Thursday 5 March 2020

Current Affairs February 2020 in Hindi (करंट अफेयर्स - फरवरी 2020) Part 2


Current Affairs फरवरी - 2020

Part-2


करंट अफेयर्स - 11 से 20 फरवरी

राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी को अगला केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त चुना गया है। उनका चयन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली समिति ने किया। संजय कोठारी एक सेवानिवृत्त आईएएस अफसर हैं।

20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम का स्थापना दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश तथा मिजोरम के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

19 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय कैबिनेट ने स्वच्छ भारत मिशन के दूसरे चरण के क्रियान्वयन को मंज़ूरी दी। इस मिशन के दूसरे चरण में ODF Plus (Open Defecation Free Plus) पर बल दिया जाएगा।

19 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय कैबिनेट ने टेक्नोलॉजी ग्रुप की स्थापना के लिए मंज़ूरी दी। यह 12 सदस्यीय समूह विभिन्न वैज्ञानिक पहलुओं पर परामर्श देगा तथा चुनी हुई प्रौद्योगिकियों के लिए रोड के विकास पर कार्य करेगा।

19 फरवरी, 2020 को कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने स्पष्ट किया कि भारत सरकार देश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिएतिलहन मिशनलांच करेगी।

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा भारत का पहला सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त हवाईअड्डा बन गया है। इस हवाईअड्डे ने 2018 पर्यावरण दिवस के बाद सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनने के लिए कार्य शुरू कर दिया था।

1 अप्रैल, 2020 से भारत यूरो-VI उत्सर्जन के अनुकूल ईंधन का उपयोग शुरू कर देगा, वर्तमान में भारत में यूरो-IV ग्रेड ईंधन का उपयोग करता है। यूरो-VI इंधन अपेक्षाकृत स्वच्छ ईंधन है।

18 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय कैबिनेट ने असिस्टिड रीप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी बिल को मंज़ूरी दी। इस बिल के द्वारा देश में एक राष्ट्रीय रजिस्ट्री की स्थापना की जायेगी। मुख्य बिंदु इस बिल के माध्यम से एक राष्ट्रीय बोर्ड तथा राज्य बोर्ड की स्थापना की जाएगी, जिसके द्वारा कानूनी फ्रेमवर्क का क्रियान्वयन किया जाएगा।

19 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय कैबिनेट ने 22वें विधि आयोग (Law Commission) को मंज़ूरी दे दी है। इस विधि आयोग का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। मुख्य बिंदु 22वें विधि आयोग में एक पूर्णकालिक चेयरपर्सन होगा।

18 फरवरी, 2020 को एथनोलोग ने विश्व की जीवित भाषाओँ पर अपने वार्षिक डेटाबेस को प्रकाशित किया। एथनोलोग के अनुसार हिंदी विश्व की तीसरी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है, विश्व में 615 मिलियन लोग हिंदी भाषा का उपयोग करते हैं।

18 फरवरी, 2020 को लन्दन में टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग जारी की गयी। इस रैंकिंग का शीर्षक “The Emerging Economies University Ranking 2020” था। इस रैंकिंग में टॉप 100 में 11 भारतीय विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया है।

19 फरवरी, 2020 को पाकिस्तान ने 600 किलोमीटर रेंज वाली राद II (Ra’ad II) मिसाइल का परीक्षण किया। 2017 में इस मिसाइल की रेंज 550 किलोमीटर थी, अब इस रेंज को बढ़ाकर 600 किलोमीटर कर दिया गया है।

18 फरवरी, 2020 को रामेश्वरम के धनुषकोडी में लाइटहाउस के लिए आधारशिला रखी गयी, इस लाइटहाउस की ऊंचाई 50 मीटर है।  यह क्षेत्र में इस प्रकार का पांचवा लाइटहाउस है।

कलकत्ता बेस्ड सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने नौसेना को आईएनएस कवरत्ती नामक पनडुब्बी रोधी स्टेल्थ युद्धपोत डिलीवर कर दी है। आईएनएस कवरत्ती भारतीय नौसेना के प्रोजेक्ट P28 के तहत डिलीवर की जाने वाली चौथी अंतिम पनडुब्बी है।

