Thursday 5 March 2020

Current Affairs November 2019 in Hindi (करंट अफेयर्स - नवम्बर 2019) Part 3


Current Affairs नवम्बर - 2019
PART - 3

करंट अफेयर्स - 21 से 30 नवम्बर

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने नई दिल्ली में एक्सेलरेटर लैब लांच की है। इसका उद्देश्य भारत में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्य करना है, इसमें वायु प्रदूषण भी शामिल है।


केंद्र सरकार ने फास्टैग को अनिवार्य रूप से लागू करने की तारीख को 15 दिसम्बर तक बढ़ाया है। इससे पहले 1 दिसम्बर, 2019 से फास्टैग को अनिवार्य रूप से लागू करने की योजना थी।


22 नवम्बर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 347 मिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ अपने सर्वोच्च स्तर 448.6 अरब डॉलर तक पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत 8वें स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।


हाल ही में  प्रधानमंत्री मोदी ने श्रीलंका के लिए 450 मिलियन डॉलर की वित्तीय सहायता की घोषणा की।


हाल ही में मलयालम कवि अक्किथम ने जीता 55वां ज्ञानपीठ पुरस्कार।


हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मोजांबिक के समकक्ष से नई दिल्ली में मुलाकात की।


हाल ही में जेवर हवाईअड्डे के निर्माण के लिए ज़ुरिक एअरपोर्ट इंटरनेशनल AG ने अनुबंध हासिल किया।


हाल ही में यू.के. इंडिया बिज़नेस काउंसिल ने एयरोस्पेस रक्षा उद्योग ग्रुप की स्थापना की।


15 जनवरी, 2020 से केंद्र सरकारी स्वर्ण आभूषणों पर हॉलमार्किंग को अनिवार्य बनाएगी।


हाल ही में भारत और नेपाल के बीच सूर्य किरण अभ्यास का आयोजन किया जाएगा।


हाल ही में भारत बांग्लादेश में 193 मिलियन डॉलर की लागत से हाई-टेक पार्क की स्थापना करेगा।


हाल ही में पूर्व जापानी प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोने का निधन हुआ।


फोर्ब्स पत्रिका की रियल टाइम बिलियनेयर्स लिस्टके अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अम्बानी की नेटवर्थ 60.8 अरब डॉलर पर पहुँच गये हैं। इस सूची में पहले स्थान पर -कॉमर्स कम्पनी अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेज़ोस हैं, उनकी नेटवर्थ 113 अरब डॉलर है।


भारतीय थल सेना ने हाल ही में लम्बी दूरी की स्पाइक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण मध्य प्रदेश के मऊ में इन्फेंट्री स्कूल में किया गया। स्पाइक एक टैंक रोधी मिसाइल है।


देश में -सिगरेट के उत्पादन, बिक्री तथा वितरण पर रोक लगाने लोकसभा ने विधेयक पारित कर दिया है। -सिगरेट के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों के कारण यह निर्णय लिया जा रहा है।


मुकेश अम्बानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज 10 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली पहली भारतीय कंपनी बनी। मार्केट कैप कंपनी का वह मूल्य है जिसका व्यापार स्टॉक मार्केट में किया जाता है।


इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) द्वारा NuGen मोबिलिटी समिट 2019 का आयोजन 27 से 29 नवम्बर, 2019 को मानेसर में किया जा रहा है।


केन्द्रीय कैबिनेट ने जूट पैकेजिंग मैटेरियल अधिनियम, 1987 के तहत आवश्यक नियमों को विस्तार देने का निर्णय लिया है। कैबिनेट ने 100% अनाज तथा 20% चीनी को विभिन्न जूट के बोरों में पैक किये जाने का निर्णय लिया है।


भारत सरकार ने तमिलनाडु में विद्युत् कनेक्टिविटी के लिए एशियाई विकास बैंक के साथ 451 मिलियन डॉलर का ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस ऋण राशि का उपयोग चेन्नईकन्याकुमारी औद्योगिक गलियारे के लिए किया जायेगा।


