Thursday 5 March 2020

Current Affairs December 2019 in Hindi (करंट अफेयर्स - दिसम्बर 2019) Part 1


Current Affairs दिसम्बर - 2019


Part-1


करंट अफेयर्स - 01 से 10 दिसम्बर

जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरीश चन्द्र मुर्मू ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में द्रज पुल का उद्घाटन किया। यह पुल सैन्य उपयोग तथा जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए आवश्यक है।


1 दिसम्बर को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में हार्नबिल फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी। नागालैंड को 1 दिसम्बर, 1963 को राज्य का दर्जा मिला था, नागालैंड भारत का 16वां राज्य था।


लोकसभा में नागरिकता (संशोधन) विधेयक, 2019 पारित किया गया, इस बिल के द्वारा नागरिकता अधिनियम, 1955 में संशोधन किया जायेगा। मुख्य बिंदु इस बिल के द्वारा बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के प्रताड़ित हिन्दू, जैन, सिख, इसाई, बौद्ध तथा पारसी नागरिकों को भारत की नागरिकता प्रदान की जाएगी।


संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम ने हाल ही में 189 देशों का मानव विकास सूचकांक (HDI) जारी किया, इस सूचकांक में भारत को 129वां स्थान प्राप्त हुआ।


भारतीय वायुसेना ने पूर्व वायुसेना प्रमुख बी.एस. धनोआ के नाम पर राफेल लड़ाकू विमान के टेल नंबर जारी करने का निर्णय लिया।


भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) 11  दिसम्बर को RISAT-2BR1 नामक उपग्रह को श्रीहरिकोटा से लांच करेगा। यह RISAT श्रृंखला का दूसरा उपग्रह है, पहले उपग्रह को इसी वर्ष लांच किया गया है। मुख्य बिंदु यह लांच इसरो के PSLV (पोलर सैटेलाइट लांच व्हीकल) का 50वां मिशन है।


स्टॉकहोल्म इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टिट्यूट ने हाल ही में एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, इस रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2018 में विश्व में हथियारों की बिक्री में 5% की वृद्धि हुई है।


9 दिसम्बर को लोकसभा में संविधान (126वां संशोधन) बिल, 2019 प्रस्तुत किया गया। इस बिल के द्वारा अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों के लिए आरक्षण को 10 वर्ष के लिए बढ़ा दिया जायेगा।


मिस साउथ अफ्रीका ज़ोज़िबिनी तुन्ज़ी ने मिस यूनिवर्स 2019 का खिताब जीता लिया है। 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुन्ज़ी को पिछले वर्ष की विजेता कैत्रोइना एलिसा ग्रे ने ताज पहनाया।


फ़िनलैंड की सना मारिन विश्व की सबसे युवा कार्यशील प्रधानमंत्री बन गयी हैं। फ़िनलैंड की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए चुना है। मुख्य बिंदु सना मारिन संभवतः 10 दिसम्बर, 2019 को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगी।


हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर लांच किया। इसका उद्देश्य लोगों को विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन स्मार्ट सेवाएं प्रदान करना


हाल ही में भाजपा ने उप-चुनाव में 12 सीटें जीतकर कर्नाटक में बहुमत हासिल किया।


हाल ही में नई दिल्ली में किया गया तृतीय भारत-ऑस्ट्रेलिया सचिव स्तरीय 2+2 वार्ता का आयोजन।


हाल ही में कवि विश्वनाथ प्रसाद तिवारी ने जीतागंगाधर नेशनल अवार्ड


हाल ही में जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने प्याज की स्टॉक सीमा को 2 टन किया।


हाल ही में नई दिल्ली में किया जा रहा है फिक्की अराइज सम्मेलन 2019 का आयोजन।


हाल ही में 189 देशों की सूची में भारत को मानव विकास सूचकांक में 129वां स्थान प्राप्त हुआ।


हाल ही में न्यूजीलैंड में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण 5 लोगों की मौत।


हाल ही में विश्व एंटी-डोपिंग एजेंसी ने रूस पर 4 वर्ष का प्रतिबन्ध लगाया।


केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने मेड्रिड जलवायु सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मलेन का आयोजन मेड्रिड में 2 दिसम्बर से 13 दिसम्बर, 2019 के दौरान किया जा रहा है।


फिलिस्तीन में भारतीय प्रतिनिधि सुनील कुमार ने हाल ही में फिलिस्तीन में भारत-फिलिस्तीन टेक्नो पार्क की स्थापना के लिए फंडिंग की तीसरी किश्त जारी किया


हाल ही में नई दिल्ली में 5-7 दिसम्बर के दौरान किया गया इंडिया वाटर इम्पैक्ट समिट का आयोजन।


