Thursday 5 March 2020

Current Affairs November 2019 in Hindi (करंट अफेयर्स - नवम्बर 2019) Part 2


Current Affairs नवम्बर - 2019

PART - 2

करंट अफेयर्स - 11 से 20 नवम्बर

हाल ही में अमेरिका की निजी अन्तरिक्ष एजेंसी स्पेस एक्स ने राकेट के द्वारा 60 उपग्रहों को अन्तरिक्ष में स्थापित किया गया, यह उपग्रह स्पेस एक्स कीस्टार लिंकपरियोजना का हिस्सा हैं।


हाल ही में केंद्र सरकार ने मेघालय बेस्ड उग्रवादी संगठन हायनीट्रेप नेशनल लिबरेशन काउंसिल (HNLC) पर प्रतिबंध लगा दिया है।


प्रसिद्ध ब्रॉडकास्टर प्रकृतिवादी डेविड एटनबोरो को इंदिरा गाँधी शांति, निशस्त्रीकरण विकास पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया जायेगा, यह पुरस्कार उन्हें विश्व के प्राकृतिक अजूबों को विश्व के सामने लाने के योगदान के लिए दिया जा रहा है।


IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation Limited) ने गोल्डन चेरियट ट्रेन के संचालन के लिए KSTDC (Karnataka State Tourism Development Corporation) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये हैं।


हाल ही में रक्षा अनुसन्धान विकास संगठन (DRDO) के चेयरमैन जी. सतीश रेड्डी ने हाल हीअस्त्रमिसाइल की रेंज को बढ़ाकर कर दोगुना करने की घोषणा की है। भारत उन चुनिन्दा देशों में से है जिनके पास अपना सफल बैलिस्टिक मिसाइल डिफेन्स प्रोग्राम है।


हाल ही में IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत 59वें स्थान पर है, भारत इस बार 6 अंक नीचे फिसला है। इसमें कुल 63 देशों को रैंकिंग प्रदान की गयी है। इस रैंकिंग को हाल ही में स्विट्ज़रलैंड के IMD बिज़नेस स्कूल ने जारी किया।


हाल ही में असम ओलिंपिक संघ ने हाल ही मेंग्रासरूट ओलिंपिकमिशन टैलेंट हंटकार्यक्रम लांच किया। इसका उद्देश्य राज्य में प्रतिभाओं की खोज करना है तथा उन्हें ओलिंपिक के लिए तैयार करना है। इस लांच की घोषणा असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल द्वारा की गयी।


हाल ही में पाकिस्तान ने सतह से सतह तक मार कर सकने वाली शाहीन-I मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण एक प्रशिक्षण अभ्यास के अंतर्गत किया गया है। इससे कुछ दिन पहले भारत ने अग्नि-II सतह से सतह तक मार कर सकने वाली मिसाइल का परीक्षण किया था, अग्नि-II की रेंज लगभग 2,000 किलोमीटर है।


हाल ही में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन एक साथ 13 वाणिज्यिक उपग्रह लांच करेगा, इन उपग्रहों के साथ कार्टोसेट नामक इमेजिंग मैपिंग उपग्रह को लांच किया जायेगा। यह लांच 25 नवम्बर, 2019 को होगा।


हाल ही में लखनऊ में 12वीं शहरी गतिशीलता सम्मेलन प्रदर्शनी (Urban Mobility India Conference and Expo 2019) का आयोजन किया गया। इसका आयोजन शहरी परिवहन संस्थान द्वारा 15 से 17 नवम्बर, 2019 के दौरान किया गया।


हाल ही में किम्बरले प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम की बैटक का आयोजन भारत में 18 नवम्बर, 2019 से 22 नवम्बर, 2019 के बीच किया जा रहा है। मुख्य बिंदु इस बैठक में तीन विशेष फोरम का आयोजन किया जायेगा।


हाल ही में केन्द्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय ने तकनीकी सहयोग के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ समझौता पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के तहत बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन स्वास्थ्य मंत्रालय को तकनीकी प्रबंधकीय सहायता उपलब्ध करवाएगा।