भारत के 50वें फिल्म महोत्सव का गोवा की राजधानी पणजी में समापन  हुआ


आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को चुनौती देने के लिए पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। यह याचिका 9 दिसम्बर से पहले दायर की जायेगी।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने 15वें वित्त आयोग के कार्यकाल को 30 अक्टूबर, 2020 तक बढ़ाने के लिए मंज़ूरी दी है।


हाल ही में भारत सरकार दादरा नगर हवेली तथा दमन दिऊ केंद्र शासित प्रदेशों का विलय करने लोकसभा ने विधेयक पारित कर दिया है।


हाल ही में इसरो ने PSLV-C47 की सहायता से लांच किया कार्टोसैट-3


हाल ही में दादरा नगर हवेली तथा दमन दिऊ के विलय के लिए लोकसभा ने विधेयक पारित किया।


हाल ही में पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन हुआ।


हाल ही में  नशीली दवाओं की अवैध तस्करी को रोकने के लिए केन्द्रीय कैबिनेट ने सऊदी अरब के साथ MoU को मंज़ूरी दी।


हाल ही में NDTV ने जीता इंटरनेशनल प्रेस इंस्टिट्यूट इंडिया अवार्ड।


हाल ही में सातोशी सुजुकी को भारत में जापान का एम्बेसडर नियुक्त किया गया।


हाल ही में मुथैया मुरलीधरन को श्रीलंका के उत्तरी प्रान्त का गवर्नर नियुक्त किया गया।


70वें संविधान दिवस के अवसर पर केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने कर्त्तव्य पोर्टल को लांच किया। इसकी वेबसाइट kartavya.ugc.ac.in है।


भारतीय रिज़र्व बैंक ने सरकार की फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के कारण नॉन-परफोर्मिंग एसेट्स में हो रही वृद्धि पर चिंता व्यक्त की है।


हाल ही में वैज्ञानिक रक्षा अनुसन्धान विकास संगठन (DRDO) के प्रमुख जी. सतीश रेडी को यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयरोनॉटिकल अकैडमी द्वारा मानद फ़ेलोशिप प्रदान की गयी।


डेस्टिनेशन नार्थईस्ट का आयोजन उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में किया गया। इस उत्सव की शुरूआत 23 नवम्बर, 2019 को हुई थी, यह उत्सव चार दिन तक चला।


शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे, वे 28 नवम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने 27 नवम्बर, 2019 को कार्टोसेट-3 नामक इमेजिंग मैपिंग उपग्रह को सफलतापूर्वक लांच कर लिया है। इसके साथ 13 वाणिज्यिक उपग्रह भी लांच किये गये।


हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने पद से इस्तीफ़ा दिया, उद्धव ठाकरे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री।


हाल ही में संसद ने ट्रांसजेंडर (अधिकारों की सुरक्षा) बिल, 2019 पारित किया।


रक्षा मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है DEFCOM इंडिया 2019 का आयोजन।


हाल ही में DRDO के चेयरमैन को रॉयल एयरोनॉटिकल सोसाइटी द्वारा मानद फ़ेलोशिप प्रदान की गयी।


हाल ही में मशहूर कार्टूनिस्ट सुधीर धर का निधन हुआ।


हाल ही में संसद ने राष्ट्रीय डिजाईन संस्थान (संशोधन) बिल पारित किया, अमरावती, भोपाल, जोरहाट तथा कुरुक्षेत्र के राष्ट्रीय डिजाईन संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित किया गया।


हाल ही में जस्टिस पिनाकी चन्द्र घोष ने लोकपाल का आदर्श वाक्य तथा लोगो लांच किया


हाल ही में पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने सेना प्रमुख कमर जावेद बजवा के सेवा विस्तार को निरस्त किया।


हाल ही में अल्बानिया में 6.4 की तीव्रता के भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत।


केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह ने इजराइल में जल प्रौद्योगिकी पर्यावरण नियंत्रण सम्मेलन (WATEC) में हिस्सा लिया। इस सम्मेलन में जल तथा पर्यावरण प्रबंधन से सम्बंधित प्रौद्योगिकी पर चर्चा की गयी।


केन्द्रीय आवास शहरी मामले मंत्रालय ने हाल ही में क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी सर्विस आवास पोर्टल लांच किया। इस पोर्टल पर आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अपने आवेदन को ट्रैक कर सकते हैं।


