Sunday, 27 January 2019

Class 12 Chemistry Chapter 7 The p Block Elements (p-ब्लॉक के तत्त्व) Ncert MCQ बहुविकल्पीय and अतिलघु उत्तरीय प्रश्न Hindi Medium -2019

Class 12 Chemistry
Chapter 7
The p Block Elements
(p-ब्लॉक के तत्त्व)

बहुविकल्पीय प्रश्न 

प्रश्न  1.
निम्नलिखित में सर्वाधिक स्थायी है – (2017)
(i) AsH
3
(ii) SbH
3
(iii) pH
3
(iv) NH
3
उत्तर
(iv)
 NH3
प्रश्न  2.
सफेद फॉस्फोरस को किस द्रव में रखते हैं? (2012)
(i)
जल
(ii)
केरोसीन
(iii)
एथिल ऐल्कोहॉल
(iv)
क्लोरोफॉर्म
उत्तर
(i) 
जल
प्रश्न  3.
निम्नलिखित में से किसकी अभिक्रिया से फॉस्फोरस से फॉस्फीन बनाया जाता है? (2017)
(i) HCl
(ii) NaOH
(iii) CO
2
(iv) CO
2
उत्तर
(ii) NaOH
प्रश्न  4.
अमोनिया और फॉस्फीन गैसों के कौन-से निम्नलिखित गुण में भिन्नता है? (2011)
(i)
अणु संरचनाओं में
(ii)
क्लोरीन के साथ अभिक्रियाओं में
(iii)
अपचायक गुण में
(iv)
वायु में जलने में
उत्तर
(iv) 
वायु में जलने में
प्रश्न  5.
SO
2 अणु में सल्फर परमाणु का संकरण है – (2017)
(i) sp
(ii) SP
2
(iii) sp
3
(iv) sp
3d
उत्तर
(ii) sp
2
प्रश्न  6.
प्रबल विद्युत ऋणात्मक हैलोजन है – (2017)
(i) F
2
(ii) Cl
2
(iii) Br
2
(iv) I
2
उत्तर
(i) F
2
प्रश्न  7.
सर्वाधिक इलेक्ट्रॉन बन्धुता वाला तत्त्व है –
(i) N
(ii) 0
(iii) Cl
(iv) F
उत्तर
(iii) Cl
प्रश्न  8.
F, Ci, Br
तथा I तत्त्वों के इलेक्ट्रॉन बन्धुता का सही क्रम है – (2016)
(i) F > Cl > Br > I
(ii) I > Br > Cl > F
(iii) F > Br > Cl > I
(iv) F > Cl > Br > I
उत्तर
(i) F > Cl > Br > I
प्रश्न  9.
निम्न में से कौन-सा कथन सही है? (2012)
(i) NO
2 नाइट्रिक अम्ल का ऐनहाइड्राइड है
(ii) CO
फॉर्मिक अम्ल का ऐनहाइड्राइड है
(iii) Cl
2O3 हाइपोक्लोरस अम्ल का ऐनहाइड्राइड है
(iv) Cl
2O7 परक्लोरिक अम्ल का ऐनहाइड्राइड है
उत्तर
(iv) Cl
2O7 परक्लोरिक अम्ल का ऐनहाइड्राइड है
प्रश्न  10.
निम्न में से विस्फोटक है – (2013)
(i) Hg
2Cl2
(ii) PCl
3
(iii) NCl
3
(iv) SbCl
3
उत्तर
(iii) NCl
3
प्रश्न 11.
क्लोरीन का प्रबलतम ऑक्सी अम्ल है – (2016)
(i) HClO
2
(ii) HClO
4
(iii) HClO
(iv) HClO
3
उत्तर
(ii) HClO
4
प्रश्न 12.
निष्क्रिय गैसों की खोज का श्रेय जाता है – (2012)
(i)
रैले को
(ii)
विलियम रैमसे को
(iii)
जॉनसन को
(iv)
डेवार को
उत्तर
(i) 
रैले को
प्रश्न  13.
वायुमण्डल में सर्वाधिक पायी जाने वाली गैस है – (2017)
(i)
हीलियम
(ii)
निऑन
(iii)
आर्गन
(iv)
क्रिप्टन
उत्तर
(iii) 
आर्गन
प्रश्न 14.
निम्न में से कौन-सी गैस वायुयानों के टायरों में भरी जाती है? (2012)
(i) H,
(ii) He
(iii) Np
(iv) Ar
उत्तर
(ii) He
प्रश्न 15.
वायुमण्डल में पायी जाने वाली अक्रिय गैस है – (2011)
(i) He
तथा Ne
(ii) He, Ne
तथा Ar
(iii) He, Ne, Ar
तथा Kr
(iv) Rn
को छोड़कर सभी
उत्तर
(iv) Rn
को छोड़कर सभी
प्रश्न 16.
हीलियम का मुख्य स्रोत है – (2012)
(i)
वायु
(ii)
मोनाजाइट रेत
(iii)
रेडियम
(iv)
इनमें से कोई नहीं
उत्तर
(ii)
मोनोजाइट रेत

अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1.
अमोनिया की क्लोरीन से क्या अभिक्रिया होती है? (2014)
उत्तर
अमोनिया की क्लोरीन से अभिक्रिया निम्नलिखित दो प्रकार से होती है –
1.    जब अमोनिया आधिक्य में होती है तो N2 तथा NH4Cl प्राप्त होते हैं।
·         8 NH3 + 3 Cl2 → N2 ↑ + 6 NH4Cl
2.    जब क्लोरीन आधिक्य में होती है तो NCl3 तथा HCl प्राप्त होते हैं।
·         NH3 + 3 Cl2 → NCl3 + 3 HCl
प्रश्न 2.
नाइट्रस अम्ल, ऑक्सीकारक एवं अपचायक दोनों के रूप में कार्य करता है। प्रत्येक को एक-एक उदाहरण देकर समझाइए। (2010, 12)
उत्तर
नाइट्रस अम्ल अपघटित होकर नवजात ऑक्सीजन देता है
2HNO
2 → 2NO ↑ + [O] + H2O
नवजात ऑक्सीजन विभिन्न पदार्थों को ऑक्सीकृत कर देती है। इसके विपरीत यह प्रबल ऑक्सीकारकों के प्रति अपचायक का कार्य भी करती है, क्योंकि यह उनमें नवजात ऑक्सीजन ग्रहण करके स्वयं नाइट्रिक अम्ल में बदल जाती है।
HNO
2 + [O] → HNO3
उदाहरण –
1.    ऑक्सीकारक गुण – नाइट्रस अम्ल सल्फर डाइऑक्साइड को सल्फ्यूरिक अम्ल में ऑक्सीकृत कर देता है।
·         SO2 + 2HNO2 → H2SO4 + 2NO
2.    अपचायक गुण – नाइट्रस अम्ले H2O2 को H2O में अपचयित कर देता है।
·         H2O2 + HNO2 → HNO3 + H2O
प्रश्न 3.
फॉस्फोरस के अपररूप लिखिए। (2017)
उत्तर
फॉस्फोरस के तीन मुख्य अपररूप निम्नवत् हैं –
1.    सफेद या पीला फॉस्फोरस
2.    लाल फॉस्फोरस
3.    काला फॉस्फोरस
प्रश्न 4.
सफेद फॉस्फोरस से लाल फॉस्फोरस कैसे प्राप्त किया जाता है? (2015)
उत्तर
सफेद फॉस्फोरस को निष्क्रिय वातावरण में 240°C ताप पर गर्म करने से वह लाल फॉस्फोरस में बदल जाता है।
UP Board Solutions for Class 12 Chemistry Chapter 7 The p Block Elements 3Q.4


प्रश्न 5.
फॉस्फोरस के निम्नलिखित ऑक्सी अम्लों के संरचना सूत्र लिखिए – (2017)
(i)
हाइपो फॉस्फोरिक अम्ल
(ii)
फॉस्फोरिक अम्ल
(iii)
ऑर्थों फॉस्फोरिक अम्ल
(iv)
पाइरो फॉस्फोरिक अम्ल
उत्तर

