Thursday 5 March 2020

Current Affairs December 2019 in Hindi (करंट अफेयर्स - दिसम्बर 2019) Part 3


Current Affairs दिसम्बर - 2019


Part-3

करंट अफेयर्स - 21 से 31 दिसम्बर

एस. एस. देसवाल को नियुक्त CRPF महानिदेशक का कार्यभार सौंपा गया। CRPF के महानिदेशक आर.आर. भटनागर 31 दिसम्बर, 2019 को सेवानिवृत्त हो गये हैं।

भारत सरकार ने 30 दिसम्बर, 2019 को चुराए गये मोबाइल फ़ोन को ट्रेस ब्लॉक करने के लिएसेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टरवेब पोर्टल लांच किया है।

लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को भारतीय सेना के नये प्रमुख बन गए हैं। आज 31 दिसम्बर, 2019 को उन्होंने जनरल बिपिन रावत से कार्यभार संभाला।

क्षेत्रफल के हिसाब में मध्य प्रदेश में सर्वाधिक फोरेस्ट कवर है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में भी फोरेस्ट कवर काफी बड़े भू-भाग पर फैला हुआ है। स्टेट ऑफ़ फोरेस्ट रिपोर्ट प्रत्येक दो वर्ष के पश्चात् भारतीय वन सर्वेक्षण के द्वारा जारी की जाती है।

सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2019-20 में केरल पहले स्थान पर रहा। इस सूचकांक में हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले राज्यों में शामिल हैं।

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन को देश के सर्वोच्च सिनेमा सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया, उन्हें यह सम्मान सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया।

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ पीटर सिडल ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। सिडल ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट मैचों में 221 विकेट लिए।

30 दिसम्बर, 2019 को केंद्रीय पर्यावरण जलवायु मंत्री प्रकाश जावड़ेकर नेइंडिया स्टेट ऑफ़ फारेस्ट रिपोर्ट, 2019” जारी की।

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत देश के पहले चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ बने। वे 31 दिसम्बर, 2019 को थलसेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए।

अन्तरिक्षयात्री क्रिस्टीना कोच ने महिला वर्ग में अन्तरिक्ष स्टेशन में सबसे अधिक समय व्यतीत करने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पेग्गी व्हिटसन के रिकॉर्ड को तोड़ा, पेग्गी व्हिटसन ने 2016-17 में 288 दिन तक अन्तरिक्ष स्टेशन में रहने का रिकॉर्ड बनाया था।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल के नए मुख्यालय का शिलान्यास किया गया, इस नए भवन का निर्माण 280 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

भारतीय ग्रैंड मास्टर कोनेरू हम्पी ने 2019 महिला वर्ल्ड रैपिड चेस चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। कोनेरू हम्पी ने रूस के मास्को में खेले गये फाइनल में चीन की ली तिंगजिए को पराजित किया।

आल इंडिया रेडियो ने 27 दिसम्बर, 2019 को राष्ट्रीय कवि संगोष्ठी 2020 का आयोजन किया। इस संगोष्ठी में देश भर के कवियों ने हिस्सा लिया। इसमें संविधान की 10वीं अनुसूची में मौजूद 22 भाषाओँ के कवियों ने हिस्सा लिया।

हेमंत सोरेन झारखण्ड के नये मुख्यमंत्री बन गये हैं, उन्हें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वे झारखण्ड के 11वें मुख्यमंत्री हैं।

चीन ने हाल ही में सबसे भारी राकेट लॉन्ग मार्च-5 राकेट को लांच किया, इस राकेट को चीन के हैनान प्रांत में वेनचांग स्पेस लांच सेंटर से लांच किया गया।

11वें DefExpo India – 2020 का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किया जायेगा। इस द्विवार्षिक इवेंट का आयोजन लखनऊ में पहली बार 5 फरवरी, 2020 से किया जायेगा। इस प्रदर्शनी में भारतीय रक्षा उद्योग की क्षमता तथा निर्यात क्षमता का प्रदर्शन किया जायेगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत घरों की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गयी है। 27 दिसम्बर, 2019 को केन्द्रीय आवास शहरी मामले मंत्रालय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शहरी निर्धन लोगों के लिए 6.5 लाख घरों के निर्माण को मंज़ूरी दी।

एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) का मुख्यालय चीन की राजधानी बीजिंग में स्थित है। हाल ही में AIIB ने भारत में सौर उर्जा तथा सिंचाई परियोजनाओं के लिए 210 मिलियन डॉलर के ऋण की घोषणा की है।

चीन ने हाल ही में अपने सबसे भारी तथा सबसे एडवांस्ड संचार उपग्रह शिजियान-20 को लॉन्ग मार्च 5 राकेट की सहायता से लांच किया। यह राकेट पृथ्वी की निचली कक्षा में 25 टन का पेलोड ले जाने में सक्षम है।

भारतीय रेल ने हाल ही में हिम दर्शन एक्सप्रेस लांच की है, इसमें विस्टाडोम कोच का इस्तेमाल किया गया है। यह ट्रेन हरियाणा (कालका) और हिमाचल प्रदेश (शिमला) के बीच चलती है। इस ट्रेन में 6 .सी. विस्टाडोम कोच हैं तथा एक .सी. कोच में पारदर्शी छत दीवारें हैं।

असम सरकार ने हाल ही में अभिनन्दन योजना लांच की है, इस योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा के लिए योग्य छात्रों को ऋण में अधिकतम 50,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान करना है।

हाल ही में लद्दाख में 28 दिसम्बर को मनाया गया नव वर्ष उत्सवलोसर

महाराष्ट्र : 2 लाख से अधिक के ऋण वाले किसानों को नही मिलेगा महात्मा ज्योतिराव फुले किसान ऋण माफ़ी योजना का लाभ

हाल ही में दूरदर्शन के पूर्व महानिदेशक शिव शर्मा का निधन हुआ

हाल ही में इलैयाराजा ने केरल सरकार द्वारा दिया जाने वाले हरिवारासनम पुरस्कार जीता

हाल ही में मराठी साहित्यकार भालचंद्र नेमाड़े और हिंदी लेखक ज्ञानरंजन नेआकाशदीप सम्मानजीता

हाल ही में पाकिस्तान ने चीन के साथ मिलकर बनाये गये JF-17 लड़ाकू विमानों के पहले बैच को उतारा

CSC -गवर्नेंस इंडिया ने शुरू किया आधार पंजीकरण तथा इससे सम्बंधित कार्य शुरू कर दिया है। CSC -गवर्नेंस इंडिया केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन एक स्पेशल पर्पज़ व्हीकल है।

वैज्ञानिक औद्योगिक अनुसन्धान परिषद् (CSIR) ने जिरेनियम पौधों के उत्पादन के लिए नई कम लागत वाली तकनीक क्विक्सित की है। जिरेनियम मेंविभिन्न प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह विकास अरोमा मिशन के तहत किया गया है।

भारतीय वायुसेना ने मिग 27 के फ्लीट को सेवानिवृत्त कर दिया है। इस लड़ाकू विमान को सोवियत संघ द्वारा विकसित किया गया था, भारत में इसका निर्माण हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा किया जाता था। मिग 27 कोबहादुरनाम से भी जाना जाता है, इस लड़ाकू विमान ने कारगिल युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

शहरी समृद्धि उत्सव का आयोजन सरकार द्वारा दीनदयाल अन्त्योदय अभियानराष्ट्रीय शहरी आजीविका अभियान (DAY-NULM) के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए किया जाता है। इस इवेंट के द्वारा स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने में सहायता मिलेगी।

इटली ने हाल ही में गूगल और अमेज़न जैसी बड़ी कंपनियों पर 2020 से 3% डिजिटल कर लगाने का निर्णय लिया है। यह फ्रांस के GAFA कर (गूगल, अमेज़न, फेसबुक और एप्पल) की तरह है। इटली का यह नया कर 1 जनवरी, 2020 से लागू होगा।

हाल ही में अरुणाचल प्रद्रेश अप्पर सियांग जिले में रूबुंग पुल का उद्घाटन किया

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश डॉ. एस. मोहन का निधन हुआ

हाल ही में कांग्रेस नेता पूर्व केन्द्रीय मंत्री आर.पी.एन. सिंह द्वारा लिखित पुस्तकपॉलिटिक्स ऑफ़ ऑपर्च्युनिज्मका विमोचन किया गया