26 नवम्बर, 2019 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने पहली बार 41,000 के नए स्तर को छुआ, यह सेंसेक्स का उच्चतम स्तर है।


भारत में प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय संविधान को स्वीकार किया गया था। इसका उद्देश्य संविधान के बारे जागरूकता फैलाना है।


भारतीय नौसेना मार्च, 2020 मेंमिलन 2020’ नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में करेगी। इस अभ्यास में विभिन्न देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं।मिलनका पूर्ण स्वरुप  ‘Multilateral Naval Exercise’ है।


भारत और चीन के बीच 7 दिसम्बर, 2019 कोहैण्ड इन हैण्डयुद्ध अभ्यास की शुरुआत होगी। यह युद्ध अभ्यास 7  से 20 दिसम्बर के बीच आयोजित किया जायेगा। इसका आयोजन शिलोंग के निकट उमरोई में किया जायेगा।


भारतीय रेलवे ने हैदराबाद में भारतीय रेलवे वित्तीय प्रबंधन संस्थान (IRIFM) की स्थापना की। इस संस्थान में रेलवे के वित्त के प्रबंधन के बारे में प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जायेगी।


छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरु घासीदास नेशनल पार्क में चौथे टाइगर रिज़र्व की घोषणा की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ वन्यजीव बोर्ड की बैठक में लिया गया।


प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में देश भर के स्कूलों में  फिट इंडिया स्कूल ग्रेडिंग सिस्टम लांच किया। यह ग्रेडिंग तीन श्रेणियों में होगी।


हाल ही में 10वीं राष्ट्रमंडल युवा संसद का आयोजन दिल्ली विधानसभा में किया जा रहा है।


हाल ही मेंहेमंत करकरे : डॉटर्स मेमॉयरपुस्तक का विमोचन किया गया।


हाल ही में सुभाष चन्द्र ने जी एंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज के चेयरमैन के पद से इस्तीफ़ा दिया।


स्वीडन के गोथेनवर्ग विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने डायरिया के लिए संभावित टीके ‘ETVAX’ का विकास किया गया है।


शोधकर्ताओं ने पृथ्वी पर सबसे अधिक अवासनीय स्थान की खोज की है, इथियोपिया में स्थित दलोल जियोथर्मल फील्ड पृथ्वी पर सबसे अधिक अवासनीय स्थान है। इस स्थान पर किसी भी प्रकार का जीवन नहीं है। शोध से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दलोल जियोथर्मल फील्ड में किसी प्रकार का सूक्ष्म जीवन उपस्थित नहीं है।


भारत सरकार ने मार्च 2020 तक देश की दो लाख पंचायतों को इन्टरनेट से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। 7 नवम्बर, 2019 तक प्राप्त डाटा के अनुसार अब तक 1,28,000 ग्राम पंचायतों को इन्टरनेट से जोड़ा जा चुका है।


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने हाल ही में घरेलु स्वास्थ्य पर व्यय के सन्दर्भ ने सर्वेक्षण जारी किया। यह सर्वेक्षण जुलाई 2017 तथा जून 2018 के बीच किया गया था।


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रीय जनजातीय शिल्पकला मेला-2019 का उद्घाटन किया। इस सात दिवसीय इवेंट का आयोजन 23 से 29 नवम्बर के दौरान किया जा रहा है।


भारत सरकार दादरा नगर हवेली तथा दमन दिऊ केंद्र शासित प्रदेशों का विलय करने जा रही है, इसके लिए 29 नवम्बर, 2019 को लोकसभा में विधेयक प्रस्तुत किया जायेगा।


नई दिल्ली में राज्यपालों के 50वें सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जनजातीय कल्याण, जल, कृषि, उच् शिक्षा एवं जीवन की सुगमता पर बल दिया गया।


भारत के लक्ष्य सेन ने स्कॉटिश ओपन का खिताब अपने नाम किया, फाइनल में उन्होंने ब्राज़ील के गोर कोल्हो ओनोदेरा को 18-21, 21-18, 21-19 से पराजित किया है।