UP Board Solutions for Class 12 Chemistry Chapter 7 The p Block Elements 3Q.5
प्रश्न 6.
एक अभिक्रिया लिखिए जिसमें ओजोन अपचायक हो परन्तु स्वयं भी अपचयित होती है – (2017)
उत्तर
ओजोन हाइड्रोजन परॉक्साइड को जल में अपचयित करती है और स्वयं भी अपचयित हो जाती है।
H
2O2 + O3 → 2O2 ↑ + H2O
प्रश्न 7.
सल्फर के किन्हीं चार ऑक्सी अम्लों के नाम लिखिए। (2017)
उत्तर
1.    H2SO4 (सल्फ्यूरिक अम्ल)
2.    H2S2O7 (डाइसल्फ्यूरिक अम्ल)
3.    H2S2O3 (थायोसल्फ्यूरिक अम्ल)
4.    H2S2O6 (डाइथायोनिक अम्ल)
प्रश्न 8.
रासायनिक समीकरण देते हुए SO2 की विरंजक क्रिया का कारण समझाइए। (2012, 17)
उत्तर
SO
2 अपचयन के आधार पर विरंजक गुण व्यक्त करती है।
SO
2 + 2H2O → H2SO4 + 2[H]
रंगीन पदार्थ + [H] → रंगहीन पदार्थ
प्रश्न 9.
जल की अपेक्षा आयोडीन, KI विलयन में क्यों अधिक विलेय है? (2009)
उत्तर
जल के द्वारा आयोडीन का बिल्कुल भी अपघटन नहीं होता है जबकि आयोडीन KI विलयन में घुलकर भूरे रंग का पोटैशियम ट्राइआयोडाइड (KI3) संकर यौगिक बनाती है।
KI + I
2 → KI3
प्रश्न10.
सामान्य ताप एवं दाब पर ब्रोमीन एक द्रव है जबकि आयोडीन ठोस। कारण स्पष्ट कीजिए। (2014)
उत्तर
आयोडीन का अणुभार तथा आकार दोनों ब्रोमीन से अधिक हैं चूंकि आयोडीन अणु के मध्य लगने वाला आणविक आकर्षण बल ब्रोमीन की तुलना में अधिक है, इसलिए आयोडीन ठोस तथा ब्रोमीन द्रव है।
प्रश्न11.
हैलोजनों के दो ऑक्सी अम्लों के संरचना सूत्र लिखिए। (2016, 17)
उत्तर
हैलोजनों के दो ऑक्सी अम्लों के संरचना सूत्र निम्नवत् हैं –

