियाणा (2) केरल
(3) गोवा (4) छत्तीसगढ़
Ans: (4)

45. दिसम्बर 2015 में नई दिल्ली में आरंभिक प्रो-रेसलिंग लीग टाइटल किसने जीता?
(1) मुंबई गरुड़ (2) हरियाणा हैमर्स
(3) पंजाब रॉयल्स (4) यूपी वारियर्स
Ans: (1)

46. जनवरी 2016 में किस बहुराष्ट्रीय फार्मा कंपनी ने अपने डायबिटीज जागरूकता अभियान में सचिन तेंदुलकर को ब्रांड एम्बेसेडर बनाया?
(1) इली लिली (2) फाइजर
(3) नोवार्टिज (4) नोवो नॉर्डिस्क
Ans: (2)

47. किस मुगल सम्राट ने पहली बार अंग्रेजों को भारत में व्यापार करने एवं कारखाना स्थापित करने की अनुमति 
दी थी?
(1) अकबर (2) जहाँगीर
(3) शाहजहाँ (4) औरंगजेब
Ans: (2)

48. पृथ्वी की अपनी काल्पनिक धुरी पर एक बार की घूर्णन अवधि कितनी है?
(1) 24 घंटा 37 मिनट 23 सेकेंड
(2) 24 घंटा
(3) 23 घंटा 56 मिनट 4 सेकेंड
(4) 23 घंटा 52 मिनट
Ans: (3)

49. वित्त आयोग अपनी सिफारिशें किसको सौंपता है?
(1) वित्त मंत्री (2) योजना आयोग
(3) संसद (4) राष्ट्रपति
Ans: (4)

50. लाल मिट्टी सामान्यतया निम्नलिखित में से किन राज्यों में पाई जाती है?
(1) पंजाब एवं राजस्थान
(2) हिमाचल प्रदेश एवं हरियाणा
(3) राजस्थान एवं हिमाचल प्रदेश
(4) तमिलनाडु एवं आन्ध्र प्रदेश
Ans: (4)

51. रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया कब राज्य स्वामित्व का संस्थान बना?
(1) 1956 (2) 1952
(3) 1950 (4) 1949
Ans: (4)

52. भारत का संविधान तैयार करने के लिए गठित संविधान निर्मात्री सभा का अध्यक्ष कौन था?
(1) पंडित जवाहरलाल नेहरू
(2) सरदार वल्लभभाई पटेल
(3) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(4) डॉ. भीमराव अम्बेडकर
Ans: (3)

53. समवर्ती सूची में किसी विषय पर केन्द्र एवं राज्य के बीच कानून में द्वन्द्व होने की स्थिति में
(1) जो कानून पहले पारित हुआ वह प्रभावी रहेगा। ं (2) राज्य का कानून प्रभावी रहेगा।
(3) केन्द्र का कानून प्रभावी रहेगा।
(4) दोनों कानून निष्प्रभावी रहेंगे।
Ans: (3)

54. भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी, 2016 को किस देश के राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में आए थे?
(1) इंग्लैंड (2) अमेरिका
(3) चीन (4) फ्रांस
Ans: (4)

55. सुंदर पिचाई का नाम किस कंपनी से संबद्ध है?
(1) माइक्रोसॉफ्ट (2) गूगल
(3) याहू (4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (2)

56. ‘पंत सम्राट’ प्रजाति है
(1) टमाटर की (2) आलू की
(3) बैंगन की (4) पातगोभी की
Ans: (2)

57. मिस वर्ल्ड 2015 सुश्री मीरिया लैलागुना रोयो किस देश की हैं?
(1) स्पेन (2) फिलीपिंस
(3) ऑस्ट्रेलिया (4) ब्राजील
Ans: (1)

58. एकेडमी अवॉर्ड 2016 (ऑस्कर) में किस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का खिताब मिला?
(1) सन ऑफ सोल
(2) इनसाइड आऊट
(3) स्पॉटलाइट
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (3)

59. नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा स्थापित ‘नीति आयोग’ किसके स्थान पर कार्यरत हुआ?
(1) वित्त आयोग
(2) योजना आयोग
(3) सरकारिया आयोग
(4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (2)

60. मानव शरीर में रक्त की अपर्याप्त आपूर्ति को कहते हैं?
(1) इस्कीमिया (2) हाइपरीमिया
(3) हीमोस्टैसिस (4) हेमोरेज
Ans: (1)
निर्देश (61-62) : प्रश्न सूचक चिह्न (?) के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी?

61. 1, 3, 8, 26, 106, ?
(1) 530 (2) 634
(3) 532 (4) 664
Ans: (3)

62. 19 40 21 35 ? 40
(1) 80 (2) 75
(3) 90 (4) 65
Ans: (2)

निर्देश (63-64) : निम्नलिखित प्रश्नों में अन्य तीन से जो भिन्न है, उसे चुनिए
63. (1) HLP (2) JNR
(3) EIN (4) CGK
Ans: (3)

64. (1) मई (2) जून
(3) जुलाई (4) अगस्त
Ans: (2)

65. एक तस्वीर की ओर इंगित करते हुए मनीष ने कहा कि वह मेरे मामा के पिता की इकलौती बेटी की बेटी है, तो बताएँ कि तस्वीर का संबंध मनीष से क्या है।
(1) भाभी (2) माँ
(3) बहन (4) चाची
Ans: (3)

66. 17 अप्रैल, 2015 को कौन सा दिन था?
(1) मंगलवार (2) शुक्रवार
(3) शनिवार (4) सोमवार
Ans: (2)

निर्देश (67-69) : श्री और श्रीमती वर्मा के दो बच्चे आशा और शशी हैं। शशी की शादी राधा से हुई है जो श्रीमती महाजन की बेटी है। सुरेश, जो श्रीमती महाजन का बेटा है रीता से शादी करता हैं सोनू और रॉकी, सुरेश और रीता के बच्चे हैं। उमा और सुधा, शशी और राधा की बेटियाँ हैं।

67. सोनू का कुलनाम क्या है?
(1) महाजन (2) वर्मा
(3) शशी (4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (1)

68. सुधा के साथ सुरेश का क्या संबंध है?
(1) भाई (2) चाचा
(3) मामा (4) भतीजा
Ans: (3)

69. सुधा का आशा से क्या संबंध है?
(1) बहन (2) भतीजी
(3) चाची/मामी (4) बेटी
Ans: (2)

70. किसी निश्चित कोड में 'FAVOUR' को 'EBUPTS' के रूप में लिखा जाता है, उसी कोड में 'DAGGER' को किस प्रकार लिखा जाएगा?
(1) EBHHFS (2) CBFHDS
(3) CBFFDS (4) EBFHDS
Ans: (2)

निर्देश (71-72) : निम्नलिखित प्रदत्त प्रत्येक प्रश्न में दो कथन दिए गए हैं जिसके बाद दो निष्कर्ष I और II दिए गए हैं। आपको दोनों प्रदत्त कथन सत्य मानने होंगे बावजूद इसके कि वे सर्वज्ञात तथ्यों से अलग प्रतीत हों और फिर यह निर्णय करें कि प्रदत्त निष्कर्ष में से कौन सा/से दिए हुए दो कथनों का तार्किक अनुसरण करते हैं। दोनों कथनों को पढ़ें और उत्तर दें।

71. कथन :
I. सभी पेंट स्कर्ट हैं।
II. कोई शर्ट स्कर्ट नहीं है।
निष्कर्ष :
I. कुछ स्कर्ट पेंट हैं।
II. सभी शर्ट पेंट हैं।
(1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(2) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(3) या तो I या II अनुसरण करता है।
(4) ना तो I ना ही II अनुसरण करता है।
Ans: (1)