ऑक्सफ़ोर्ड डिक्शनरी ने ‘Climate emergency’ शब्द को 2019 वर्ड ऑफ़ ईयर चुना है। बायोसाइंस नामक पत्रिका में प्रकाशित एक पत्र में 11,258 हस्ताक्षरकर्ताओं (69 भारतीय शामिल) ने वैश्विक जलवायु आपातकाल घोषित किया है।


मणिपुर में आठवें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन इम्फाल में 22-25 नवम्बर के दौरान किया गया। इसके द्वारा देश में उत्तर-पूर्वी भारत के पर्यटन स्थलों के बारे में बताया गया। पिछली वर्ष इसका आयोजन त्रिपुरा में किया गया था।


मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए 5% आरक्षण की घोषणा की है। यह घोषणा मध्य प्रदेश के खेल युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी द्वारा क्षेत्रीय ओलिंपिक खेलों के उद्घाटन के दौरान  की गयी।


मणिपुर सरकार  द्वारा इम्फाल में 2019 संगाई उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।


हाल ही में असम में मनाया गया लचित दिवस।


हाल ही में केंद्र ने असम बेस्ड नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ़ बोडोलैंड पर प्रतिबन्ध को पांच वर्ष तक बढ़ाया।


हाल ही में उत्तर प्रदेश के इटावा में इटावा लायन सफारी का उद्घाटन किया गया।


हाल ही में मध्य प्रदेश के पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री भाजपा नेता कैलाश चन्द्र जोशी का निधन हुआ।


हाल ही में रेवोलुशनरी सोशलिस्ट पार्टी के नेता तथा पश्चिम बंगाल के पूर्व नेता क्षिति गोस्वामी का निधन 77 वर्ष की आयु में हुआ।


हाल ही में ओडिशा के भुबनेश्वर में शुरू हुआ नेशनल ट्राइबल क्राफ्ट मेला।


हाल ही में केन्या के एलिउद किपचोगे तथा अमेरिका की दलिला मुहम्मद ने वर्ल्ड एथलीट ऑफ़ ईयर का अवार्ड जीता।


हाल ही में क्रिकेट अंपायर साइमन टॉफेल द्वारा लिखित पुस्तकफाइंडिंग गैप्सको जारी किया गया।


हाल ही में देवेन्द्र फड़नवीस ने महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, एनसीपी के अजीत पवार बने उप-मुख्यमंत्री।


अमेरिका और भारत के बीच त्रि-सेवा अभ्यासटाइगर ट्राइंफका आयोजन आंध्र प्रदेश में किया गया। इस अभ्यास की शुरुआत आज 13 नवम्बर, 2019 को हुई। इस अभ्यास का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तथा काकीनाडा में किया गया।


युवा पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग को हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण के लिए संघर्ष करने के लिए दिया गया है।


राज्यसभा में केन्द्रीय कृषि किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने लिखित जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से अब तक देश भर में 7 करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित हो चुके हैं।


केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन पी.सी. मोदी ने आयकर सूचना के आदान-प्रदान के लिए वेब पोर्टल का उद्घाटन किया।


वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा सड़क का निर्माण हुआ है, इस वर्ष जम्मू-कश्मीर में 11,400 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया है जो कि देश में सर्वाधिक है।


महात्मा गाँधी की 150वीं जयंती की स्मृति में यू.एस. कैपिटोल बिल्डिंग में इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी-जयपुर फुट इवेंट का आयोजन किया गया। इसका आयोजन भारतीय दूतावास तथा जयपुर फुट यूएसए द्वारा किया गया।


भारत और चीन राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगाँठ को मनाने के लिए संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन करेंगे।


जम्मू-कश्मीर में 2019 में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत 11,400 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया।


हाल ही में मराठी संम्पादक नीलकंठ खाडिलकर का निधन मुंबई में हुआ।


हाल ही में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के मंत्रीमंडल में चार भारतीय मूल के लोगों को शामिल किया गया।


