Thursday 5 March 2020

Current Affairs December 2019 in Hindi (करंट अफेयर्स - दिसम्बर 2019) Part 2


Current Affairs दिसम्बर - 2019


Part-2


करंट अफेयर्स - 11 से 20 दिसम्बर

भारतीय तट रक्षक, कोचिन पोर्ट ट्रस् तथा अन् हितधारकों की सहायता से भारतीय नौसेना ने 18 दिसंबर 2019 को कोच्चि पोर्ट पर अपहरण रोधी अभ्यास संचालित किया. यह अभ्यास बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया था.

आनंद महिंद्रा 01 अप्रैल 2020 से महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) के कार्यकारी चेयरमैन नहीं रहेंगे. महिंद्रा समूह ने 20 दिसंबर 2019 को एक बयान में यह जानकारी दी. पवन गोयनका 01 अप्रैल 2020 से प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी होंगे

विराट कोहली ने हाल ही में सलमान खान को पछाड़ते हुए इस सूची में पहला स्थान हासिल किया है. वहीँ, इस सूची में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार दूसरे स्थान पर और सलमान खान तीसरे स्थान पर हैं. यह पहला मौका है जब किसी खिलाड़ी ने फोर्ब्स सेलेब्रिटी 100 की सूची में टॉप स्थान हासिल की है.

हाल ही में HDFC बैंक का मार्किट कैपिटलाइजेशन 100 अरब डॉलर के पार पहुंचा, इसके साथ ही HDFC 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार करने वाली तीसरी भारतीय कंपनी बनी। इससे पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने भी 100 अरब डॉलर मार्केट कैपिटलाइजेशन का आंकड़ा पार किया है।

तिरुवनंतपुरम-कासारगोड सेमी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए 2024 की डेडलाइन निश्चित की है। हाल ही में केंद्र सरकार ने 56,000 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को मंज़ूरी दी है।

18 दिसम्बर, 2019 को भारतीय नौसेना तथा भारतीय तटरक्षक बल ने कोचीन बंदरगाह पर बड़े स्तर पर एंटी-हाईजैकिंग अभ्यासअपहरणका आयोजन किया।

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा ने हाल ही में गाँधी सिटीजनशिप एजुकेशन प्राइज की स्थापना की घोषणा की, इसका उद्देश्य गांधीजी के आदर्शों को बढ़ावा देना है।

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार 8 वर्षीय रयान काजी यूट्यूब से सबसे ज्यादा कमाई करने वाले यूट्यूबर हैं। रायन काजी ने 2015 ने यूट्यूब चैनल शुरू किया था। वे अपने चैनल पर खिलौने के रिव्यु करते हैं।

US National Science Foundation (NSF) के अनुसार विश्व में वैज्ञानिक लेख प्रकाशित करने के मामले में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है। इस सूची में पहले स्थान पर चीन है जबकि दूसरे स्थान पर अमेरिका है।

पिनाका मार्क-2 महज 44 सेकंड में 12 रॉकेट दागने में सक्षम है. पिनाका मार्क-2 ने सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया. पिनाका मार्क-2 रॉकेट को हाल ही में नेवीगेशन, कंट्रोल और गाइडेंस सिस्टम से जोड़कर मिसाइल के तौर विकसित किया गया है |ओडिशा में स्वदेशी पिनाका गाइडेड वेपन सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस सफल परीक्षण से भारतीय सेना की शस्त्रागार क्षमता में वृद्धि होगी। पिनाका गाइडेड वेपन सिस्टम में एडवांस्ड नेविगेशन तथा कण्ट्रोल सिस्टम का उपयोग किया गया है।

हाल ही में केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिखित पुस्तकएग्जाम वारियर्सका ब्रेल संस्करण जारी किया।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हाल ही में राज्य में सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिएजलसाथीनामक कार्यक्रम शुरू किया। इस लांच के तहत महिला स्वयंसेवकों को जल गुणवत्ता परीक्षण किट तथा POS (पॉइंट ऑफ़ सेल) मशीन बांटी गयीं, इन महिलाओं को जलसाथी नाम दिय गया है।