हाल ही में एसबीआई शुरू करेगा 10,000 रुपये से अधिक की नकद एटीएम निकासी लिये  ओटीपी वेरिफिकेशन फीचर

हाल ही में अलायन्स एयर ने कलबुर्गी-बंगलुरु-मेसुरु रूट पर उड़ान योजना के तहत दैनिक उड़ान शुरू की

हाल ही में चीन ने लॉन्ग मार्च-5 राकेट से शिजियान-20 उपग्रह लांच किया

हाल ही में पूर्व क्रिकेटर कृष श्रीकान्त और अंजुम चोपड़ा को 2019 सी.के. नायुडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए चुना गया

रूस ने विश्व की प्रथम हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइल अवनगार्ड को ऑपरेशनल कर दिया है। पिछले वर्ष किये गये परीक्षण में  हाइपरसोनिक (अतिपराध्वनिक) परमाणु हथियार डिलीवरी सिस्टमअवनगार्डका सफल परीक्षण दक्षिणी यूराल पर्वत में दोम्बारोव्सकी मिसाइल बेस में किया गया था।

हाल ही में पश्चिमी फ्रेट कॉरिडोर में डबल स्टैकर ट्रेन का ट्रायल रन किया गया। यह ट्रेन राजस्थान और हरियाणा के रिवाड़ी-मदर स्टेशन में चलायी जायेगी। मुख्य बिंदु DFCIL (Dedicated Freight Corporation India Limited) वर्तमान में 75 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से मालगाड़ियों का परिचालन कर रहा है।

भारतीय विशिष् पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने हाल ही में घोषणा की है कि वर्तमान में देश के 125 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड है।

राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य उत्सव 2019 का आरम्भ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुआ। हाल ही में इस उत्सव का उद्घाटन कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा किया गया, इस उद्घाटन समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश भगेल भी शामिल हुए।

भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने ओडिशा के बोलांगीर जिले में आधुनिक एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की स्थापना की है। इस प्लांट की वार्षिक क्षमता 42 लाख सिलिंडर है।

रेलवे बोर्ड ने नई भर्तियाँ संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। हाल ही में केन्द्रीय कैबिनेट ने रेलवे में आठ कैडर और विभाग का विलय Indian Railway Management Service (IRMS) में कर दिया था।

26 दिसम्बर, 2019 को भारत और जापान के बीच समुद्री मामलों की वार्ता के पांचवें दौर का आयोजन टोक्यो में किया गया। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों ने समुद्री सहयोग को और मज़बूत करने पर सहमती प्रकट की।

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया है। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक पेंशन योजना है।

केन्द्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने नई दिल्ली मेंईट राईटमेले के द्वितीय संस्करण का उद्घाटन किया। इस मेले का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ डाइट लेने के लिए प्रेरित करना है।

हाल ही में केंद्र सरकार ने लांच किया सुशासन सूचकांक, तमिलनाडु ने हासिल किया पहला स्थान

26 दिसम्बर, 2019 को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने राजस्व इंटेलिजेंस निदेशालय के योगदान की स्मृति में डाक टिकट जारी की। राजस्व इंटेलिजेंस निदेशालय तस्करी को रोकने तथा देश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

26 दिसम्बर, 2019 को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने UGC द्वारा विकसित पांच दस्तावेज़ जारी किए गये। इन दस्तावेजों में इको-फ्रेंडली तथा सतत विश्वविद्यालय कैंपस, मूल्यांकन सुधार, मानव मूल्य, शैक्षणिक अनुसन्धान सत्यनिष्ठा इत्यादि को कवर किया गया था।

हाल ही में विजडन पत्रिका ने दशक के सबसे बेहतरीन क्रिकेटरों की सूची जारी की, इस सूची में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को भी शामिल किया गया है।

26 दिसम्बर, 2019 को केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने UGC द्वारा विकसित पांच दस्तावेज़ जारी किए गये।

26 दिसम्बर, 2019 को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने राजस्व इंटेलिजेंस निदेशालय के योगदान की स्मृति में डाक टिकट जारी की।

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने भीम यूपीआई एप्प से फास्टैग को रिचार्ज करने का विकल्प शुरू किया है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पुरालेख शाखा ने दक्षिण भारत में अब तक के सबसे पुराने संस्कृत शिलालेख की खोज की है। यह सबसे पुराना संस्कृत शिलालेख आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के चेबरोलु गाँव में पाया गया है।

