Thursday 5 March 2020

Current Affairs January 2020 in Hindi (करंट अफेयर्स - जनवरी 2020) Part 3



Current Affairs जनवरी - 2020
करंट अफेयर्स - 21 से 30 जनवरी

केन्द्रीय कैबिनेट ने हाल ही में  भारतीय औषधि पद्धति के लिए राष्ट्रीय आयोग विधेयक, 2019 को मंज़ूरी दे दी है। यह विधेयक वर्तमान में राज्यसभा में लंबित है।

केन्द्रीय कैबिनेट ने चिकित्सा गर्भपात (संशोधन) बिल, 2020 को मंज़ूरी दे दी है। इस बिल के द्वारा चिकित्सा गर्भपात अधिनियम, 1971 में संसोधन किया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम के अनुसार सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के मामले में तेलंगाना सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला राज्य है।

ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल द्वारा किये गये सर्वेक्षण में बजट निर्माण प्रक्रिया में असम को पहला स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि ओडिशा को दूसरा तथा आंध्र प्रदेश को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बजट निर्माण प्रक्रिया के मामले में गोवा, महाराष्ट्र और पंजाब को काफी नीचे का रैंक प्राप्त हुआ है।

भारत और बांग्लादेश के बीच 3 फरवरी से 16 फरवरी, 2020 के बीचसम्प्रीतीयुद्ध अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। इस अभ्यास का आयोजन मेघालय में किया जाएगा। असम राइफल्स ने नागालैंड में 357 शहीदों के सम्मान में युद्ध स्मारक का निर्माण किया। इन 357 शहीदों ने उत्तर पूर्वी राज्यों में उग्रवाद के विरुद्ध कार्य किया। यह राज्य में बनाया गया इस प्रकार का पहला स्मारक है।

भारतीय तटरक्षक बल ने इंटरसेप्टर बोट C-448 को न्यू मंगलोर पोर्ट में कमीशन किया, इस बोट का निर्माण L&T शिपयार्ड द्वारा किया गया है

1 से 16 फरवरी के बीच हरियाणा सरकार करेगी 34वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन, हिमाचल प्रदेश होगाथीम राज्य

स्वीडिश अनुसन्धान संस्थान Stockholm International Peace Research Institute (SIPRI) ने हाल ही में नई रिपोर्ट जारी की है। इस नई रिपोर्ट एक मुताबिक अमेरिका के बाद चीन विश्व का दूसरा सबसे बड़ा हथियार उत्पादक देश है।

34वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन 1 से 16 फरवरी के बीच किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड शिल्प मेले  का आयोजन प्रतिवर्ष सूरजकुंड मेला प्राधिकरण तथा हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा केन्द्रीय पर्यटन, वस्त्र उद्योग, संस्कृति तथा विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया जाता है।

भारत के 18 वर्षीय साइकिलिस्ट एसो अल्बेन ने हाल ही में सिक्स डे बर्लिन टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने पुरुषों की किरिन श्रेणी में  यह पदक जीता है।

भारतीय नौसेना चक्रवात से प्रभावित मेडागास्कर के लोगों को मानवीय सहायता आपदा राहत प्रदान कर रही है। मेडागास्कर के लोगों की सहायता के लिए भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन वैनिला लांच किया है। मुख्य बिंदु हाल ही में मेडागास्कर मेंडिअनेनामक चक्रवात आया था, जिसके कारण देश में भारी तबाही हुई।

दलाई लामा के उत्तराधिकार के मामले में दखल देने के लिए अमेरिका के हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव ने चीनी अधिकारियों पर प्रतिबन्ध लगाने के लिए बिल पारित किया

केन्द्रीय सामाजिक न्याय सशक्तिकरण मंत्रालय ने हाल ही में पोर्ट ब्लेयर में दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण, पुनर्वास कौशल विकास के लिए कम्पोजिट रीजनल सेंटर (CRC) लांच किया।

29 जनवरी, 2020 को भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने भुवन पंचायत 3.0 को लांच किया। मुख्य बिंदु इस प्रोजेक्ट के तहत इसरो ग्राम पंचायत के सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करेगा।

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने हाल ही में घोषणा की कि 10 भारतीय आर्द्रस्थलों को रामसर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महत्व के स्थान घोषित किया गया है। अब भारत में रामसर स्थलों की संख्या बढ़कर 37 हो गयी है। इन स्थानों का कुल क्षेत्रफल एक मिलियन हेक्टेयर से अधिक है।