हाल ही में केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड अभियान लांच किया। इस मिशन के तहत सभी गावों को 2022 तक ब्रॉडबैंड से जोड़ने के लक्ष्य रखा गया है। इस मिशन के तहत देश की 2,50,000 ग्राम पंचायतों को ऑप्टिक-फाइबर नेटवर्क से जोड़ा जायेगा।

भारत के स्पिन गेंदबाज़ कुलदीप यादव ने 18 दिसम्बर, 2019 को वेस्ट इंडीज के विरुद्ध खेले गये एकदिवसीय मैच में हैट्रिक ली, इसके साथ ही वे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में दो बार हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज़ बन गये हैं।

भारत अमेरिका के साथ दूसरी 2+2 वार्ता का आयोजन 18 दिसम्बर 2019 को वाशिंगटन में किया गया। इस बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा अमेरिका की ओर से सचिव माइकल पोम्पेओ और अमेरिका के रक्षा सचिव मार्क एस्पर ने हिस्सा लिया।

केन्द्रीय ग्रामीण विकास, कृषि किसान कल्याण मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण को लांच कर दिया है। इस योजना के तहत 38,412 स्थानों को 84,934 करोड़ रुपये की लागत से सड़क नेटवर्क से जोड़ा जायेगा।

भारत सरकार ने त्रिपुरा के सबरूम में SEZ (स्पेशल इकनोमिक ज़ोन) की स्थापना को मंज़ूरी है, इस SEZ में कृषि आधारित खाद्य प्रसंस्करण पर बल दिया जायेगा।

सर्वोच्च न्यायालय ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मुख्य न्यायधीश ने केंद्र सरकार को इस अधिनियम के बारे में लोगों को अवगत करवाने के लिए कहा है ताकि लोगों में किसी प्रकार का असमंजस रहे।

केंद्र सरकार लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप्प तथा टेलीग्राम की भांति एक मैसेजिंग एप्लीकेशन के प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है। यह एक अत्यंत सुरक्षित एप्प है। इस एप्प कोगवर्नमेंट इंस्टेंट मैसेजिंग सिस्टम (GIMS)’ नाम दिया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने हाल ही में ICC वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिस पेरी ने ICC वुमन क्रिकेटर ऑफ़ ईयर के लिए राचेल हेहो-फ्लिंट अवार्ड जीता। उन्हें ICC विमेंस ODI प्लेयर ऑफ़ ईयर भी नामित किया गया।

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने पिछले पांच वर्षों में दूसरे देशों के उपग्रहों को लांच करके कमाए 1,245 करोड़ रुपये हैं। पिछले पांच वर्षों में इसरो ने 26 अलग-अलग देशों के उपग्रह लांच किये हैं। वित्त वर्ष 2018-19 में इसरो ने अब अक विदेशी उपग्रहों को लांच करके 324.19 करोड़ रुपये की कमाई की

एशियाई विकास बैंक ने भारत सरकार के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) को ऋण प्रदान करने के लिए 250 मिलियन डॉलर के ऋण की घोषणा की है।

पाकिस्तान के एक विशेष न्यायालय ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ मृत्युदंड की सजा सुनाई है। मुशर्रफ ने 2007 में संविधान को निलंबित करके पाकिस्तान में  आपातकाल लागू किया था, यह एक दंडनीय अपराध है।

अमिताभ बागची ने दक्षिण एशियाई साहित्य में DSC पुरस्कार 2019 जीता है। उन्हें यह पुरस्कार उनके उपन्यासहाफ नाईट इज़ गॉनके लिए प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार की घोषणा नेपाल में IME Nepal Literature Festival में की गयी।

रक्षा अनुसन्धान विकास संगठन (DRDO) ने सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस के संस्करणों का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज में किया गया।

हाल ही में अभिनेता श्रीराम लगू का निधन 92 वर्ष की आयु में पुणे में हुआ।

हाल ही में उर्दू लेखक मुजतबा हुसैन ने पद्म श्री पुरस्कार वापस करने का निर्णय लिया।