हाल ही में 18 नवम्बर, 2019 को नीति आयोग ने ‘Health Systems for a New India: Building Blocks-Potential Pathways to reforms’ नामक रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट में भारत में मज़बूत स्वास्थ्य प्रणाली बनाने के लिए फ्रेमवर्क उपलब्ध करवाया गया है।


भारतीय महिला मुक्केबाज़ लैशराम सरिता देवी को AIBA एथलीट आयोग का सदस्य चुना गया है। एथलीट आयोग में प्रत्येक महाद्वीप से एक-एक सदस्य चुना गया है, केवल यूरोप से दो सदस्य चुने गये हैं। इस आयोग में वे एशिया का प्रतिनिधित्व करेंगी


हाल ही में थाईलैंड में 6वीं ADDM-प्लस का आयोजन किया गया। आसियान रक्षा मंत्री बैठक तथा 6वीं ADDM-प्लस दक्षिण पूर्व एशिया में सुरक्षा के लिए प्रमुख मंत्रिस्तरीय प्लेटफार्म है, इस प्लेटफार्म पर आसियान देशों द्वारा सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की जाती है।


हाल ही में केंद्र सरकार ने फेक न्यूज़ पर रोक लगाने के लिएफैक्ट चेक मोड्यूलकी स्थापना का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य सोशल मीडिया तथा डिजिटल प्लेटफार्म पर मौजूद फेक न्यूज़ की घटनाओं को चिन्हित करना है।


हाल ही में केन्द्रीय स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में SAANS: ‘Social Awareness and Action to Neutralise Pneumonia Successfully’ अभियान लांच किया। इस अभियान का उद्देश्य देश में निमोनिया के कारण होने वाली बच्चों की मौतों में कमी लाना है।


हाल ही में हाल ही में ‘2019 Open Doors Report on International Educational Exchange’ नामक रिपोर्ट जारी की गयी, इस रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में छात्र भेजने के मामले में भारत दूसरे स्थान पर है। भारत लगातार 10वें स्थान इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा है।


हाल ही में भारत ने संयुक्त अरब अमीरात के नागरिकों के लिए वीज़ा-ऑन-अराइवल की सुविधा शुरू कर दी है। इसका उद्देश्य भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच संबंधों को मज़बूत करना है।


भारत और क़तर के बीच जायर-अल-बाहर (रोर ऑफ़ सी) नामक अभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। इस नौसैनिक अभ्यास का आयोजन 17 नवम्बर से 21 नवम्बर, 2019 के दौरान किया जा रहा है।


हाल ही में ब्राज़ील ने फीफा अंडर-17 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया है, फाइनल में ब्राज़ील ने मेक्सिको को 2-1 से पराजित किया।


हाल ही में भारत और क़तर के बीच किया जा रहा हैरोर ऑफ़ सीअभ्यास का आयोजन।


हाल ही में बैंकाक में किया जा रहा है 6वें आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक का आयोजन।


हाल ही में भारत और फ्रांस 2020 में हिन्द महासागर क्षेत्र में संयुक्त गश्त का आयोजन करेंगे।


हाल ही में पाकिस्तान ने 650 किलोमीटर की रेंज वाली शाहीन-1 मिसाइल का परीक्षण किया।


हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम में शामिल होंगी जस्टिस आर. भानुमती।


हाल ही में राज्यसभा का ऐतिहासिक 250वां सत्र शुरू हुआ।


हाल ही में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अपने भूटानी समकक्ष ल्योंपो तांदी दोरजी से नई दिल्ली में वार्ता की।


हाल ही में रेत की तस्करी की शिकायत के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने 14500 टोल फ्री नंबर जारी किया।


हाल ही में तकनीकी सहायता के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बेल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किये।


हाल ही में गृह मंत्रालय ने मेघालय बेस्ड उग्रवादी संगठन हीनीट्रेप  नेशनल लिबरेशन कौंसिल पर प्रतिबन्ध लगाया।