UP Board Solutions for Class 12 Chemistry Chapter 7 The p Block Elements 3Q.11
प्रश्न12.
HCl
का क्वथनांक HF से कम क्यों होता है? (2016)
उत्तर
हाइड्रोजन हैलाइडों के क्वथनांक HCl से HI तक बढ़ते हैं। HF का क्वथनांक अन्तराअणुक हाइड्रोजन आबन्धन के कारण अपसामान्य रूप से इन सबसे उच्च है।
प्रश्न 13.
उत्कृष्ट प्रैसे क्या होती हैं? उत्कृष्ट गैसों के नाम लिखिए। (2009)
उत्तर
आवर्त सारणी में शून्य वर्ग के तत्त्वों को उत्कृष्ट गैसें कहते हैं, क्योंकि ये तत्त्व रासायनिक रूप से अक्रिय होते हैं। हीलियम, आर्गन, निऑन, रेडॉन, क्रिप्टॉन तथा जीनॉन उत्कृष्ट गैसें हैं।
प्रश्न 14.
अक्रिय गैसों की चार विशेषताएँ/गुण लिखिए। (2009, 10)
उत्तर
अक्रिय गैसों के गुण –
1.    ये रंगहीन, गंधहीन तथा स्वादहीन गैसें हैं।
2.    इनकी अन्तिम कक्षा का विन्यास ns2np6 (हीलियम को छोड़कर) होता है।
3.    इनकी संयोजकता शून्य होती है।
4.    ये एक परमाणुक गैसें हैं, जिनकी विशिष्ट ऊष्माओं का अनुपात (Cp/Cυ) 1.66 होता है।
प्रश्न15.
अक्रिय गैसों की इलेक्ट्रॉन बन्धुता शून्य क्यों होती है? (2017)
उत्तर
क्योंकि इनके अन्दर और बाहर के सभी कोश पूर्ण रूप से भरे होते हैं।
प्रश्न 16.
उत्कृष्ट गैसें अक्रिय क्यों होती हैं? इनके द्वारा बनाये गये दो यौगिकों के सूत्र लिखिए। (2010, 13, 16)
उत्तर
उत्कृष्ट या अक्रिय गैसों के सभी कक्ष पूर्णतया भरे होने के कारण ये संतृप्त होती हैं और इसी कारण रासायनिक रूप से निष्क्रिय होती हैं। इन तत्त्वों के आयनन विभव स्थायी इलेक्ट्रॉन कक्ष होने के कारण उच्च होते हैं, अतः ये रासायनिक क्रिया में भाग नहीं लेते हैं। इनके द्वारा बनाये गये दो यौगिक क्रमश: WHe2 व Ar6H2O हैं।
प्रश्न 17.
उत्कृष्ट गैसों के आयनन विभव के मान ऊँचे होते हैं? समझाइए। (2013, 15)
उत्तर
उत्कृष्ट गैसों के उच्च आयनन विभव इनके छोटे आकार के कारण होते हैं।
प्रश्न 18.
कारण सहित स्पष्ट कीजिए कि He उत्कृष्ट गैसों में सबसे ज्यादा निष्क्रिय है। (2013)
उत्तर
उत्कृष्ट गैसों की आयनन ऊर्जाओं का क्रम निम्नवत् होता है –
He > Ne > Ar > Kr > Xe > Rn.
इससे स्पष्ट है कि He की आयनन ऊर्जा सर्वोच्च है। अत: इसमें से इलेक्ट्रॉन निष्कासित करना आसान नहीं है। इसी के आधार पर हम यह कह सकते हैं कि He उत्कृष्ट गैसों में सबसे ज्यादा निष्क्रिय है।
प्रश्न 19.
He
और Ne फ्लोरीन के साथ यौगिक नहीं बनाते हैं क्यों? (2017)
उत्तर
He
और Ne के फ्लोरीन के साथ यौगिक न बनाने के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं –
1.    छोटा आकार
2.    d कक्षक की अनुपस्थिति
3.    उच्च आयनन ऊर्जा
प्रश्न 20.
अक्रिय गैसों में सबसे अधिक यौगिक बनाने वाली अर्थात् सबसे अधिक क्रियाशील गैस का नाम एवं इसके कोई भी दो यौगिकों के सूत्र लिखिए। (2009, 11, 12)
उत्तर
जीनॉन। यौगिक :
·         जीनॉन डाइफ्लुओराइड (XeF2)
·         जीनॉन टेट्राफ्लुओराइड (XeF4)
प्रश्न 21.
हीलियम तथा निऑन के मिश्रण को पृथक् करने की विधि लिखिए। (2011)
उत्तर
हीलियम तथा निऑन के मिश्रण को 180°C पर चारकोल के सम्पर्क में लाने पर He मुक्त हो। जाती है तथा निऑन अधिशोषित हो जाती है। इसको गर्म करने पर निऑन प्राप्त की जा सकती है।
प्रश्न 22.
निष्क्रिय वातावरण के लिए किस अक्रिय गैस का प्रयोग किया जाता है और क्यों? (2012)
उत्तर
आर्गन को, क्योंकि यह किसी पदार्थ से क्रिया नहीं करती है।
प्रश्न 23.
रेडॉन की खोज किसने की? इसका किस रोग के उपचार में उपयोग किया जाता है? (2010, 12, 17)
उत्तर
रेडॉन (Rn) की खोज डॉर्न ने की थी। इसका प्रयोग कैंसर के उपचार में किया जाता है।
प्रश्न 24.
88Ra266 से प्राप्त होने वाली अक्रिय गैस का नाम तथा इसका प्रमुख उपयोग लिखिए। (2012)
उत्तर
88Ra266 के रेडियोऐक्टिव विघटन से रेडॉन (Rn) गैस प्राप्त होती है।
88Ra266 → 86Ra222 + 2He4
इसका उपयोग कैंसर के उपचार में तथा रेडियोऐक्टिवता के शोध कार्य में किया जाता है।
प्रश्न 25.
क्लीवाइट खनिज में कौन-सी अक्रिय गैस पाई जाती है? इस गैस का एक उपयोग लिखिए। (2018)
उत्तर
क्लीवाइट खनिज में हीलियम गैस पाई जाती है। यह गैस वायुयान के टायरों में भरी जाती है।


No comments:

Post a Comment