हाल ही में रिधिमान साहा 100 डिस्मिस्ल करने वाले पांचवें भारतीय विकेटकीपर बने।


मणिपुर में आठवें अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मार्ट का आयोजन इम्फाल में 22-25 नवम्बर के दौरान किया जायेगा। इसके द्वारा देश में उत्तर-पूर्वी भारत के पर्यटन स्थलों के बारे में बताया जायेगा। पिछली वर्ष इसका आयोजन त्रिपुरा में किया गया था।


विश्व मत्स्य पालन दिवस के अवसर पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने YSR मत्स्यकारा भरोसा योजना लांच की है।


फेसबुक तथा केन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्रालय ने मिलकर दक्षिण एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2019 का आयोजन नई दिल्ली में किया।


अमेरिका ने भारत को 13 MK45 नेवल गन बेचे जाने के लिए मंज़ूरी दे दी है। इस सौदे की कुल लागत लगभग एक अरब डॉलर है। इस सौदे में BAE सिस्टम प्रमुख कांट्रेक्टर होगा।


केन्द्रीय सूचना आयोग ने वर्ष 2018-19 के लिए अपनी वार्षिक रिपोर्ट लोकसभा में प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट को लोकसभा में 20 नवम्बर तथा राज्यसभा में 21 नवम्बर, 2019 को प्रस्तुत किया गया।


लेफ्टिनेंट शिवांगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट हैं, वे शीघ्र की नौसेना के ऑपरेशन में शामिल हो जायेंगी। वे ऑपरेशनल प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 2 दिसम्बर को नौसेना में शामिल हो जायेंगी। इसके साथ ही वे भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन जायेंगी।


रक्षा अनुसन्धान विकास संगठन (DRDO) ने अपने 450 पेटेंट्स तक निशुल्क पहुँच प्रदान करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य घरेलु उद्योगों को बढ़ावा देना है। DRDO के इस निर्णय से सामरिक क्षेत्र में कार्यरत्त स्टार्टअप्स को काफी बढ़ावा मिलेगा।


राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसी (NIA) ने 21-22 नवम्बर के दौरान क्वाड देशों के प्रथम आतंकवाद विरोधी अभ्यास का आयोजन किया। इस अभ्यास में भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया ने हिस्सा लिया।


अमेरिकी सॉफ्टवेर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में ‘K-12 एजुकेशन ट्रांसफॉर्मेशन फ्रेमवर्कलांच किया है, इसका उद्देश्य भारत के स्कूलों के डिजिटल रूपांतरण में सहायता करना है। अब तक इस मॉडल को 50 से अधिक देशों द्वारा अपनाया जा चुका है।


भारत में पहली बार ग्लोबल बायो-इंडिया समिट का आयोजन 21 से 23 नवम्बर, 2019 के बीच किया जा रहा है। इसका आयोजन BIRAC तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है।


प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री श्री जितेन्द्र सिंह ने लोकसभा में लिखित में जवाब देकर स्पष्ट किया है कि चंद्रयान-2 का लैंडरविक्रमलक्ष्य स्थान के 500 दायरे में लैंड में हुआ था।


हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम आज (22 नवम्बर, 2019) को अपना पहला डे-नाईट टेस्ट मैच खेलेगी। यह मैच बांग्लादेश के विरुद्ध खेला जायेगा। इस मैच कलकत्ता के प्रसिद्ध मैदानईडन गार्डन्समें किया जायेगा। इस मैच में लाल गेंद की जगह गुलाबी रंग की गेंद का उपयोग किया जायेगा।


इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भ्रष्टाचार के कई मामले में आरोप तय हो गये हैं। बेंजामिन नेतन्याहू पर उनके मित्र शाल एलोविच (बेज़ेक टेलिकॉम कंपनी के मालिक) को 250 मिलियन डॉलर का लाभ पहुंचाने का आरोप है, इसके एवज़ में बेज़ेक की  समाचार वेबसाइटवाल्लाने बेंजामिन नेतन्याहू तथा उनके परिवार के पक्ष में लेख लिखे।


हाल ही में केन्द्रीय कैबिनेट ने लेह में राष्ट्रीय सोवा रिग्पा संस्थान की स्थापना को मंज़ूरी दी है। यह संस्थान केन्द्रीय आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान होगा। यह देश में सोवा-रिग्पा का सर्वोच्च संस्थान होगा।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इंडियन नेवल अकैडमी, एझिमाला (केरल) को प्रेसिडेंट्स कलर्स प्रदान किये। प्रेसिडेंट्स कलर्स किसी सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।