हाल ही में IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग में भारत को 59वां स्थान प्राप्त हुआ।


हाल ही में नई दिल्ली में भारतीय पोषण कृषि कोष लांच किया गया।


केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अरुणाचल प्रदेश के ईस्ट सियांग जिले में सिस्सेरी रिवर ब्रिज का उद्घाटन किया। इस पुल की सहायता से स्थानीय क्षेत्र के विकास को बल मिलेगा। सिस्सेरी रिवर ब्रिज इस पुल की लम्बाई 200 मीटर है, यह पुल जोनाई-पासीघाट-राणाघाट-रोइंग रोड पर स्थित है। इस पुल से पासीघाट से रोइंग की


भारत ने अग्नि II मिसाइल का रात्री परीक्षण सफलतापूर्वक किया है। गौरतलब है कि यह प्रथम रात्री परीक्षण था। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम इस मिसाइल का परीक्षण ओडिशा तट के निकट अब्दुल कलाम द्वीप पर किया गया।


जस्टिस डॉ. रवि रंजन ने हाल ही में झारखण्ड उच्च न्यायालय के 13वें मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू द्वारा पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी।


संसदीय मामले की कैबिनेट समिति (CCPA) की बैठक में संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन पर चर्चा की गयी थी। इस वर्ष 18 नवम्बर से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है।


आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) ने अयोध्या मामले पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को चुनौती देने के लिए पुनर्विचार याचिका दायर करने का निर्णय लिया है।


जस्टिस शरद अरविन्द बोबड़े ने भारत के नए मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ले ली है। जस्टिस बोबड़े भारत के 47वें मुख्य न्यायधीश हैं। उनका कार्यकाल 17 महीने का होगा, वे 23 अप्रैल, 2021 को सेवानिवृत्त होंगे।


भारतीय थल सेना राजस्थान के मरुस्थल मेंसिन्धु सुदर्शननामक अभ्यास का आयोजन कर रही है। इस अभ्यास में 40,000 जवान हिस्सा लें रहे हैं।


इंडियन आयल कारपोरेशन ने लद्दाख के लिए विशेष विंटर ग्रेड डीजल लांच किया है। यह विंटर ग्रेड डीजल -33 डिग्री सेल्सियस तापमान पर भी नहीं जमेगा। मुख्य बिंदु यह इंधन बीएस-VI के मानकों के अनुकूल है।


इंडियन आयल कारपोरेशन ने लद्दाख के लिए विशेष विंटर-ग्रेड डीजल की आपूर्ति शुरू की।


भारत ने सतह से सतह तक मार कर सकने वाली अग्नि II मिसाइल का सफल परीक्षण किया।


हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय ने निमोनिया के कारण बाल मृत्यु दर को कम करने के लिए ‘SAANS’ अभियान लांच किया।


हाल ही में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जारी नल जल गुणवत्ता रैंकिंग में मुंबई ने हासिल किया पहला पायदान।


हाल ही में इनफ़ोसिस फाउंडेशन की चेयरमैन सुधा मूर्ती ने ‘The Daughter from a Wishing Tree: Unusual Tales about Women in Mythology’ पुस्तक लांच की।


हाल ही में दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) के चेयरमैन रजत शर्मा ने पद से इस्तीफ़ा दिया।


हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने अर्सेलोर मित्तल द्वारा एस्सार स्टील के अधिग्रहण का मार्ग प्रशस्त किया।


हाल ही में दार्जीलिंग की ग्रीन तथा वाइट टी को GI टैग उत्पाद के रूप में पंजीकृत किया गया।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया तथा ब्रिक्स देशों के बिज़नेस लीडर्स को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने हाल ही मेंनाडू-नेडूकार्यक्रम लांच किया, इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करना है तथा इन्हें प्रतिस्पर्धी संस्थानों के रूप में परिवर्तित करना है।


भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ने नवम्बर 2020 तक चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के प्रयास की घोषणा की है। हाल ही में इसरो का चंद्रयान-2 मिशन चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में नाकाम रहा था।