72. कथन:
I. सभी जहाज टायर हैं।
II. सभी टायर इंजन हैं।
निष्कर्ष :
I. कोई भी इंजन जहाज नहीं है।
II. कोई भी टायर जहाज नहीं है।
(1) केवल निष्कर्ष I अनुसरण करता है।
(2) केवल निष्कर्ष II अनुसरण करता है।
(3) या तो I या II अनुसरण करता है।
(4) ना तो I ना ही II अनुसरण करता है।
Ans: (4)

73. जैसे दुर्घटना, सावधानी से संबंधित है वैसे ही बीमारी किससे संबंधित है?
(1) पानी (2) स्वच्छता
(3) कीटाणु (4) जीवाणु
Ans: (2)

74. राज्य का राज्यपाल से जो संबंध है वही संबंध देश का किससे हैं?
(1) प्रधान मंत्री से (2) राष्ट्रपति से
(3) राष्ट्रपिता से (4) न्यायमूर्ति से
Ans: (2)

निर्देश (75-76) : निम्नलिखित प्रत्येक प्रश्न में चिह्न :: के बाएँ ओर दो पद हैं तथा दाईं ओर एक पद एवं एक प्रश्नचिन्ह है। प्रश्नचिन्ह के स्थान पर नीचे दिए गए वैकल्पिक पदों में से कोई ऐसा पद आना है, जिसका दाएँ ओर वाले पद से वही संबंध हो जो बाएँ ओर जाने वाले दोनों पदों में है। छांटा गया पद आपका उत्तर है।

75. ACE : HIL :: MOQ : ?
(1) TVX (2) TUX
(3) XUT (4) SUW
Ans: (2)

76. Aab : aAB :: Pqr : ?
(1) PQR (2) pQr
(3) PqR (4) pQR
Ans: (4)

77. 60 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से जा रही 75 मीटर लम्बी रेलगाड़ी एक बिजली खंभे को कितनी देर में पर लेगी?
(1) 4.5 से. (2) 5.5 से.
(3) 6.5 से. (4) 7.5 से.
Ans: (1)

78. दो नल A और B एक टंकी को क्रमश: 15/2 मिनट तथा 5 मिनट में भर देते हैं तथा एक निकासी नल C एक मिनट में 14 लीटर पानी बाहर निकालता है। यदि टंकी भरी हो तथा तीनों नल खोल दिए जाएँ तो टंकी 1 घंटे में खाली हो जाती है। टंकी की क्षमता ज्ञात कीजिए।
(1) 60 लीटर (2) 80 लीटर
(3) 40 लीटर (4) 20 लीटर
Ans: (*)

79. A तथा B एक कार्य को क्रमश: 7 दिन और 8 दिन में समाप्त कर सकते हैं। यदि दोनों एक दिन छोड़कर एक दिन काम करें तो कार्य कितने दिन में समाप्त हो जाएगा, जबकि A काम को आरंभ करता है?
(1) 56/6 दिन (2) 37/4 दिन
(3) 52/7 दिन (4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (3)

80. एक फल विक्रेता ने 5 रुपए के 6 की दर से केले खरीदकर 3 रुपए के 4 की दर से बेच दिए। उसका हानि प्रतिशत ज्ञात कीजिए।
(1) 10% (2) 20%
(3) 30% (4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (1)

81. 287 × 287 + 269 × 269 – 2 × 287 × 269 = ?
(1) 534 (2) 446
(3) 354 (4) 324
Ans: (4)

82. दो संख्याओं का गुणनफल y/x है। यदि इनमें से एक संख्या x/y2 हो, तो दूसरी संख्या क्या होगी?
(1) y3/x2 (2) y2/x3
(3) x2/y (4) x2/y2
Ans: (1)

83. 6 से विभक्त होने वाली तीन अंकीय कुल कितनी संख्याएँ हैं?
(1) 149 (2) 150
(3) 151 (4) 166
Ans: (2)