गणतंत्र दिवस 2020 की परेड में असम की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला। इस झांकी के द्वारा असम की विशिष्ट शिल्पकला तथा संस्कृति को दर्शाया गया था।

तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्यरत्त हैं, वे शीघ्र ही अमेरिका में भारतीय राजदूत का कार्यभार संभालेंगे। वे अमेरिका में हर्षवर्धन श्रृंगला का स्थान लेंगे।

ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस नेसंविधानशब्द कोऑक्सफ़ोर्ड हिंदी वर्ड ऑफ़ 2019’ चुना है। संविधान उन नियमों का समूह है जिसके तहत किसी देश का संचालन किया जाता है।

भारत के जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलिंपिक 2020 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने एथलेटिक्स  सेंट्रल नार्थईस्ट मीटिंग में 87.86 मीटर की दूरी हासिल करके ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया।

कलकत्ता बेस्ड सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स नौसेना को आईएनएस कवरत्ती नामक पनडुब्बी रोधी स्टेल्थ युद्धपोत डिलीवर करेगी। आईएनएस कवरत्ती भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट P28 के तहत डिलीवर की जाने वाली चौथी अंतिम पनडुब्बी है।

11वें DefExpo India – 2020 का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जायेगा। इस द्विवार्षिक इवेंट का आयोजन लखनऊ में पहली बार 5 फरवरी, 2020 से किया जायेगा।

आंध्र प्रदेश की विधानसभा ने राज्य की विधानपरिषद को समाप्त करने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है। इस प्रस्ताव को 133 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ। दरअसल राज्य सरकार के विधेयकों को विधानपरिषद में विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

शेख खालिद बिन खलीफा बिन अब्देलअज़ीज़ अल थानी को क़तर का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है। वे शेख अब्दुल्लाह बिन नासेर बिन खलीफा अल थानी का स्थान लेंगे।

पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता भारतीय बैंक एसोसिएशन के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बन गये हैं। उन्होंने वी.जी. कन्नन का स्थान लिया है।

27 जनवरी, 2020 को भारत सरकार ने ऐतिहासिक बोडो समझौते पर हस्ताक्षर किये, यह समझौता नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ़ बोडोलैंड (NDFB) के 9 धड़ों के साथ हुआ है। बोडो समुदाय के लोग लम्बे समय से अलग राज्य की मांग कर रहे थे, बाद में इससे उग्रवाद शुरू हुआ।

आंध्र प्रदेश की विधानसभा ने राज्य की विधानपरिषद को समाप्त करने के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है। इस प्रस्ताव को 133 विधायकों का समर्थन प्राप्त हुआ। दरअसल राज्य सरकार के विधेयकों को विधानपरिषद में विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

कलकत्ता बेस्ड सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स नौसेना को आईएनएस कवरत्ती नामक पनडुब्बी रोधी स्टेल्थ युद्धपोत डिलीवर करेगी। आईएनएस कवरत्ती भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट P28 के तहत डिलीवर की जाने वाली चौथी अंतिम पनडुब्बी है।

पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता भारतीय बैंक संघ (Indian Banks Association) के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बन गये हैं। उन्होंने वी.जी. कन्नन का स्थान लिया है।

भारतीय थिएटर कलाकार संजना कपूर को फ़्रांसिसी सम्मान ‘Knight of the Order of Arts and Letters’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान थिएटर कला के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान के लिए दिया जा रहा है।

भारत सरकार जून, 2020 में चुनी गयी स्मार्ट सिटीज पर रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी। इन शहरों का मूल्यांकन सार्वजनिक प्रदर्शन सूचकांक, जलवायु तथा इज़ ऑफ़ लिविंग के आधार पर किया जाएगा।

28 जनवरी, 2020 को महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की 155वीं जयंती है। उनकी देशभक्ति के लिए उन्हेंपंजाब केसरीऔरलायन ऑफ़ पंजाबका खिताब दिया गया।

हाल ही में गणतंत्र दिवस परेड : तीनों सेवाओं में वायुसेना ने मार्चिंग के लिए जीता प्रथम पुरस्कार, अर्धसैनिक बलों में CISF ने जीता प्रथम पुरस्कार

हाल ही में हिन्दूग्रुप के चेयरमैन एन. राम ने केरल मीडिया अकैडमी द्वारा स्थापित नेशनल अवार्ड जीता