DefExpo 2020 के दौरान भारत और रूस ने 16 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किये, यह रक्षा सौदे थलीय, हवाई तथा नौसैनिक उत्पादों के लिए किये गये हैं। इन रक्षा समझौतों के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा व्यापार 16 अरब डॉलर के पार हो जायेगा।

भारतीय परमाणु उर्जा आयोग के अनुसंधानकर्ताओं ने मंड्या में 14,100 टन के लिथियम भंडार की खोज की है। मंड्या, कर्नाटक में बंगलुरु से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है। लिथियम एक दुर्लभ धातु है, इसका उपयोग मुख्य रूप से विद्युत् वाहनों की बैटरी के निर्माण के लिए किया जाता है।

अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूड़ीज़ ने अनुसार 2020 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 5.4% रहेगी। इससे पहले मूड़ीज़ ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.6% रहने का अनुमान लगाया था।

17 फरवरी, 2020 को राजस्थान के उदयपुर में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पर चौथे राष्ट्रीय  सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन कृषि किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा किया गया।

सांख्यिकी कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने सातवीं आर्थिक जनगणना को शुरू कर दिया है। पहली बार इस जनगणना को डिजिटल प्लेटफार्म के द्वारा किया जा रहा है।

17 फरवरी, 2020 को विश्व बैंक और भारत सरकार ने अटल भूजल योजना के लिए 450 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये।

तमिलनाडु सरकार उलेमा को दो पहिया वाहनों की खरीद के लिए 50% सब्सिडी प्रदान करेगी, उलेमाओं की पेंशन को दोगुना करके 3,000 रुपये किया गया

हाल ही में राष्ट्रपति के सचिव संजय कोठारी को नया केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त चुना गया

हाल ही में सूचना आयुक्त बिमल जुल्का  को नया मुख्य सूचना आयुक्त चुना गया

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट : महँ नृत्य गोपाल दस को अध्यक्ष चुना गया, चम्पत राय को होंगे सचिव, पूर्व नौकरशाह नृपेन्द्र मिश्रा होने मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख

हाल ही में रेलवे 28 मार्च से विशेष पर्यटक ट्रेनश्री रामायण एक्सप्रेसको नई दिल्ली से शुरू करेगा

हाल ही में तमिलनाडु सरकार पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जयंती (24 फरवरी) कोराज्य महिला बाल सुरक्षा दिवसके रूप में मनाएगी

हाल ही में कमल किशोर, कृष्ण वत्स, राजेन्द्र सिंह, लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैय्यद अता हसनैन को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का नया सदस्य नियुक्त किया गया

हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान के चुनाव आयोग ने अशरफ गनी को पुनः राष्ट्रपति नियुक्त किये जाने की घोषणा की

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने बैरी फेरल को भारत में अपना नया उच्चायुक्त नियुक्त किया

हाल ही में भारत को 2022 AFC महिला एशियाई कप का मेज़बान चुना गया

हाल ही में कलकत्ता बेस्ड GRSE (गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड) ने एंटी-सबमरीन वॉरवेयर स्टेल्थ कार्वेट आईएनएस कवरत्ती को भारतीय नौसेना को सौंपा

हाल ही में भारतीय पक्षियों की प्रजाति की जनसँख्या में 79% की गिरावट आई है : स्टेट ऑफ़ इंडियाज़ बर्ड्स रिपोर्ट 2020

हाल ही में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने सरकारी अस्पतालों में गुणवत्ता को बेहतर करने के लिएनाडू नेडूयोजना लांच की

हाल ही में केंद्र सरकार नेरक्षा अध्ययन विश्लेष्ण संस्थान (IDSA) का नाम बदलकर पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर के नाम पर रखा

AICTE ने विश्वविद्यालयों द्वारा एक साथ PGDM और MBA कोर्स प्रदान करने पर रोक लगाई

हाल ही में लिओनेल मेसी और लुईस हैमिलटन  ने संयुक्त रूप से स्पोर्ट्समैन ऑफ़ ईयर का खिताब जीता।

हाल ही में प्रधानमंत्री  मोदी ने गांधीनगर में 13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन (CMS COP-13)का उद्घाटन किया

हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दादरा नगर हवेली तथा दमन दिउ यात्रा के दौरान दमन में जमपुर सी फ्रंट रोड तथा आयुष्मान भारत वैलनेस सेंटर का उद्घाटन किया

हाल ही में DARPG (Department of Administrative Reforms and Public Grievances) ने चुनाव आयोग कोएक्सीलेंस इन गवर्नेंस प्रोसेसके लिएसिल्वरअवार्ड से सम्मानित किया

हाल ही में मुख्य चुनाव आयुक्त ने जम्मू-कश्मीर के लिए प्रस्तावित परिसीमन आयोग के चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्र का नाम प्रस्तावित किया

हाल ही में कैब में यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस और उबर ने लांच कीहिम्मत प्लसएप्प

17 जनवरी, 2020 को प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री ने घोषणा की है कि लद्दाख और जम्मू-कश्मीर को केन्द्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के दायरे में लाया जाएगा। मुख्य बिंदु अब तक केन्द्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल का क्षेत्राधिकार जम्म-कश्मीर की केन्द्रीय सेवाओं तक ही था।

भारत में 17 फरवरी, 2020 से 22 फरवरी, 2020 के बीच 13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन का संक्षिप्त नाम CMS-COP-13 (13th Conference of Parties (COP) of the Convention on Conservation of Migratory Species of Wild Animals) है।

तेलंगाना सरकार हैदराबाद में 17-19 फरवरी, 2020 के दौरान बायो-एशिया शिखर सम्मेलन 2020 का आयोजन करेगी। इस शिखर सम्मेलन में जीव विज्ञान कंपनियों तथा उनके निवेश की क्षमताओं पर फोकस किया जाएगा।

16 फरवरी, 2020 को प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में 1000 करोड़ रुपये की 50 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री  मोदी ने भारतीय जनसंघ नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट मूर्ती का अनावरण किया तथा वाराणसी में दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल सेंटर का उद्घाटन किया

15 फरवरी, 2020 को इसरो ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रकाशित की। इस रिपोर्ट के अनुसार 2020-21 में इसरो 10 अर्थ इमेजिंग सैटेलाइट लांच करेगा। इसमें प्रथम जियो-इमेजिंग सैटेलाइट GISAT-1 भी शामिल है। मुख्य बिंदु इस रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में 18 संचार उपग्रह, 19 राष्ट्रीय पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह तथा 8 नेविगेशन उपग्रह हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच 3 फरवरी से 16 फरवरी, 2020 के बीचसम्प्रीतीयुद्ध अभ्यास का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का आयोजन मेघालय के उमरोई में किया गया।

भारतीय नौसेना  मिलन 2020’ नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में करेगी। इस अभ्यास में विभिन्न देशों की नौसेनाएं हिस्सा लेंगी।मिलनका पूर्ण स्वरुप  ‘Multilateral Naval Exercise’ है

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने IRCTC की महाकाल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया, यह ट्रेन इंदौर के निकट ओमकारेश्वर मंदिर, उजैन में महाकालेश्वर मंदिर तथा वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर को कनेक्ट करेगी।

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में 430 बिस्तर वाले सुपर स्पेशलिटी सरकारी अस्पताल तथा 74 बिस्तर वाले मनोरोग अस्पताल का उद्घाटन किया

हाल ही में फिल्मफेयर अवार्ड्स : ‘गली बॉयने जीता बेस्ट फिल्म फिल्म का ख़िताब, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक : जोया अख्तर, सर्वश्रेष्ठ पुरुष अभिनेता : रणवीर सिंह, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री : आलिया भट्ट

पंजाब पुलिस ने मेहनती पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए ‘‘Appreciate and Commend’ स्कीम शुरू की

हाल ही में हैदराबाद में किया जा रहा है बायो एशिया 2020 का आयोजन, थीम : ‘टुडे फॉर टुमारो

हाल ही में युगांडा के जोशुआ चेप्तेगे ने पुरुषों की 5 किलोमीटर दौड़ को 12 मिनट 51 सेकंड में पूरा करके विश्व रिकॉर्ड बनाया

हाल ही में केरल सरकार ने नशीली दवाओं के वितरण की जानकारी पुलिस को देने के लिएयोधावुमोबइल एप्प लाँच की