84. निम्नलिखित में से अवरोही क्रम में कौन सी संख्याएँ हैं?
(1) 3/5, 7/9, 6/7
(2) 7/9, 3/5, 6/7
(3) 7/9, 6/7, 3/5
(4) 6/7, 7/9, 3/5
Ans: (4)

85. 1.75, 5.6 तथा 7 का महत्तम समापवर्तक क्या होगा?
(1) 0.7 (2) 0.07
(3) 3.5 (4) 0.35
Ans: (4)

86. एक व्यक्ति ने 100 रुपए अपने मित्रों में बराबर-बराबर बाँटे। यदि उसके 5 मित्र अधिक होते, तो प्रत्येक को 1 रुपए कम मिलता। उसके कितने मित्र थे?
(1) 20 (2) 25
(3) 30 (4) 35
Ans: (1)

87. एक नाव एक निश्चित बिन्दु तक 15 किमी. प्रति घंटा की चाल से जाती है तथा 10 किमी. प्रति घंटा की चाल से वापस प्रारम्भिक बिन्दु पर लौट आती है। पूरी यात्रा में नाव की औसत चाल (किमी/घंटा में) कितनी है।
(1) 12.5 (2) 12
(3) 11.25 (4) इनमें से कोई नहीं
Ans: (2)

88. कमला का विवाह 6 वर्ष पूर्व हुआ। उसकी वर्तमान आयु उसके विवाह के समय की आयु से 5/4 गुनी है। कमला के पुत्र की आयु उसकी आयु का 1/10 है। उसके पुत्र की वर्तमान आयु क्या है?
(1) 2 वर्ष (2) 3 वर्ष
(3) 4 वर्ष (4) 5 वर्ष
Ans: (2)

89. Choose the word which is most nearly the same in meaning to the key word.
PLEASURE
(1) disappointment
(2) happiness
(3) grief
(4) anxiety
Ans: (2)

90. Choose the word opposite in meaning to the key word.
(1) hypocrisy (2) vanity
(3) arrogance (4) superiority
Ans: (3)

91. Perfect health depends on the _____ of a few simple rule to health.
(1) observation
(2) occurrence
(3) observance
(4) adaptation
Ans: (3)

92. Choose the Wrongly spelt word.
(1) enervated
(2) evacuated
(3) exicuted
(4) excavated
Ans: (3)

93. ‘च वर्ग’ का उच्चारण मुँह के किस भाग से होता है?
(1) कण्ठ (2) मूर्धा
(3) ओष्ठ (4) तालु
Ans: (4)

94. सही वर्तनी का चयन कीजिए:
(1) ललायित (2) लालायित
(3) ललाईत (4) लालाइत
Ans: (2)

95. ‘भौतिक’ का विलोम निम्नलिखित में से कौन है?
(1) लौकिक (2) आध्यात्मिक
(3) क्षणिक (4) जटिल
Ans: (2)

96. पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए:
(1) हड़ताल (2) पुलिस
(3) सरकार (4) संविधान
Ans: (4)

97. गिरीश, का सही संधि-विच्छेद है-
(1) गिरी + ईश (2) गिटि + ईश
(3) गिर + ईश (4) गिर् + ईश
Ans: (*)

98. दोषहर्ता, में प्रयुक्त प्रत्यय का चयन कीजिए-
(1) हर्ता (2) हर
(3) वृत (4) हारी
Ans: (1)

99. जो थोड़ा जानता हो-
(1) अज्ञ (2) अल्पज्ञ
(3) बहुज्ञ (4) बहुदर्शी
Ans: (2)

100.आधा तीतर आधा बटेर- मुहावरे का अर्थ है-
(1) उचित सामन्जस्य का अभाव
(2) छोटा-बड़ा होना
(3) रंग-बिरंगा होना
(4) बेमेल तथा बेढ़ंगा होना
Ans: (4)









No comments:

Post a Comment