हाल ही में भारत और चीन के बीच मेघालय में शुरू हुआहैण्ड इन हैण्डअभ्यास।


हाल ही में राष्ट्रपति ने जोधपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय का नये भवन का उद्घाटन किया।


हाल ही में 7 दिसम्बर को मनाया गया सशस्त्र बल झंडा दिवस।


हाल ही में सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के. विजय कुमार को गृह मंत्रालय में वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया।


हाल ही में CBIC ने 7 दिसम्बर को किया GST स्टेकहोल्डर फीडबैक दिवस का आयोजन।


हाल ही में फैशन डिज़ाइनर ऋतू बेरी को TRIFED का चीफ डिजाईन कंसलटेंट नियुक्त किया गया।


भारत के आर. प्रग्गनानन्द ने लन्दन चेस क्लासिक की FIDE ओपन श्रेणी का ख़िताब जीता।


7 दिसम्बर, 2019 को वन धन योजना के 100 दिन पूरे हो गये हैं। इस योजना का उद्देश्य जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाना है। इस मौके पर  जनजातीय मामले मंत्रालय ने घोषणा की कि अब तक 24 राज्यों में 676 वन धन विकास केन्द्रों को मंज़ूरी दी जा चुकी है।


रेलवायर के तहत अब तक देश भर में 5500 रेलवे स्टेशनों में वाई-फाई सुविधा प्रदान की जा चुकी  है। रेलटेल के अनुसार रेलवायर वाई-फाई विश्व का सबसे बड़ा सार्वजनिक वाई-फाई है।


सशस्त्र सीमा बल के भवनों में FM ट्रांसमीटर स्थापित करने के लिए भारत सरकार ने 7 परियोजनाओं को मंज़ूरी दे दी है। इससे भारत-नेपाल सीमा के निकट FM कवरेज में वृद्धि होगी। इस FM ट्रांसमीटर प्रोजेक्ट को उतर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड में प्रमुख रूप से क्रियान्वित किया जायेगा।


तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने तेल उत्पादन को कम करके 5,00,000 बेरल प्रतिदिन करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य आधिक्य में कमी लाना है। ओपेक (OPEC) ओपेक एक अंतरसरकारी संगठन है, इसमें 15 तेल निर्यातक देश शामिल हैं।


भारत और चीन के बीच 7 दिसम्बर, 2019 कोहैण्ड इन हैण्डयुद्ध अभ्यास की शुरुआत हुई। यह युद्ध अभ्यास 7  से 20 दिसम्बर के बीच आयोजित किया जायेगा। इसका आयोजन शिलोंग के निकट उमरोई में किया जायेगा।


आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि 16 दिसम्बर से  NEFT (National Electronic Funds Transfer) की सुविधा 24*7 उपलब्ध होगी, इससे पहले NEFT की सुविधा केवल बैंक के काम करने के घंटे के दौरान ही उपलब्ध होती थी।


हाल ही में अंडमान निकोबार द्वीप का अबरदीन पुलिस स्टेशन है देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन : रिपोर्ट


हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने ताज महल के निकट के क्षेत्र में निर्माण कार्य पर लगे प्रतिबन्ध को हटाया।


हाल ही में मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ भारत की यात्रा पर पहुंचे।


हाल ही में तिरुवनंतपुरम में शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय केरल फिल्म फेस्टिवल।


हाल ही में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 451.08 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा।


हाल ही में गिरीश चन्द्र चतुर्वेदी बने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के चेयरमैन।


हाल ही में 16 दिसम्बर से NEFT की सुविधा 24*7 उपलब्ध होगी।


हाल ही में नई दिल्ली में किया गया हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट का आयोजन।


हाल ही में 7 दिसम्बर को किया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय उड्डयन दिवस का आयोजन।


हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए माराकेच फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया गया।


हाल ही में ऑक्सफ़ोर्ड द्वाराक्लाइमेट इमरजेंसीको वर्ड ऑफ़ ईयर चुना गया।


हाल ही में अंथोनी अमलराज, सुतीर्थ मुखर्जी ने दक्षिण एशियाई खेलों में टेबल टेनिस में एकल वर्ग के खिताब जीते।


केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने स्कूली स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई शुरू कर दिया है। यह पाठ्यक्रम सीबीएसई स्कूलों में कक्षा 8, 9 तथा 10 के लिए शुरू किया गया है।


केन्द्रीय खेल युवा मामले मंत्री किरेन रिजीजू ने रिपु दमन बेवली को भारत का प्लॉगिंग एम्बेसडर नामित किया। रिपु दमन बेवली को प्लॉगमैन ऑफ़ इंडिया भी कहा जाता है।


केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने मध्य प्रदेश के देवास में अवन्ती मेगा फ़ूड पार्क का उद्घाटन किया। यह मध्य भारत में पहला फ़ूड पार्क है।