हाल ही में स्लोवेनिया के प्रधानमंत्री मार्जन सारेक ने पद से इस्तीफ़ा दिया

हाल ही में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में अमेरिका के मशहूर बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट का निधन हुआ

हाल ही में भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान  सुनीता चन्द्र का निधन 76 वर्ष की आयु में भोपाल में हुआ

हाल ही में भारत की पहली जलमग्न (underwater) मेट्रो का निर्माण हूगली नदी में में किया जा रहा है। यह परियोजना मार्च 2020 तक पूरी हो जायेगी। मुख्य बिंदु हूगली मेट्रो देश की सबसे पुरानी मेट्रो में से एक है, इसकी शुरुआत 1984 में हुई थी।

हाल ही में 6 बार की मुक्केबाजी विश्व चैंपियन एम.सी. मैरीकोम कोपद्मविभूषणसे सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। वे इस पुरस्कार को जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।

पूर्व तटीय रेलवे ने सरकार के पहले वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट को कमीशन किया है। यह रेलवे का इस प्रकार का पहला प्लांट है जबकि भारत में यह इस प्रकार का कुल चौथा प्लांट है। यह प्लांट -वेस्ट और प्लास्टिक को 24 घंटे से कम समय में हल्के डीजल में परिवर्तित कर सकता है।

केन्द्रीय सड़क परिवहन उच्चमार्ग मंत्रालय ने हाल ही मेंगतिनामक ऑनलाइन मॉनिटरिंग पोर्टल लांच किया है। इस पोर्टल का विकास राष्ट्रीय उच्चमार्ग प्राधिकरण (NHAI) नेप्रगति पोर्टलकी तर्ज़ पर किया है।

केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्रालय ने लद्दाख को 6वीं अनुसूची क्षेत्र घोषित करने के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत किया है। केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्री अर्जुन मुंडा ने हाल ही में घोषणा की कि लद्दाख को 6वीं अनुसूची क्षेत्र में शामिल करने के लिए केन्द्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया है।

भारत सरकार, महाराष्ट्र सरकार और विश्व बैंक ने महाराष्ट्र के Agri-business and Rural Transformation Project के लिए 210 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

27 जनवरी, 2020 को केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल ने घोषणा की है कि 2024 तक भारतीय रेलवे 100% विद्युत् से ही संचालित होगा। यदि यह लक्ष्य हासिल हो जाता है तो भारतीय रेलवे 100% विद्युत् से संचालित होने वाला प्रथम रेलवे होगा।

71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र सरकार ने शिव भोजन थाली योजना लांच की है, इस योजना के तहत निर्धन लोगों को 10 रुपये में खाना उपलब्ध करवाया जायेगा।

हाल ही में हांगकांग के नग का-लॉन्ग (पुरुष वर्ग) तथा  जापान की अकाने यामागुची (महिला वर्ग) ने एकल वर्ग में थाईलैंड मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के खिताब जीते

हाल ही में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान यहूदियों के उत्पीड़न के लिए नीदरलैंड की सरकार ने माफ़ी मांगी

हाल ही में ओडिशा के कोणार्क में हाल ही में राष्ट्रीय पर्यटन सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन ओडिशा सरकार तथा फिक्की (Federation of Indian Chambers of Commerce and Industry) द्वारा किया गया।

हाल ही में भारत पर्व का आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किया जाता है, इसका आयोजन दिल्ली के लाल किले में किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना है।

26 जनवरी, 2020 को गणतंत्र दिवस परेड में रक्षा अनुसन्धान विकास संगठन (DRDO) A-SAT (Anti-Satellite Weapon System) हथियार प्रणाली को प्रदर्शित किया।

इस वर्ष ब्राज़ील के राष्ट्रपति भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि थे। जेयर बोल्सोनारो की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 15 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये, इसमें तेल गैस, खनन, साइबर सुरक्षा इत्यादि शामिल है।

भारत ने हाल ही में मालदीव को 30,000 से अधिक मीज़ल्स और रूबेला वैक्सीन डोज़ की आपूर्ति की। दरअसल हाल ही में मालदीव में मीज़ल्स (खसरा) का प्रकोप पुनः शुरू हुआ। मुख्य बिंदु तीन वर्ष पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मालदीव को खसरा मुक्त घोषित किया था।

हाल ही में रूस और भारत के बीच नई दिल्ली में गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के साथ मिलकर किया गया।