हाल ही में प्रशासन में भ्रष्टाचार के अध्ययन के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने आईआईएम-अहमदाबाद के साथ समझौता किया।


हाल ही में कर्नाटक में महिलाओं को सभी फैक्ट्री में नाईट शिफ्ट में कार्य करने की अनुमति दीगयी।


हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार ने मेडिकल तथा औद्योगिक उपयोग के लिए भांग की खेती को वैध बनाने का निर्णय लिया।


भारतीय निशानेबाज़ मनु भाकर, एलावेनिल वालारिवन तथा दिव्यांश पंवर ने ISSF वर्ल्ड कप फाइनल में स्वर्ण पदक जीते।


5वें भारत-यूरोप 29 बिज़नेस फोरम का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस फोरम का आयोजन प्रवासी भारतीय केंद्र में 20-21 नवम्बर, 2019 के दौरान किया गया।


केन्द्रीय सड़क परिवहन उच्चमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि 1 दिसम्बर, 2019 से सभी निजी तथा वाणिज्यिक वाहनों के लिए फ़ास्टैग अनिवार्य हो जायेगा।


21 नवम्बर को विश्व भर में विश्व मतस्य पालन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य मतस्य पालन से जुड़े लोगों की आजीविका तथा महासागरीय पारिस्थितिकी तंत्र को सुनिश्चित करना है।


जयपुर के मयंक प्रताप सिंह ने हाल ही में राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) परीक्षा पास की, वे 21 वर्ष की आयु में इस परीक्षा को पास करने वाले सबसे युवा व्यक्ति बन गये हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद अब वे देश के सबसे युवा जज बन जायेंगे।


हाल ही में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स द्वारा भारतीय तटरक्षक बल को ICGS अमृत कौर को सौंपा, यह एक फ़ास्ट पट्रोल वेस्ल है।


हाल ही में असम सरकार नेअरुंधतीनामक योजना की घोषणा की है, इस योजना के तहत विवाह के समय लड़की को निशुल्क सोना दिया जायेगा। इस योजना के तहत असम सरकार विवाह के समय लड़कियों को 1 तोला सोना देगी।


भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है, यह परीक्षण रात्रिकाल में किया गया। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।


इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) द्वारा NuGen मोबिलिटी समिट 2019 का आयोजन 27 से 29 नवम्बर, 2019 को मानेसर में किया जायेगा।


लोकसभा में यह घोषणा की गयी है कि 31 दिसम्बर, 2020 से नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) काम करना शुरू कर देगा। रियल टाइम डाटा के साथ संदिग्ध आतंकियों को ट्रैक करने तथा आतंकी हमलों को रोकने के लिए  नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) की स्थापना का कार्य तीव्र कर दिया गया है।


केन्द्रीय सड़क परिवहन, तथा उच्चमार्ग  मंत्रालय  ने ‘Road Accidents in India, 2018’ नामक रिपोर्ट जारी की।


केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने लोकसभा को सूचित करते हुए स्पष्ट किया कि अब तक भारतीय वायुसेना को तीन राफेल लड़ाकू विमान मिल चुके हैं। इनका उपयोग फ्रांस में पायलट तथा तकनीशियनों को प्रशिक्षण देने के लिए किया जा रहा है।


हाल ही में बिज़नेस पत्रिका फार्च्यून ने बिज़नेस पर्सन ऑफ़ ईयर 2019 की सूची जारी की, इस सूची में 20 सर्वश्रेष्ठ सीईओ को शामिल किया गया है। इस सूची में माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्य नडेला पहले स्थान पर रहे हैं।


श्रीलंका के नए राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे ने अपने भाई महिंदा राजपक्षे को प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है। इससे पहले रानिल विक्रमसिंघे ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की थी।


भारत का 50वां फिल्म महोत्सव गोवा की राजधानी पणजी में शुरू हुआ, इसमें महोत्सव में खेल, इतिहास, एक्शन खेल जैसी विभिन्न श्रेणियों की फ़िल्में शामिल की गयी है।