यूनाइटेड किंगडम में  नाटो शिखर सम्मेलन का आयोजन 3-4 दिसम्बर के दौरान किया जायेगा। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन यूनाइटेड किंगडम के वाटफोर्ड में किया गया। नाटो (North Atlantic Treaty Organization) इसकी स्थापना 4 अप्रेल 1949 को हुई थी।


3 दिसम्बर को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 347 मिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ अपने सर्वोच्च स्तर 451.7 अरब डॉलर तक पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत 8वें स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।


केंद्र सरकार में पुलिस स्टेशन में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के लिए निर्भया फण्ड से 100 करोड़ रुपये मंज़ूर दिए। मुख्य बिंदु महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की अनुशंसा निर्भया फ्रेमवर्क के तहत सशक्त समिति द्वारा की गयी थी


भारत और रूस के बीच इंद्र अभ्यास का आयोजन 10 से 19 दिसम्बर के दौरान किया जायेगा। इस त्रिसेवा युद्ध अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच इंटरओपेराबिलिटी को बढ़ावा देना तथा समुद्री सुरक्षा ऑपरेशन के सम्बन्ध में आपसी समझ को विकसित करना था।


हाल ही में भारत और रूस के बीच 10-19 दिसम्बर के बीच किया जायेगाइंद्र अभ्यासका आयोजन।


हाल ही में केंद्र सरकार में पुलिस स्टेशन में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना के लिए निर्भया फण्ड से 100 करोड़ रुपये मंज़ूर दिए।


हाल ही में 2018-19 के दौरान NHAI के टोल प्लाजा से 24,396.19 करोड़ रुपये एकत्रित किये।


हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान 4.0 को शुरू किया।


हाल ही में विप्रो ने ऑस्ट्रलिया के मेलबोर्न  में लांच किया साइबर डिफेन्स सेंटर।


हाल ही में MG मोटर इंडिया ने पेश किया इलेक्ट्रिक कार मॉडल ZS


मुंबई के विशेष न्यायालय ने नीरव मोदी को भगौड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है। इस प्रकार नीरव मोदी  नए भगौड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत दोषी घोषित किये जाने वाले दूसरे बिज़नेसमैन बने, उनसे पहले विजय माल्या को आर्थिक अपराधी घोषित किया गया है।


भारत ने फ्रांस से मिटियोर मिसाइल की डिलीवरी शीघ्र करने की मांग की है। इन मिसाइलों के द्वारा भारत पाकिस्तानी वायुसेना को अमेरिका द्वारा प्रदान की गयी AMRAAM मिसाइलों का मुकाबला दक्षता से कर सकेगा।


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्कूली छात्रों के लिए स्मार्ट लर्निंग एप्लीकेशनमधु एप्पलांच की है, इस एप्प के द्वारा छात्र विडियो तथा टुटोरिअल के माध्यम से पढ़ाई कर सकते हैं।


हाल ही में संसद ने एसपीजी (संशोधन) विधेयक पारित कर दिया है। इस विधेयक के अनुसार जब किसी पूर्व प्रधानमंत्री का एसपीजी कवर हट जाता है तो उनके परिवार जनों का एसपीजी कवर भी हट जायेगा। इस बिल के तहत स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप एक्ट, 1988 में संशोधन किया गया है।


मासात्सुगु असाकावा को एशियाई विकास बैंक का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वे ताकेहिको नाकाओ  का स्थान लेंगे। मासात्सुगु असाकावा 17 जनवरी, 2020 को कार्यभार संभालेंगे, वे ADB के 10 वें अध्यक्ष होंगे।


स्विट्ज़रलैंड में टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर के सम्मान में सिक्के जारी किये गये।


केंद्र सरकार ने दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगा दी है, सरकार इस सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए नियम तैयार कर रही है। अभी तक -फार्मेसी के नियम केवल ड्राफ्ट तक ही सीमित है।


गूगल के सीईओ सुन्दर पिचाई अब गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ बन गये हैं।


उड़ान योजना का चौथा चरण शुरू हो गया है। इस चरण में उत्तर-पूर्व भारत, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख इत्यादि क्षेत्रों में कनेक्टिविटी पर बल दिया जायेगा। उड़ान उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) एक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना है, इस योजना को 27 अप्रैल, 2017 का लांच किया गया था।


भारत सरकार दादरा नगर हवेली तथा दमन दिऊ केंद्र शासित प्रदेशों का विलय करने के लिए संसद ने विधेयक पारित कर दिया है। मुख्य बिंदु दादरा नगर हवेली तथा दमन दिऊ (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) विधेयक, 2019 को बेहतर प्रशासन के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।


भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित पृथ्वी-2 मिसाइल का सफल परीक्षण कर लिया है, यह परीक्षण रात्रिकाल में किया गया। यह मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह परिक्षण ओडिशा के बालासोर जिले में मोबाइल लांचर से किये गये। पृथ्वी-2 मिसाइल यह सतह से सतह तक मार कर सकने वाली सामरिक मिसाइल है