हाल ही में NHAI ने अक्षय कुमार के साथफास्टैग लगाओ आगे बढ़ो, इंडिया को आगे बढाओकमर्शियल जारी किया।

हाल ही में त्रिपुरा में की जायेगी प्रथम स्पेशल इकनोमिक ज़ोन की स्थापना।

हाल ही में NCLAT ने सायरस मिस्त्री को टाटा संस का चेयरमैन पुनर्स्थापित किया।

हाल ही में देवेश श्रीवास्तव को जनरल इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया का सीएमडी नियुक्त किया गया।

हाल ही में सीबीआई अफसर बी.पी. राजू नेइंडिया साइबर कॉप ऑफ़ ईयर 2019’ का खिताब।

हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत वंदना पार्क के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लिया।

हाल ही में विश्व आर्थिक फोरम के लिंग भेद सूचकांक में भारत को 112वां स्थान प्राप्त हुआ।

हाल ही में इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने जीता बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ़ ईयर का ख़िताब।

दक्षिण सूडान में कार्यरत्त 850 भारतीय शांति सैनिकों को संयुक्त राष्ट्र पदक से सम्मानित किया गया। भारतीय सैनिकों को यह सम्मान सूडान में शांति स्थापित करने में उनके योगदान तथा निस्वार्थ सेवा के लिए दिया गया है।

बॉलीवुड फिल्मगली बॉयफिल्म ऑस्कर की दौड़ से बाहर हो गयी है। यह  फिल्म 92वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्ठी थी।

NPCI द्वारा UPI का निर्यात किया जाएगा, इसके लिए UPI की सब्सिडियरी की स्थापना की जायेगी। इससे पहले सिंगापुर फिनटेक फेस्टिवल 2019 में BHIM UPI को प्रदर्शित किया गया।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को भारतीय सेना के अगले प्रमुख होंगे। जनरल बिपिन रावत 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो जायेंगे। 37 वर्ष के सेवाकाल में लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने ने विभिन्न कमांड में कार्य किया है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन में भी कार्य किया है।

हाल ही में विश्व आर्थिक फोरम द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार भारत को लिंग भेद सूचकांक में भारत को 112वां स्थान प्राप्त हुआ। 2018 में भारत 108वें  स्थान पर था।

स्पेन की राजधानी मेड्रिड में विश्व के वार्षिक जलवायु सम्मेलन ‘COP-25’ (कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज) का आयोजन किया गया।

भारत में मार्च 2020 के पहले सप्ताह में 36वीं अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस का आयोजन किया जाएगा। अगले वर्ष के लिए अंतर्राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक कांग्रेस की थीमभूविज्ञान : सतत विकास के लिए आधारभूत विज्ञानहै।

हाल ही में भारत सरकार ने सुगम्य भारत अभियान की डेडलाइन को बढ़ाकर मार्च, 2020 कर दिया है। इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाना है।

केंद्र सरकार ने फास्टैग को अनिवार्य रूप से लागू करने की तारीख को 15 जनवरी, 2020 तक बढ़ाया है। इससे पहले 1 दिसम्बर, 2019 (तत्पश्चात 15 दिसम्बर) से फास्टैग को अनिवार्य रूप से लागू करने की योजना थी।

आज (16 दिसम्बर) से NEFT (National Electronic Funds Transfer) की सुविधा 24*7 उपलब्ध होगी, इससे पहले NEFT की सुविधा केवल बैंक के काम करने के घंटे के दौरान ही उपलब्ध होती थी।

20 वर्षीय  बुंडेसलीगा सिंह डेसलीगा में खेलने वाले भारतीय मूल के पहले खिलाड़ी बन गये हैं। सरप्रीत सिंह न्यूजीलैंड में रहते हैं। वे विश्व के सबसे लोकप्रिय फुटबॉल क्लब्स में से एक बार्यन म्युनिक के लिए खेलते हैं।