हाल ही में केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय तथा बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने MoU पर हस्ताक्षर किये हैं। इस MoU पर दीनदयाल अन्त्योदय योजनाराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हस्ताक्षर किये गये हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में 22 जनवरी, 2020 को आर्थिक मामले पर कैबिनेट समिति ने हिंदुस्तान फ्लोरोकार्बन लिमिटेड को बंद करने के लिए मंज़ूरी दी।

भारत के आयात-निर्यात बैंक (एक्सिम बैंक) ने हाल ही में सूरीनाम के लिए 35.8 मिलियन डॉलर (250 करोड़ रुपये) की लाइन ऑफ़ क्रेडिट जारी की।

हाल ही में वर्ल्ड ब्रेस्टफ्रीडिंग ट्रेंड्स इनिशिएटिव (WBTi) द्वारा स्तनपान दर पर 97 देशों का सर्वेक्षण किया गया, इस सर्वेक्षण में श्रीलंका को पहला स्थान हासिल हुआ।

भारत पर्व   का आयोजन गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किया जाता है, इसका आयोजन दिल्ली के लाल किले में किया जाता है।

44वें कलकत्ता पुस्तक मेले का उद्घाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तथा भारत में रूस के एम्बेसडर निकोली रिशातोविच द्वारा किया जाएगा। इस बार इस पुस्तक मेले के लिए रूस को फोकल थीम कंट्री चुना गया है।

पाकिस्तान ने हाल ही मेंगजनवीमिसाइल का प्रशिक्षण लांच किया, यह बैलिस्टिक मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। यह मिसाइल सतह से सतह तक मार कर सकती है। इसकी रेंज 290 किलोमीटर है।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने 2020 के लिए दक्षिण एशिया की चुनाव प्रबंधन निकायों के फोरम (FEMBoSA) की अध्यक्षता प्राप्त की

25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस के रूप में मनाया जाता है, हिमाचल प्रदेश को 25 जनवरी, 1971 को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था।

उत्तराखंड के आपदा निम्नीकरण प्रबंधन केंद्र को सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार (संस्थान श्रेणी) के लिए चुना गया है, व्यक्तिगत श्रेणी में आईपीएस अफसर कुमार मुन्नन सिंह को चुना गया है।

नीति आयोग ने राष्ट्रीय डाटा एनालिटिक्स प्लेटफार्म (NDAP) को लांच करने की घोषणा की है, इस प्लेटफार्म के द्वारा सरकारी डाटा तक पहुँच को सभी सेक्टर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्य बिंदु राष्ट्रीय डाटा एनालिटिक्स प्लेटफार्म सभी हितधारकों के लिए डाटा एक्सेस करने के लिए एक प्लेटफार्म के रूप में कार्य करेगा।

मध्य प्रदेश के भोपाल में देश की पहली -वेस्ट (इलेक्ट्रॉनिक कचरा) क्लिनिक खोली गयी है। इस क्लिनिक इलेक्ट्रॉनिक कचरे का पृथक्करण किया जाएगा, उसके बाद कचरे का प्रसंस्करण करके उसका निपटान किया जाएगा।

22 जनवरी, 2020 को रक्षा अधिग्रहण परिषद् ने 5,100 करोड़ रुपये के रक्षा उपकरणों की खरीद को मंज़ूरी दी। यह उपकरण स्वदेश स्त्रोतों से खरीदे जायेंगे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किये। यह पुरस्कार  49 विजेताओं को नवोन्मेष, शिक्षा, खेल, कला संस्कृति, सामाजिक सेवा तथा वीरता के क्षेत्र में प्रदान किया गये।  इस बार कुल 49 बच्चों को सम्मनित किया गया।

उत्तराखंड के आपदा  निम्नीकरण  प्रबंधन केंद्र को सुभाष चन्द्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार (संस्थान श्रेणी) के लिए चुना गया है, व्यक्तिगत श्रेणी में आईपीएस अफसर कुमार मुन्नन सिंह को चुना गया है।

हाल ही में चुनाव आयोग ने भारत के प्रथम चुनाव आयुक्त के सम्मान में प्रथम सुकुमार सेन मेमोरियल लेक्चर का आयोजन नई दिल्ली में किया

हाल ही में जयपुर साहित्य उत्सव में कवि अरविन्द कृष्ण मेहरोत्रा को 5वां महाकवि कन्हैयालाल सेठिया अवार्ड प्रदान किया गया

हाल ही में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश ने स्कूलों में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ना अनिवार्य किया

हाल ही में केरल कोबैरियर-फ्री टूरिज्म प्रोजेक्टके लिए UNWTO ने Accessible Destination Award से सम्मानित किया