25 दिसम्बर, 2019 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेजल जीवन मिशनके क्रियान्वयन के लिए परिचालन सम्बन्धी दिशानिर्देश जारी किये। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2019 के अवसर पर देश के सभी घरों को पाइप के द्वारा जल उपलब्ध करवाने के लिएजल जीवन मिशनकी घोषणा की थी।

सरकारी उर्जा कंपनी NTPC 2022 तक 10 गीगावाट सौर उर्जा उत्पादन के लिए 50,000 करोड़ रुपये का निवेश का निवेश करेगी। इसकी अधिकतर फंडिंग ग्रीन बांड्स के द्वारा की जायेगी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 दिसम्बर, 2019 लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी।

भारत की पहली ट्रांसजेंडर यूनिवर्सिटी की स्थापना उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के फाजिलनगर खंड में की जाएगी। यह देश में इस प्रकार का पहला विश्वविद्यालय होगा जहाँ तृतीय लिंग के लोग शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। मुख्य बिंदु इस विश्वविद्यालय का निर्माण अखिल भारतीय किन्नर शिक्षा सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है।

केंद्र सरकार आल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) में बदलाव करके 2024 तक डिजिटल रेडियो लांच करने की योजना बना रही है। इसकी घोषणा केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 2019 आकाशवाणी वार्षिक पुरस्कार समारोह के दौरान की।

कैबिनेट ने असम गैस क्रैकर प्रोजेक्ट को केन्द्रीय पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्रालय को सौंपा

हरियाणा सरकार ने वर्ष 2020 को सुशासन संकल्प वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए राज्य सरकार ने लोगों से सुधारों के लिए सुझाव मांगे हैं।

प्रोजेक्ट कुइपर के तहत अमेज़न अन्तरिक्ष में 3,000 से अधिक सैटेलाइट लांच करेगी। इससे लोगों को सस्ती दरों पर इन्टरनेट की सुविधा मिल सकेगी। यह सैटेलाइट पृथ्वी की निम्न कक्षा में स्थापित किये जायेंगे।

पाकिस्तान की सरकार ने भारत से पोलियो मार्कर आयात करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि भारत सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को निरस्त किये जाने के बाद पाकिस्तान सरकार ने भारत के व्यापार को निलंबित कर दिया था।

25 दिसम्बर, 2019 को केन्द्रीय दूरसंचार आईटी मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद नेडिजिटल विलेज गुरुद्वारालांच किया। इस दौरान दूरसंचार मंत्री ने मार्च, 2020 तक सभी गाँवों तक निशुल्क वाई-फाई उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की।

25 दिसम्बर, 2019 को केंद्र सरकार ने सुशासन सूचकांक लांच किया, इस सूचकांक में तमिलनाडु को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

वैज्ञानिक औद्योगिक अनुसन्धान परिषद् (CSIR) तथा केन्द्रीय औषधि अनुसन्धान संस्थान (CDRI) ने  नई दवाओं के विकास तथा भारतीय वैश्विक बाज़ार के लिए दवाओं की री-पर्पजिंग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने असम गैस क्रैकर प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन करने वाली सार्वजनिक उद्यम की इकाई ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलीमर लिमिटेड का प्रशासनिक नियंत्रण केन्द्रीय पेट्रोलियम प्राकतिक गैस मंत्रालय को सौंपने के लिए मंज़ूरी दी है।

केन्द्रीय कैबिनेट ने भारत-ब्राज़ील MoU को मंज़ूरी दे दी है। वर्ष 2016 में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा ब्राज़ील के राष्ट्रपति ने नवीकरणीय उर्जा के क्षेत्र में शोध विकास को सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सहमती व्यक्त की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने भारत की 2021 की जनगणना के लिए 8,754.23 करोड़ रुपये के आबंटन को मंज़ूरी दी है।

भारतीय शटलर मिस्नाम मिराबा लुवांग ने बांग्लादेश जूनियर इंटरनेशनल बैडमिंटन सीरीज 2019 में पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीत लिया है।