हाल ही में पृथ्वी मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया।


हाल ही में इंडियन नेवल अकैडमी, एझिमाला (केरल) को प्रेसिडेंट्स कलर्स प्रदान किये गये।


हाल ही में विदेश यात्राओं की जानकारी छुपाने के कारण गृह मंत्रालय ने तेलंगाना के विधायक रमेश चेन्नामाननी की नागरिक रद्द की।


हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में पहला हिंदी अखबारअरुणा भूमिलांच किया।


हाल ही में तकनीकी सहायता के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।


हाल ही में दिल्ली की अवैध कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने के लिए केन्द्रीय कैबिनेट ने विधेयक को मंज़ूरी दी।


हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिंगापुर में करंजी युद्ध स्मारक की यात्रा की।


हाल ही में शोधकर्ताओं ने अरुणाचल प्रदेश में साँप की एक नई प्रजाति की खोज की है. साँप की इस नई प्रजाति का ट्रेकिसियम आप्टे नाम रखा गया है


पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को सशर्त 6 महीने का सेवा विस्तार दिया है


जिसे हाल ही में भारत में जापान का राजदूत नियुक्त किया गया है


केंद्र सरकार ने मानव तस्करी रोकने हेतु भारत और म्यांमार देश के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी प्रदान कर दी


संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2100 वर्ष तक पृथ्वी का तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार जताए गये हैं


दमन दीव तथा दादरा और नगर हवेली के एकीकरण के पश्चात भारत में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश हो गये हैं


केंद्र सरकार ने 15वें वित्त आयोग का कार्यकाल एक साल बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2020 तारीख तक कर दिया है


हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति ने हांगकांग में लोकतंत्र की मांग हेतु चल रहे प्रदर्शनों का समर्थन करने संबंधी एक विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं


उत्तर प्रदेश राज्य ने हाल ही में फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए तीन सप्ताह का एक विशेष अभियान आरम्भ किया है


स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को स्वास्थ्यप्रद भोजन विकल्पों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ईट राइट अभियान  नाम से अभियान आरंभ किया है


महिला खिलाड़ी दलिला मुहम्मद कोवर्ल्ड एथलीट ऑफ़ इयर 2019’ ख़िताब से सम्मानित किया गया है


पेरिस शहर के द्वारा वर्ष 2020 से सर्कस में जंगली जानवरों के उपयोग पर पूरी तरह पाबंदी लगाए जाने की घोषणा की गई है


सुमात्रा में पाए जाने वाले दो सींग वाले अंतिम गैंडे की हाल ही में मृत्यु हो गई है


इसरो द्वारा हाल ही में प्रक्षेपित किये गये भारतीय निगरानी सैटेलाइट कार्टोसैट-3 को पीएसएलवी-सी-47 व्हीकल द्वारा लॉन्च किया गया है


मा गृधः कस्यस्विद्धनम्लोकपालआदर्श वाक्य (motto) है जिसे हाल ही में जारी किया गया है


हाल ही में राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र विधानसभा द्वारा पारित पत्रकार एवं पत्रकारिता संस्थान (हिंसा और संपत्ति की क्षति की रोकथाम) 2017 को स्वीकृति दे दी है


विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक अध्ययन के अनुसार, भारत के किशोर अन्य देशों के किशोरों की तुलना में अधिक सक्रिय हैं-


चीन ने हांगकांग के मुद्दे पर अमेरिकी राजदूत को तलब किया


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युद्ध में शहीद होने वाले सैनिकों के परिजनों को सरकारी आवास में एक साल तक रहने की अनुमति देने वाले प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है


हाल ही चीन में ब्यूबोनिक प्लेग (Bubonic Plague) के कुछ मामले सामने आए हैं


हाल ही में पाकिस्तान के द्वारा भारत को अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग से इनकार करने के मामले को भारत सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के समक्ष उठाया है


पाकिस्तान सेना के प्रमुख कमर जावेद बाजवा के कार्यकाल विस्तार की अधिसूचना को पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट द्वारा निलंबित कर दिया गया है



No comments:

Post a Comment