जमैका की टोनी एन सिंह ने मिस वर्ल्ड 2019 का खिताब जीता लिया है। उन्होंने पिछले वर्ष की विजेता वेनेसा पोंस डी लियोन ने ताज पहनाया।

ITBP बना अपने स्टाफ के लिए मैट्रिमोनियल वेबसाइट लांच करने वाली पहली CAPF

पूर्व केन्द्रीय मंत्री भाजपा नेता आई.डी. स्वामी का निधन हुआ।

भारत के लक्ष्य सेन ने बांग्लादेश इंटरनेशनल चैलेंजर प्रतियोगिता में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता।

अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी कंपनी मूडीज़ ने भारत की आर्थिक विकास की दर के अनुमान में कमी की है। मूडीज़ ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान में कमी करके इसे 5.6% किया है।

भारत सरकार ने पहली बार ड्रग प्राइस कण्ट्रोल आर्डर, 2013 का उपयोग करके 21 दवाओं के मूल्य में वृद्धि कर दी है। इस मूल्य वृद्धि का उद्देश्य बाज़ार में इन दवाओं की उपलब्धता को बढ़ाना है। इन 21 दवाओं के मूल्य में 50% की वृद्धि की गयी है।

हाल ही में लोकसभा ने केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय बिल, 2019 पारित किया, इसके द्वारा के तीन संस्कृत विश्वविद्यालयों को केन्द्रीय विश्वविद्यालय में परिवर्तित किया जाएगा।

हाल ही में संसद का शीतकालीन सत्र समाप्त हुआ, लोकसभा में 14 जबकि राज्यसभा में 15 विधेयक पारित किये गये।

हाल ही में चंडीगढ़ में किया जा रहा हैमिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवलका आयोजन।

हाल ही में मालदीव की पीपल्स मजलिस के स्पीकर मोहम्मद नशीद और विदेश मंत्री अब्दुल्ला शहीद भारत की यात्रा पर गये।

हाल ही में गुवाहाटी में होने वाले भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन को स्थगित किया गया।

हाल ही में नई दिल्ली में किया गया 6वीं हिन्द महासागर वार्ता का आयोजन।

हाल ही में नई दिल्ली में किया गया दिल्ली डायलॉग XI का आयोजन।

हाल ही में अल्जीरिया के पूर्व प्रधानमंत्री अब्देलमद्जिद तेब्बुने ने राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की।

हाल ही में फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी विश्व की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में निर्मला सीतारमण 34वें स्थान पर रहीं। एंजेला मर्कल (जर्मनी) को पहला स्थान प्राप्त हुआ |

हाल ही में विश्वनाथन आनंद और सुजान निनान द्वारा रचित पुस्तक ‘Mind Master: Winning Lessons from a Champion’s Life ‘ का विमोचन किया गया।

ब्रिटेन के आम चुनावों में बोरिस जॉनसन के नेतृत्व वाली कंज़र्वेटिव पार्टी को बहुमत हासिल हुआ है। हाउस ऑफ़ कॉमन्स में कंज़र्वेटिव पार्टी को 650 में से 365 सीटें प्राप्त हुई हैं। जबकि लेबर पार्टी को 203 सीटें प्राप्त हुई हैं।

भारत के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा को स्पेनिश फुटबॉल लीगला लीगाका ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। वे ला लीगा के ब्रांड एम्बेसडर बनने वाले पहले गैर-फुटबॉलर हैं। ला लीगा विश्व की सबसे लोकप्रिय फुटबॉल लीग्स में से हैं।

आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने दिशा बिल को मंज़ूरी दे दी है, इस बिल के द्वारा महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान है। दिशा बिल को आंध्र प्रदेश क्रिमिनल लॉ (संशोधन) बिल के नाम से भी जाना जाता है।

हाल ही में COP25 में क्लाइमेट एम्बिशन अलायन्स में 73 देश शामिल हुए। इस अलायन्स का नेतृत्व चिली द्वारा किया जा रहा है, इस अलायन्स को 2019 में क्लाइमेट एक्शन समिट में लांच किया गया था।