हाल ही में हरियाणा : अम्बाला शहर के बस स्टैंड का नाम पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के नाम पर रखा गया

हाल ही में महाराष्ट्र : लातूर में सरकारी मेडिकल कॉलेज का नाम महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस नेता विलास राव देशमुख के नाम पर रखा जायेगा

हाल ही में अमेरिका ने श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल शवेंद्र सिल्वा पर अमेरिका ने 2009 के गृह युद्ध में मानवाधिकार उल्लंघन के कारण प्रतिबन्ध लगाया

पुलवामा के लेथपोरा कैंप में पुलवामा हमले में शहीद 40 CRPF जवानों की स्मृति में निर्मित स्मारक का हाल ही में उद्घाटन किया गया। इस स्मारक में CRPF के 40 शहीद जवानों के चित्र लगाये हैं, इसमें शहीदों के नाम अंकित हैं। इस स्मारक में CRPF का आदर्श वाक्यसेवा निष्ठांभी लिखा गया

14 फरवरी, 2020 को मुंबई और पुणे के बीच पहली इंटर-सिटी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की गयी। यह बीएस प्रत्येक दो दिन में मुंबई और पुणे के बीच परिवहन करेगी।

भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में पहली बारग्लोबल इन्वेस्टर समिटका आयोजन करने की तैयारी कर रही है, इस शिखर सम्मेलन का आयोजन अप्रैल, 2020 में किया जाएगा।

भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर में दो एम्स संस्थान तथा 9 मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए मंज़ूरी दे दी है। अनुच्छेद 370 को हटाये जाने के बाद भारत सरकार जम्मू-कश्मीर में आधारभूत संरचना को सुधारने के लिए कार्य कर रही है।

राजीव बंसल को हाल ही में एयर इंडिया का चेयरमैन मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्हें दूसरी बार एयर इंडिया का प्रमुख नियुक्त किया गया है। राजीव बंसल 1988 बैच के नागालैंड कैडर के आईएएस अफसर हैं।

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने नज़रबंद केन्द्रों में बांग्लादेशी प्रवासियों पर केंद्र सरकार और असम सरकार को स्टेटस रिपोर्ट फाइल करने के लिए कहा

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सौसा ने नई दिल्ली में मुलाकात की

हाल ही में भारत और पुर्तगाल ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री धरोहर काम्प्लेक्स की स्थापना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये

हाल ही में पुर्तगाली कलाकार जोआना वास्कोनसेलोस की कलाकृतिचा-चायका उद्घाटन नई दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय में किया गया

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार यश भारती पुरस्कार के स्थान पर राज्य सांस्कृतिक पुरस्कार शुरू करेगी

वैश्विक ओपन सोर्स कोड होस्टिंग सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट प्लेटफार्म GitHub ने हाल ही में भारत में ‘GitHub इंडिया प्राइवेट लिमिटेडके नाम से कार्य शुरू किया है। GitHub का स्वामित्व माइक्रोसॉफ्ट के पास है।

भारत की गीता सेन ने हाल ही में प्रतिष्ठित डैन डेविड पुरस्कार जीता। गीता सेन पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया की निर्देशक हैं। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों, प्रजनन स्वास्थ्य तथा निर्धनता उन्मूलन के क्षेत्र में कार्य किया है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने हाल ही में घोषणा की कि अन्टार्कटिका में पहली बार 20.75 डिग्री सेल्सियस का तापमान दर्ज किया गया  है। यह इतिहास में अन्टार्कटिका में दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट अतुल कुमार गुप्ता को हाल ही में भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे 2019-20 के दौरान भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट संस्थान के उपाध्यक्ष रहे।

भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच 13 फरवरी से संयुक्त सैन्य अभ्यासअजेय वारियरशुरू हुआ। इस अभ्यास का आयोजन 2005 से किया जा रहा है। इस अभ्यास का आयोजन तीन दिन तक किया जाएगा।

हाल ही में केन्द्रीय जनजातीय मामले मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने TRIFED (Tribal Cooperative Marketing Development Federation of India) द्वारा आयोजितवन तथा उद्यमशीलता विकास पर वर्कशॉपका उद्घाटन किया।