हाल ही में चुनाव आयोग ने तेलंगाना में फेशियल रिकग्निशन तकनीक का सफल परीक्षण किया

लेबनान में प्रधानमंत्री हसन दियाब के नेतृत्व में एक नई सरकार का गठन किया गया। पिछले वर्ष भ्रष्टाचार अप्रबंधन के कारण लेबनान में भारी प्रदर्शन हुए थे, जिसके कारण अक्टूबर, 2019 में प्रधानमंत्री साद अल हरीरी को इस्तीफ़ा देना पड़ा था।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं बैठक में क्रिस्टल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही मेंमुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजनालांच की। इस योजना के तहत दुर्घटना के कारण किसान की मृत्यु हो जाने पर अथवा शारीरिक अक्षमता की स्थिति में किसान को 5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी।

हाल ही में इसरो नेव्योमित्रनामक ह्यूमनॉइड रोबोट को प्रदर्शित किया। यह रोबोट इंसानों की तरह बात करती है, इसे गगनयान को लांच करने से पहले अन्तरिक्ष में भेजा जाएगा। यह रोबोट टेस्ट फ्लाइट के दौरान इन्सानी कार्य की नक़ल करेगी।

22 जनवरी, 2020 को इकनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट ने वर्ष 2019 के लिए लोकतंत्र सूचकांक जारी किया। इस सूचकांक में नॉर्वे को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, उसके बाद आइसलैंड और स्वीडन का स्थान है। इस सूचकांक में भारत 10 स्थान फिसलकर 51वें स्थान पर पहुँच गया है।

कटरीना सकेलारोपोलू हाल ही में ग्रीस की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं। ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोताकिस ने कटरीना सकेलारोपोलू को ग्रीस के राष्ट्रपति पद के लिए मनोनीत किया।

22 जनवरी, 2020 को इकनोमिक इंटेलिजेंस यूनिट ने वर्ष 2019 के लिए लोकतंत्र सूचकांक जारी किया। इस सूचकांक में नॉर्वे को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है, उसके बाद आइसलैंड और स्वीडन का स्थान है।

ग्रीनपीस इंडिया नामक NGO द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखण्ड का झरिया शहर भारत का सबसे प्रदूषित शहर है, इस सूची में दूसरे स्थान पर झारखण्ड का धनबाद शहर है।

हाल ही में INSEAD बिज़नेस स्कूल ने गूगल तथा अडेको ग्रुप की सहायता से तैयार किये गये वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक (Global Talent Competitive Index) को  विश्व आर्थिक फोरम की वार्षिक बैठक में जारी किया।

दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना को हाल ही में G-77 समूह की अध्यक्षता दी गयी है। 2019 में G77 की अध्यक्षता फिलिस्तीन के पास थी।

2020 खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का समापन गुवाहाटी में हो गया है। इसका आयोजन 10 जनवरी, 2020 से 22 जनवरी, 2020 के दौरान किया गया।

भारत के निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने एटीएम सेकार्ड लेस कैश निकासीसुविधा शुरू की है। यह सुविधा सभी आईसीआईसीआई एटीएम पर उपलब्ध होगी। इस सुविधा का उपयोग करने के लिए ग्राहक को आईसीआईसीआई मोबाइल एप्प ‘iMobile) पर लॉग इन करके अस्थायी पिन बनाना होगा।

हाल ही में इसरो नेव्योमित्रनामक ह्यूमनॉइड रोबोट को प्रदर्शित किया। यह रोबोट इंसानों की तरह बात करती है, इसे गगनयान को लांच करने से पहले अन्तरिक्ष में भेजा जाएगा।

भारतीय प्रधानमंत्री और नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने भारत और नेपाल के बीच जोगबनी-बिराटनगर सीमा पर इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्घाटन किया।

ऑफशोर डाटा साझा करने के लिए भारतीय नौसेना ने भारतीय भूगर्भिक सर्वेक्षण के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये21 जनवरी को मणिपुर, हाल ही में उत्तराखंड बना कृषि भूमि लीजिंग नीति लागू करने वाला पहला राज्य

हाल ही में दमन को दादरा नगर हवेली तथा दमन दिउ केंद्र शासित प्रदेश का नया मुख्यालय बनाया गया

हाल ही में भारत ने ओजोन को नुकसान पहुंचाने वाले रसायन हाइड्रोक्लोरोफ्लोरोकार्बन (HCFC)-141b को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया

सेवा निवृत्त आईएएस अधिकारी युधवीर सिंह मलिक को यूनीटेक का चेयरमैन मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्होंने 21 जनवरी, 2020 को कार्यभार संभाला।

हाल ही में रूस और भारत के बीच नई दिल्ली में गंगा-वोल्गा वार्ता का आयोजन किया गया। इस वार्ता का आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन के साथ मिलकर किया गया।

वाणिज्य उद्योग मंत्रालय के अधीन उद्योग आन्तरिक व्यापार संवर्धन विभाग ने पेट्रोलियम विस्फोटक सुरक्षा संगठन (PESO) के द्वारा हाल ही में पेट्रोलियम सर्विस स्टेशनों के लिए पेपरलेस लाइसेंसिंग प्रक्रिया शुरू की।

विश्व आर्थिक फोरम ने हाल ही में सोशल मोबिलिटी सूचकांक जारी किया, इस सूचकांक में 82 देशों की सूची में भारत को 76वां स्थान मिला है।

उद्योग आन्तरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) इस बार गणतंत्र दिवस के अवसर परस्टार्टअप इंडियाकी झांकी प्रस्तुत करेगा, यह झांकीरीच फॉर स्काईकी थीम पर आधारित होगी।

अमेरिकी सेमीकंडक्टर दूरसंचार उपकरण निर्माता कंपनी क्वालकॉम ने हाल ही में इसरो के नाविक (NavIC) जीपीएस के साथ एंड्राइड स्मार्टफ़ोन के लिए प्रथम चिपसेट का निर्माण किया है। क्वालकॉम के इन नए चिपसेट में नाविक नेविगेशन सिस्टम का उपयोग किया जाएगा। ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम के 24 उपग्रहों के मुकाबले नाविक में 7 उपग्रह हैं।

20 जनवरी, 2020 को भारतीय वायुसेना में ब्रह्मोस मिसाइल युक्त सुखोई-30 MKI एयरक्राफ्ट के पहले स्क्वाड्रनटाइगरशार्क्स 222 को शामिल किया गया। इस नए स्क्वाड्रन को तमिलनाडु के तंजावुर में तैनात किया गया है।

हाल ही में आंध्र प्रदेश कैबिनेट ने राज्य के लिए तीन राजधानियों के निर्माण को मंज़ूरी दी थी, यह तीन राजधानियां अमरावती, विशाखापत्तनम और कुरनूल होंगी।

तेलंगाना की राजधानी और टेक्नोलॉजी उद्योग के हब हैदराबाद को JLL सिटी मोमेंटम इंडेक्स 2020 मेंविश्व का सबसे डायनामिक शहरचुना गया है।

अमेरिका की निजी अन्तरिक्ष एजेंसी स्पेस एक्स ने हाल ही में क्रू कैप्सूल का अति महत्वपूर्ण परीक्षण किया। इस दौरान स्पेस एक्स ने राकेट के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में अन्तरिक्षयात्रियों को पृथ्वी पर सुरक्षित उतारने के लिए परीक्षण किया।

दिल्ली सरकार ने  19 जनवरी, 2020 को गारंटी कार्ड जारी किया, इस कार्ड में दिल्ली के लोगों के लिए 10 गारंटियां शामिल की गयी हैं। इसमें फ्री बस सेवा, बिजली, जल आपूर्ति और प्रदूषण इत्यादि को शामिल किया गया है। बिजली इस गारंटी कार्ड के द्वारा वर्ष भर निरंतर बिजली आपूर्ति की गारंटी दी गयी

नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने बंगलुरु में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी केंद्र की स्थापना की है, हाल ही में इसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा किया गया।

19 जनवरी, 2020 को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवल ने श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे के साथ मुलाकात की। उन्होंने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के साथ समुद्री अनुसन्धान समन्वय केंद्र की स्थापना पर चर्चा की।

केन्द्रीय रसायन उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने हाल ही में हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड (HURL) के ब्रांडअपना यूरिया-सोना उगलेको लांच किया।

विनय मोहन क्वात्रा को नेपाल में भारत का एम्बेसडर नियुक्त किया गया

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम गुडविल एम्बेसडर पवन सुखदेव ने पर्यावरणीय उपलब्धि के लिए 2020 टाइलर प्राइज जीता

कनाडा की क्रिस्टीन सिंक्लेयर 185 गोल के साथ बनी अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाली खिलाड़ी


No comments:

Post a Comment