कबड्डी विश्व कप 2019 का आयोजन पंजाब में किया जायेगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन 1-10 दिसम्बर के दौरान किया जायेगा।


अरुणाचल प्रदेश में प्रथम कृषि अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसका आयोजन APEDA (कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण) द्वारा किया गया।


14 नवम्बर, 2019 को संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक 2018 में विश्व भर मे निमोनिया के कारण  पांच वर्ष से कम आयु की बच्चों की होने वाली मौतों में भारत दूसरे स्थान पर है।


13 नवम्बर, 2019 को लांसेट पत्रिका मेंस्वास्थ्य तथा जलवायु परिवर्तन 2019’ नामक रिपोर्ट जारी की। भारत के सन्दर्भ में मुख्य बिंदु भारत में बाल मृत्यु दर का एक बड़ा कारण डायरिया इन्फेक्शन है।


हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 14 नवम्बर, 2019 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 11वें मैत्री दिवस को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने क्षेत्र को विकसित करने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।


हाल ही में जापान के हायाबुसा 2 स्पेसक्राफ्ट ने रयुगु क्षुद्रग्रह अपना शोधकार्य पूरा कर लिया है। यह क्षुद्रग्रह पृथ्वी से लगभग 300 मिलियन किलोमीटर दूर स्थित है। इस स्पेसक्राफ्ट ने रयुगु की सतह से नमूने एकत्रित किये है।


हाल ही में संगीता धींगरा सहगल को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा। वर्तमान में संगीता धींगरा सहयोग दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायधीश के रूप में कार्यरत्त हैं।


हाल ही में जाने-माने गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हुआ, उन्हें भारत के आइंस्टीन के रूप में जाना जाता है। उनका निधन 14 नवम्बर को हुआ।


14 नवम्बर को बाल दिवस के अवसर पर असम के बाल अधिकार सुरक्षा आयोग नेशिशु सुरक्षानामक एप्प लांच की, यह बाल अधिकारों के हनन के लिए -कंप्लेंट बॉक्स है।


ब्राज़ील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने भारत के गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के न्यौते को स्वीकार कर लिया है।


सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल 2019 में BHIM UPI को प्रदर्शित किया गया। यह BHIM UPI के अंतर्राष्ट्रीयकरण की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।


हाल ही में सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर अब 7 न्यायधीशों की बेंच करेगी सुनवाई।


हाल ही में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 11वें मैत्री दिवस समारोह में हिस्सा लिया।


हाल ही में वायुसेना प्रमुख ने हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा विकसित बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT-40 में उड़ान भरी।


हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी नेनाडू-नेदुकार्यक्रम लांच किया।


हाल ही में संगीता धींगरा सहगल को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया।


प्रविंद जुग्नौथ पुनः मॉरिशस के प्रधानमंत्री बन गये हैं, उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति आवास में पद गोपनीयता की शपथ ली। उनका कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।


जस्टिस मुहम्मद रफ़ीक मेघालय उच्च न्यायालय के 8वें मुख्य न्यायधीश बन गये हैं। उन्होंने मेघालय के राज्यपाल तथागत रॉय ने शिलोंग में पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।


श्रीलंका मैच फिक्सिंग को अपराध घोषित करने वाला पहला दक्षिण एशियाई देश बन गया है। हाल ही में श्रीलंका की संसद नेखेल से जुड़े हुए अपराधनामक बिल पारित किया।


-कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने भारत में अपने प्लेटफार्म पर नकली सामान पर रोक लगाने के लिएप्रोजेक्ट जीरोलांच किया है।


हरियाणा सरकार नेभावान्तर भरपाई योजनामें कई अन्य फसलों को शामिल करने का  निर्णय लिया है, यह निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता मेंभावान्तर भरपाई योजनाकी समीक्षा बैठक में लिया गया।


नासा ने  अल्टिमा थ्यूल नामक ट्रांस-नेच्युनियन ऑब्जेक्ट का नाम बदलकरअरोकोथरखा है। यह ऑब्जेक्ट कुइपर बेल्ट में स्थित है