नार्थ मैसिडोनिया की संसद ने हाल ही में उत्तरी अटलांटिक संधि को मंज़ूरी दी। इसके बाद नार्थ मैसिडोनिया भी नाटो का सदस्य बन सकेगा। पहले नार्थ मैसिडोनिया का नाम मैसिडोनिया था, जिसका पड़ोसी देश ग्रीस द्वारा विरोध किया जाता था, क्योंकि मैसिडोनिया नामक स्थान ग्रीस में भी मौजूद है।

विश्व की अग्रणी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग ने हाल ही में भारतीय वायुसेना को F-15EX लड़ाकू विमान निर्यात करने के लिए अमेरिकी सरकार से अनुमति मांगी है। इस विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल किये जाने के बाद यह भारतीय वायुसेना का 8वां लड़ाकू विमान होगा।

भारत सरकार नई दिल्ली में 21 फरवरी से 23 फरवरी, 2020 के दौरान राष्ट्रीय जैविक भोजन उत्सव (National Organic Food Festival) का आयोजन करेगी। यह इस प्रकार का पहला उत्सव है, इसमें लगभग 150 महिला उद्यमी हिस्सा लेंगी।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ काप्लेयर ऑफ़ ईयरखिताब जीतने वाले पहले भारतीय हॉकी खिलाड़ी बन गये हैं। उन्हें वर्ष 2019 के लिए प्लेयर ऑफ़ ईयर चुना गया है।

भारतीय नौसनिक पोत (आईएनएस) जमुना को श्रीलंका के तट पर संयुक्त जलराशि सर्वेक्षण (Hydrographic Survey) के लिए तैनात किया गया है।

13 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में नशीली दवाओं के तस्करी पर रोक लगाने के लिए बिम्सटेक देशों के सम्मेलन का उद्घाटन किया।

हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने महाराष्ट्र के लोनावला में भारतीय नौसेना की आईएनएस शिवाजी को प्रेसिडेंट्स कलर्स प्रदान किये। प्रेसिडेंट्स कलर्स किसी सैन्य इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।

भारत सरकार ने नई दिल्ली में स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र का नाम बदलकर सुषमा स्वराज भवन विदेश सेवा संस्थान  करने का निर्णय लिया है। इसकी घोषणा विदेश मंत्रालय ने सुषमा स्वराज के जन्म दिवस पर की।

हाल ही में गूगल इंडिया ने हाल ही मेंपहले सेफ्टीनामक सार्वजनिक जागरूकता पहल की घोषणा की है। इस पहल के द्वारा लोगों को इन्टरनेट का उपयोग करते समय सुरक्षा उपायों के बारे में बताया जाएगा। गूगल इंडिया नेसिक्यूरिटी चेक अपऔरपासवर्ड चेक अपनामक शक्तिशाली टूल भी लांच किये हैं।

हाल ही में राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) द्वारा द्वितीय बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास-2020 (BIMSTEC DMEx-2020) का आयोजन ओडिशा के भुबनेश्वर में किया गया।

हाल ही मेंवी थिंक डिजिटलअमेरिकी कंपनी फेसबुक का डिजिटल साक्षरता अभियान है। इसे फेसबुक द्वारा 2019 में लांच किया गया था। इसका उद्देश्य इन्टरनेट पर लैंगिक असमानता को कम करना है।

हाल ही में जाने-माने अंतिरक्ष वैज्ञानिक जी. नारायणन कोन्यू स्पेस इंडिया लिमिटेडका चेयरमैन नियुक्त किया गया है।न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेडइसरो की वाणिज्यिक इकाई है। इससे पहले जी. नारायणन तिरुवनंतपुरम में इसरो की एक इकाई LPSC (Liquid Propulsion Systems Centre) में डिप्टी डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थे।

हाल ही में 12 फरवरी, 2020 को कैबिनेट ने कीटनाशक प्रबंधन विधेयक, 2020 को मंज़ूरी दी। इस बिल का उद्देश्य किसानों के लिए सुरक्षित प्रभावशाली कीटनाशक बनाना है।

हाल ही में 19 फरवरी से महाराष्ट्र के कॉलेजों में राष्ट्र गान गाना अनिवार्य किया जाएगा

पाकिस्तान : मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तथा जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफीज़ को 11 वर्ष की सजा दी गयी