भारत और नेपाल के बीचसूर्य किरणसैन्य अभ्यास 3 दिसम्बर को शुरू हो गया है, इसका समापन 16 दिसम्बर, 2019 को होगा। यह एक वार्षिक अभ्यास है, इसका आयोजन बारी-बारी से भारत और नेपाल में किया जाता है।


सऊदी अरब को G20 की अध्यक्षता प्रदान की गयी है, इससे पहले अध्यक्षता जापान के पास थी। गौरतलब है कि नवम्बर, 2020 में सऊदी अरब की राजधानी रियाध में G-20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा।


कर्नाटक ने सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी का खिताब जीता, फाइनल में कर्नाटक ने तमिलनाडु को एक रन से पराजित किया। फाइनल मैच में कर्नाटक  ने पहले बल्लेबाजी करते  हुए 180 रन बनाये। इसके जवाब में तमिलनाडु की टीम निर्धारित 30 ओवरों में 179 रन ही बना सकी।


हाल ही में नासा ने चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का मलबा ढूँढा।


हाल ही में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए उत्तर प्रदेश ने जीता नेशनल अवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंस।


हाल ही में भारत और स्वीडन मिलकर भर में हेल्थकेयर इनोवेशन सेंटर की स्थापना करेंगे।


हाल ही में FSSAI ने मुंबई सेंट्रल को देश का प्रथमईट राईट स्टेशनप्रमाणित किया।


हाल ही में शाओमी ने भारत में लांच किया Mi Credit, इसके तहत एक लाख रुपये तक का पर्सनल लोन दिया जाएगा


हाल ही में यूनाइटेड किंगडम में वाटफोर्ड में किया जा रहा है 2019 नाटो शिखर सम्मेलन का आयोजन।


हाल ही में न्यूजीलैंड के क्रिस्टोफर मार्टिन-जेन्किन्स ने जीता स्पिरिट ऑफ़ क्रिकेट अवार्ड 2019


हाल ही में महिला वर्ग में अमेरिका की मीगन रेपिनो ने  बैलन डी ऑर जीता


अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने फुटबॉल का प्रतिष्ठित सम्मान बैलन डी ऑर जीता। यह मेसी का छठवां बैलन डी ऑर पुरस्कार है।


लम्बी दूरी की सतह से सतह तक मार कर सकने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-III अपने पहले रात्रि परीक्षण में असफल हो गयी है। यह परीक्षण ओडिशा तट के निकट एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में किया गया।


लेफ्टिनेंट शिवांगी भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गयी हैं। वे ऑपरेशनल प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 2 दिसम्बर को नौसेना में शामिल हुई।


1 दिसम्बर, 2019 को नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने काठमांडू में दक्षिण एशियाई खेलों का उद्घाटन किया गया। इस इवेंट का आयोजन 10 दिन तक किया जायेगा।


1 दिसम्बर को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में हार्नबिल फेस्टिवल का उद्घाटन किया गया। नागालैंड को 1 दिसम्बर, 1963 को राज्य का दर्जा मिला था, नागालैंड भारत का 16वां राज्य था।


हाल ही में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिव सेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन ने महाराष्ट्र विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास किया।


हाल ही में 30 नवम्बर को मनाया गया भारतीय अंग दान दिवस।


हाल ही में तमिलनाडू तथा जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा जम्मू में किया जा रहा हैएक भारत श्रेष्ठ भारतपर सम्मेलन का आयोजन।


हाल ही में स्वतंत्रता सेनानी तथा पूर्व सांसद लक्ष्मीनारायण नायक का निधन  मध्य प्रदेश में 101 वर्ष की आयु में हुआ।


हाल ही में नई दिल्ली में किया गया भारत और जापान के बीच विदेशी रक्षा मंत्रीस्तरीय वार्ता (2+2) का आयोजन।


हाल ही में श्रम मंत्रालय 30 नवम्बर से 6 दिसम्बर के बीच में मना रहा हैपेंशन सप्ताह


हाल ही में सूरीनाम : राजनीतिक प्रतिद्वंदियों की हत्या के आरोप में राष्ट्रपति देसी बौतेरसे को 20 वर्ष कैद की सजा दी गयी।


हाल ही में रासायनिक युद्ध के शिकार लोगों की स्मृति में 30 नवम्बर को मनाया गया स्मृति दिवस।


हाल ही में गुवाहाटी में 10-22 जनवरी के बीच किया जायेगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन।


हाल ही में दक्षिण एशिया खेलों के उद्घाटन समारोह में तजिंदर पाल सिंह तूर होंगे ध्वज-वाहक।


हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर ने पाकिस्तान के विरुद्ध जड़ा तिहरा शतक।




No comments:

Post a Comment