हर्षवर्धन श्रृंगला को देश का अगला विदेश सचिव नियुक्त किया गया है, वे 29 जनवरी, 2020 को कार्यभार संभालेंगे। वे विजय गोखले का स्थान लेंगे। वे वर्तमान में अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत्त हैं।

भारतीय पुरातत्वविद डॉ. रामचंद्रन नागास्वामी को ढाका में सिल्वर जुबली इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑफ़ आर्ट में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान कला, पुरातत्व, इतिहास तथा संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया।

“Turbulence and Triumph: The Modi Years” पुस्तक को राहुल अग्रवाल और भारती एस. प्रधान द्वारा लिखा गया है। इस पुस्तक में बाल्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के प्रधानमंत्री मोदी के जीवन के सफ़र का वर्णन किया गया है।

भारतीय-अमेरिकी डॉ. मोनिशा घोष को अमेरिका के दूरसंचार आयोग का चीफ टेक्नोलॉजी अफसर नियुक्त किया गया है। वे 13 जनवरी, 2020 को कार्यभार ग्रहण करेंगी।

पुरुष एकल वर्ग में राफेल नडाल को 2019 ITF वर्ल्ड चैंपियन चुना गया है, जबकि महिला एकल वर्ग में यह ख़िताब एश्ले बार्टी को दिया गया है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने हाल ही मेंवाई.एस.आर. नेतन्ना नेस्थम योजनालांच की है। इस योजना से राज्य के 85,000 हैण्डलूम बुनकर परिवारों को लाभ मिलेगा।

इक्वेडोर ने गालापागोस आइलैंड में इंधन फैलने के कारण आपातकाल घोषित कर दिया है। हाल ही में इस द्वीप के निकट सागर में 600 गैलन डीजल ले जा रहा पोत डूब गया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने अटल भूजल योजना को लांच कर दिया है, केन्द्रीय कैबिनेट ने इस योजना के लिए 6000 करोड़ रुपये मंज़ूर किये हैं।

24 दिसम्बर, 2019 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में विद्युत् वाहनों को बढ़ावा दने के लिए नई नीति प्रस्तुत की। इस नीति के तहत सरकार विद्युत् वाहनों के लिए सब्सिडी प्रदान करेगी।

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ के पद के सृजन को मंज़ूरी दे दी है। यह 4 स्टार जनरल रैंक होगा। चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ सैनिक मामलों के विभाग का प्रमुख होगा।

अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर संगीता रेड्डी फिक्की की अध्यक्ष बन गयी हैं। उन्होंने संदीप सोमानी का स्थान लिया है। स्टार और डिज्नी इंडिया के चेयरमैन उदय शंकर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

केन्द्रीय कैबिनेट ने रोहतांग सुरंग का नाम देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने के लिए मंज़ूरी दे दी है।

केन्द्रीय आवास शहरी मामले मंत्रालय ने 23 दिसम्बर, 2019 को घोषणा की कि 35 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश खुले में शौच से मुक्त घोषित किये जा चुके हैं। इसमें 4,167 शहर शामिल हैं।

NASVI (National Association of Street Vendors of India) तथा FSSAI (भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण) द्वारा 25-29 दिसम्बर, 2019 को नई दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में नेशनल स्ट्रीट फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने मेजर अनूप मिश्रा को आर्मी डिजाईन ब्यूरो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया है, उन्हें यह सम्मानसर्वत्र कवचके विकास के लिए दिया गया है।

वायु प्रदूषण का मुकाबले करने के लिए भारतीय रेलवे ने नासिक रेलवे स्टेशन मेंऑक्सीजन पार्लरकी शुरुआत की है। इसका उद्देश्य लोगों को स्वच्छ हवा का अनुभव उपलब्ध करवाना है। ऑक्सीजन पार्लर इस ऑक्सीजन पार्लर की शुरुआत भारतीय रेलवे ने ‘Airo Guard’ के साथ मिलकर की है।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चंडीगढ़ में सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (CFSL) में अत्याधुनिक डीएनए विश्लेषण केंद्र का उद्घाटन किया है। इस फैसिलिटी का उपयोग सभी राज्य केंद्र शासित प्रदेश कर सकेंगे।

पत्रकार लेखक नलिन वर्मा ने ‘The Greatest Folk Tales of Bihar’ नामक पुस्तक की रचना की है। इस पुस्तक में 37 कहानियों का वर्णन है।