शिव सेना ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू किये जाने के निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी है। इससे पहले महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों के बाद सरकार का गठन होने के कारण अब राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। महाराष्ट्र में यह राष्ट्रपति शासन अनुच्छेद 356(1) के तहत लागू किया


फ्रांस की राजधानी पेरिस में पेरिस शांति फोरम का आयोजन 11 से 13 नवम्बर, 2019 के दौरान किया गया। इस फोरम में वैश्विक मुद्दों के वैश्विक समाधान पर चर्चा की गयी।


प्रकाश जावड़ेकर को भारी उद्योग सार्वजनिक उद्यम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया। दरअसल हाल ही में केन्द्रीय भारी उद्योग तथा सार्वजनिक उद्यम मंत्री अरविन्द सावंत ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया था।


अमेरिका और भारत के बीच त्रि-सेवा अभ्यासटाइगर ट्राइंफका आयोजन आंध्र प्रदेश में किया जा रहा है।


कौंसिल ऑफ़ हेड्स ऑफ़ गवर्नमेंट की अगली बैठक का आयोजन 2020 में भारत में किया जायेगा। इसकी सूचना शंघाई सहयोग संगठन के महासचिव व्लादिमीर नोरोव ने दी।


भारत के युवा निशानेबाज़ सौरभ चौधरी ने एशियाई शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में रजत स्वर्ण पदक जीता।


जस्टिस संजय करोल ने हाल ही में पटना उच्च न्यायालय के नए 43वें मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ले ली है। उन्हें बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने पटना के राजभवन में पद गोपनीयता की शपथ दिलाई।


ईरान में 53 अरब बैरल तेल के भंडार की खोज की गयी है, यह खोज ईरान के खुजेस्तान प्रांत में की गयी है।


केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने असम राइफल्स का विलय ITBP के साथ करने का प्रस्ताव रखा है। वर्तमान में असम राइफल्स का प्रशासनिक नियंत्रण केन्द्रीय गृह मंत्रालय के पास है जबकि इसका ऑपरेशनल कण्ट्रोल भारतीय थल सेना के पास है।


स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) एक सशस्त्र बल है, इसका कार्य भारत के प्रधानमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्रियों तथा उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा करना है।


जम्मू-कश्मीर सरकार एक 10 सदस्यीय समिति की स्थापना करेगी जो डल झील को पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र (Eco-sensitive zone) घोषित करेगी।


भारत के पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी.एन. शेषन का निधन 10 नवम्बर, 2019 को हुआ। वे 1990 से 1996 के बीच भारत के 10वें मुख्य चुनाव आयुक्त रहे।


हाल ही में अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी नासा ने प्रथम प्रायोगिक इलेक्ट्रिक वमान का अनावरण किया, इस विमान को X-57 ‘मैक्सवेलनाम दिया गया है। X-57 ‘मैक्सवेल X-57 ‘मैक्सवेलका निर्माण 2015 से किया जा रहा है।


हरियाणा के पानीपत में 2G एथेनॉल प्लांट की स्थापना के लिए पर्यावरण मंत्रालय ने इंडियन आयल कारपोरेशन को क्लीयरेंस दे दी है।


प्रथम संस्कृत भारती विश्व सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में 9 से 11 नवम्बर के बीच किया गया। यह इस प्रकार का प्रथम वैश्विक सम्मेलन था।


जनवरी, 2020 से कोई भी बैंक NEFT ट्रांजेक्शन के लिए बचत खाता धारकों से शुल्क नहीं वसूल सकेगा। इसकी घोषणा आरबीआई द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में की गयी है।


केन्द्रीय कैबिनेट ने भारी उद्योग तथा सार्वजनिक उद्यम मंत्री अरविन्द सावंत ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।


हाल ही में पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश मेंबुलबुलचक्रवात के कारण कई लोगों की मौत।



No comments:

Post a Comment