GRSE ने भारतीय नौसेना को लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी शिप सौंपी। इस उभयचर पोत के द्वारा युद्धक टैंक, सुरक्षित वाहन, सैनिकों तथा उपकरणों का परिवहन किया जा सकता है। इस पोत की लम्बाई 62.8 मीटर है, जबकि इसकी चौड़ाई 11 मीटर है।

अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको ने  USMCA समझौते के नए ड्राफ्ट पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के द्वारा 25 वर्ष पुरानी उत्तर अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौते (NAFTA) का प्रतिस्थापन किया जायेगा। इस नए अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) में 34 अध्याय हैं, इस समझौते के द्वारा इन तीन देशों के बीच 1 ख़रब डॉलर का व्यापार निश्चित होगा।

भारत के स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री को तीन वर्ष के लिए पूमा का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है। सुनील छेत्री वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले मौजूदा खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर है।

अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यासआयरन यूनियन 12’ शुरू हो गया है। इस अभ्यास की शुरुआत 10 दिसम्बर को हुई।

भारत और रूस के बीच इंद्र अभ्यास का आयोजन 10 से 19 दिसम्बर के दौरान किया जा रह है, इस अभ्यास के उद्घाटन समारोह का आयोजन उत्तर प्रदेश के बबीना में किया गया।

स्वीडन की ग्रेटा थनबर्ग को  टाइम पर्सन ऑफ़ ईयर 2019 चुना गया है। वे पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करती हैं। ग्रेटा थनबर्ग स्वीडन की 16 वर्षीय ग्रेटा थनबर्ग पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कार्य करती हैं।

एशियाई विकास बैंक ने वित्त वर्ष 2019 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि की दर का अनुमान घटाकर 5.1% कर दिया है, पहले यह अनुमान 6.5% था।

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने  RISAT-2BR1 नामक उपग्रह को श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लांच किया। यह SDSC-SHAR (Satish Dhawan Space Centre  or Sriharikota Range) से किया जाने वाला 75वां लांच था, जबकि यह PSLV का 50वां लांच था। इस उपग्रह को PSLV-C48 द्वारा लांच किया गया।

अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा ने हाल ही में मानव इतिहास के सबसे शक्तिशाली राकेट का अनावरण किया। इस राकेट को स्पेस लांच सिस्टम (SLS) नाम दिया गया है। इस राकेट की ऊंचाई 212 फीट है। यह राकेट 23 मैक की गति (28,400 किलोमीटर प्रति घंटा) की गति हासिल कर सकता है।

अभिनेता सुनील शेट्टी को राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी का ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय एंटी-डोपिंग एजेंसी देश में डोपिंग नियंत्रण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करती है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन उच्च मार्ग मंत्रालय ने हैदराबाद एअरपोर्ट में पार्किंग के लिए फास्टैग को पायलट बेसिस पर लांच किया है। इसे फास्टैग 2.0 कहा जा रहा है, इसके द्वारा पार्किंग भुगतान तथा इंधन के लिए भी भुगतान किया जा सकता है

हाल ही में नेपाल में 13वें दक्षिण एशियाई खेलों का समापन हुआ। 10 दिन तक चले इस इवेंट में भारत ने सबसे ज्यादा 312 पदक जीते, इसमें 173 स्वर्ण पदक, 93 रजत पदक तथा 44 कांस्य पदक शामिल है।

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद को 2019 नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान इरीट्रिया के साथ शांति बहाली के लिए किये गये प्रयास के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

केन्द्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत अब तक 10 लाख करोड़ रुपये के ऋण दिए जा चुके हैं। मुद्रा योजना की 70% लाभार्थी महिलाएं हैं।

हाल ही में संस्कृति मंत्रालय ने लांच किया indianculture.gov.in पोर्टल।

हाल ही में नागालैंड ने इनर लाइन परमिट को दिमापुर जिले तक बढ़ाया।

No comments:

Post a Comment