हाल ही में अजय पटेल को अखिल भारतीय शतरंज संघ का अध्यक्ष चुना गया

सर्वोच्च न्यायालय ने राजनीतिक दलों को आपराधिक रिकॉर्ड वाले नेताओं की सूची वेबसाइट और सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए कहा

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खादी ग्रामोद्योग आयोग केएपिअरी ऑन व्हील्सको हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत के तहत स्कूल हेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडर पहल लांच की, इस पहल के तहत प्रत्येक सरकारी स्कूल में दो अध्यापकों कोहेल्थ एंड वैलनेस एम्बेसडरचुना जायेगा।

भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र (BARC) नेभाभा कवचनाम से एक नए बुलेटप्रूफ जैकेट का निर्माण किया है, इस जैकेट का उपयोग केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा किया जाएगा।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा तथा फोर्ड मोटर के बीच जॉइंट वेंचर (साझा उद्यम) को मंज़ूरी दे दी है। फोर्ड इंडिया के कारोबार को अब इस जॉइंट वेंचर को हस्तांतरित किया जाएगा।

राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन जम्म-कश्मीर के गुलमर्ग में किया जाएगा। इन खेलों का आरम्भ 7 मार्च को होगा, यह खेल स्पर्धा पांच दिन तक चलेगी।

11 फरवरी, 2020 को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में  भूमिगत जल अधिनियम, 2020 को मंज़ूरी दी। इस अधिनियम का उद्देश्य भूमिगत जल के स्तर में सुधार करना है।

11 फरवरी, 2020 को अमेरिका ने भारत को एकीकृत हवाई रक्षा हथियार प्रणाली बेचने के लिए मंज़ूरी दी, इस प्रणाली की लागत लगभग 1.86 अरब डॉलर है। मुख्य बिंदु भारत अपने रक्षा बलों के आधुनिकीकरण के लिए अमेरिका से Integrated Air Defence Weapon System (IADWS) खरीदना चाहता है।

हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने जीती 61 सीटें, भारतीय जनता पार्टी को मिली 8 सीटें

हाल ही में भुबनेश्वर में किया जा रहा है बिम्सटेक आपदा प्रबंधन अभ्यास-2020 का आयोजन

हाल ही में झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने अपने दल विकास मोर्चा (प्रजातान्त्रिक) का विलय भाजपा में किया

हाल ही में राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान का नाम बदलकर अरुण जेटली राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान किया जाएगा

हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस का नाम ‘Covid-19’ रखा

मुंबई में 15 फरवरी, 2020 से जेरूसलम-मुंबई फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इस उत्सव का उद्देश्य भारत और इजराइल के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मज़बूत बनाना है। मुख्य बिंदु इस उत्सव के माध्यम से मुंबई और जेरूसलम शहर को आपस में सांस्कृतिक तौर पर जोड़ा जाएगा।

हाल ही में छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के 28वें जिले गौरेला-पेंड्रा-मरवाही का उद्घाटन किया

हाल ही में 2018-19 में बीएसएनएल, एयर इंडिया और MTNL सबसे ज्यादा घाटे में रहने वाली सरकारी कंपनियां रहीं, जबक ONGC सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाली सरकारी कंपनी रही : सार्वजनिक उद्यम सर्वेक्षण

हाल ही में सियारा तूफ़ान के कारण ब्रिटेन और आयरलैंड प्रभावित हुए

हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट अवार्ड : डेविड वार्नर ने जीता एलन बॉर्डर मैडल, एलिस पेरी ने जीता बेलिंडा क्लार्क अवार्ड

मुंबई के आदित्य मेहता ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप को जीता। फाइनल में उन्होंने कई बार के विश्व चैंपियन पंकज अडवाणी को पराजित किया।

-गवर्नेंस पर 23वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन महाराष्ट्र के मुंबई में किया गया। इस सम्मलेन में मुंबई घोषणापत्र (Mumbai Declaration) को अंगीकृत किया गया।

भारतीय थल सेना के कॉलेज ऑफ़ मिलिट्री इंजीनियरिंग ने एक निजी फर्म के साथ मिलकरपार्थनामक गन शॉट लोकेटर का विकास किया है।


No comments:

Post a Comment