हाल ही में सिनेमेटोग्राफर के. रामचंद्र बाबु का निधन हुआ, वे मलयालम सिनेमा से जुड़े हुए थे, इसके अलावा उन्होंने तमिल, तेलुगु, हिंदी, अरबी और अंग्रेजी फिल्मों में भी कार्य किया।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने फोर्ब्स इंडिया सेलेब्रिटी 100 लिस्ट में पहला स्थान प्राप्त किया है। 1 अक्टूबर, 2018 से 30 सितम्बर, 2019 के बीच विराट कोहली की कमाई 252.72 करोड़ रुपये रही।

हाल ही में विदुषी सविता देवी का निधन हुआ, वे बनारस घराना से सम्बंधित थीं। वे शास्त्रीय संगीत की विशेषज्ञ थीं।

हाल ही में सिनेमेटोग्राफर के. रामचंद्र बाबु का निधन हुआ, वे मलयालम सिनेमा से जुड़े हुए थे

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डिआज़-कानेल ने 40 वर्षों में क्यूबा के प्रथम प्रधानमंत्री की नियुक्ति की है, मेनुअल मारेरो क्रूज़ चार दशक में क्यूबा के प्रथम प्रधानमंत्री बने हैं।

झारखण्ड विधानसभा चुनावों में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा को मिली सर्वाधिक 29 सीटें, भाजपा 24 सीटें के साथ दूसरे स्थान पर रही।

सेबी ने कजाखस्तान की अस्ताना फाइनेंशियल सर्विसेज अथॉरिटी के साथ पारस्परिक सहयोग के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

निरंजन हीरानंदानी बने असोचैम के नए अध्यक्ष।

एम्पेयर व्हीकल्स नेरियो इलीटनामक इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के क्रिमीआ से जोड़ने वाले 19 किलोमीटर लम्बे रेलवे पुल का उद्घाटन किया।

हाल ही में रक्षा अनुसन्धान और विकास संगठन ने QRSAM (Quick Reaction Surface-to-Air Missile) का सफल परीक्षण किया, परीक्षण के दौरान ओडिशा की चांदीपुर टेस्ट रेंज में मिसाइल ने उड़ान भरी।

क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डिआज़-कानेल ने 40 वर्षों में क्यूबा के प्रथम प्रधानमंत्री की नियुक्ति की है, मेनुअल मारेरो क्रूज़ चार दशक में क्यूबा के प्रथम प्रधानमंत्री बने हैं।

असम सरकार ने असमिया को राज्य भाषा घोषित करने के लिए मंज़ूरी दी। इसमें BTAD (Bodoland Territorial Administrative Districts), बराक घाटी और असम के पहाड़ी जिले शामिल नही किये जायेंगे।

आठ पश्चिमी अफ्रीकी देशों ने साझा मुद्रा “CFA फ्रैंकका नाम बदलकरईकोरखने का निर्णय लिया है।

भारत सरकार ने नेपाल के किर्तीपुर में  में सशस्त्र पुलिस बल स्कूल में गर्ल्स हॉस्टल का निर्माण किया है। हाल ही में इस हॉस्टल को नेपाल को सौंपा गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मिलिट्री स्पेस फ़ोर्स को लांच कर दिया है। इन दिशानिर्देशों के द्वारा पेंटागन को स्पेस फ़ोर्स की स्थापना के लिए निर्देश दिए गये हैं।

विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं वार्षिक बैठक का आयोजन स्विट्ज़रलैंड के दावोस में जनवरी, 2020 में किया जायेगा।

लिवरपूल ने ब्राज़ील  के क्लब फ्लेमिंगो को हराकर क्लब विश्व कप का खिताब जीता। इस मैच का एकमात्र गोल लिवरपूल के फिर्मिनो ने किया। पिछले वर्ष इस प्रतियोगिता को रियाल मेड्रिड ने जीता था।

आंध्र प्रदेश में नेथान्ना नेश्थम योजना लांच की गयी।

हाल ही में कन्नड़ लेखक प्रोफेसर एल. एस. शेषागिरी राव का निधन बंगलुरु में हुआ। वे कन्नड़ बुक अथॉरिटी के प्रथम अध्यक्ष थे। इसके अलावा वे नेशनल बुक ट्रस्ट के सदस्य भी रहे।

केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्री श्री मुख़्तार अब्बास नक़वी ने स्पष्ट किया है कि अगले पांच वर्षों में देश भर में 100 से अधिक स्थानों में हुनर हाट का आयोजन किया जायेगा।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हाल ही में 66वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स प्रदान किये, उत्तराखंड को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का पुरस्कार मिला। जबकि आयुष्मान खुराना और विक्की कौशल को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।

भारतीय भारतोलक (weight lifter) मीराबाई चानू ने क़तर इंटरनेशनल कप में 49 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। इस इवेंट में उन्होंने 194 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ने महिला टी-20 विश्व कप 2020 के लिए यूनिसेफ के साझेदारी की है, इसका उद्देश्य महिलाओं लड़कियों के सशक्तिकरण पर फोकस करना है।

देश के अग्रणी आईटी कंपनी विप्रो और नैसकॉम ने 10,000 इंजीनियरिंग छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिएफ्यूचर स्किल्सनामक प्लेटफार्म लांच करने का निर्णय लिया है।

उत्तराखंड के रुद्रपुर में 11वे 11वें रीजनल क्वालिटी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इसका आयोजन क्वालिटी कौंसिल ऑफ़ इंडिया तथा पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा किया गया।

पुर्तगाल के प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा ने हाल ही में गाँधी सिटीजनशिप एजुकेशन प्राइज की स्थापना की घोषणा की, इसका उद्देश्य गांधीजी के आदर्शों को बढ़ावा देना है।

भारत ने उर्जा दक्ष आवासीय कार्यक्रम विकसित करने के लिए जर्मनी के साथ 277 मिलियन डॉलर के वित्तीय सहयोग ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं।

ब्याज दरों को कम करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक नेऑपरेशन ट्विस्टलांच किया है, इसके तहत 10,000 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिभूतियों का क्रय-विक्रय किया जाएगा।

अफ़ग़ानिस्तान विश्व का ऐसा पहला देश बन गया है जिसने इंडियन फार्माकोपिया (IP) को मान्यता दे दी है। इंडियन फार्माकोपिया (IP) भारत में निर्मित दवाओं तथा आयातित दवाओं के मानकीकरण के लिए आधिकारिक पुस्तक है।

नितिन गोखले द्वारा लिखित पुस्तक ‘R N Kao: Gentleman Spymaster’ का विमोचन किया गया।

कलकत्ता पुलिस ने पैनिक बटन के साथ बोंधू मोबाइल एप्प का नया संस्करण लांच किया।

देश के अग्रणी आईटी कंपनी विप्रो और नैसकॉम ने 10,000 इंजीनियरिंग छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिएफ्यूचर स्किल्सनामक प्लेटफार्म लांच करने का निर्णय लिया है।

भारत, ईरान और अफ़ग़ानिस्तान ने 20 दिसम्बर को चाबहार बंदरगाह पर नई दिल्ली में चर्चा की। चाबहार बंदरगाह भारत, अफ़ग़ानिस्तान और ईरान के बीच मधुर संबंधों का परिचायक है।

दूरसंचार विभाग के अनुसार जनवरी-मार्च, 2020 के दौरान 5G ट्रायल शुरू हो जायेंगे। 5G ट्रायल के लिए दूरसंचार विभाग के पास कुल 12 आवेदन आये हैं, विभाग अभी तक तो किसी आवेदन स्वीकृति दी है और की किसी आवेदन को रद्द किया है।

तिरुवनंतपुरम-कासारगोड सेमी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए 2024 की डेडलाइन निश्चित की है। हाल ही में केंद्र सरकार ने 56,000 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को मंज़ूरी दी है।

राहुल अगरवाल और भारती एस. प्रधान द्वारा लिखित पुस्तक ‘Turbulence & Triumph: The Modi Years’ को जारी किया गया।

मुख्य सूचना आयुक्त सुनील अरोड़ा ने ‘Crossing the Barriers…I Got Inked’ बुकलेट जारी की।

हाल ही में पुर्तगाल के प्रधानमंत्री अंतोनियो कोस्टा ने गांधी सिटीजनशिप एजुकेशन प्राइज की स्थापना की घोषणा की।




No comments:

Post a Comment