Thursday 5 March 2020

Current Affairs February 2020 in Hindi (करंट अफेयर्स - फरवरी 2020) Part 1



Current Affairs February 2020

Part-1


करंट अफेयर्स - 01 से 10 फरवरी

मुंबई के आदित्य मेहता ने पुणे में आयोजित राष्ट्रीय स्नूकर चैंपियनशिप को जीता। फाइनल में उन्होंने कई बार के विश्व चैंपियन पंकज अडवाणी को पराजित किया।

-गवर्नेंस पर 23वें राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन महाराष्ट्र के मुंबई में किया गया। इस सम्मलेन में मुंबई घोषणापत्र (Mumbai Declaration) को अंगीकृत किया गया। भारतीय थल सेना के कॉलेज ऑफ़ मिलिट्री इंजीनियरिंग ने एक निजी फर्म के साथ मिलकरपार्थनामक गन शॉट लोकेटर का विकास किया है।

10 फरवरी, 2020 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कावेरी डेल्टा को सुरक्षित कृषि क्षेत्र (Agricultural Protection Zone) घोषित किया गया।

भारत में 17 फरवरी, 2020 से 22 फरवरी, 2020 के बीच 13वें संयुक्त राष्ट्र प्रवासी पक्षी प्रजाति संरक्षण सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। इस सम्मेलन का संक्षिप्त नाम CMS-COP-13 (13th Conference of Parties (COP) of the Convention on Conservation of Migratory Species of Wild Animals) है।

अमेरिकी अन्तरिक्ष एजेंसी नासा और यूरोपीय अंतिरक्ष एजेंसी (ESA) ने सूर्य के ध्रुवों की मैपिंग के लिए ऑर्बिटर लांच किया है। इस ऑर्बिटर को 9 फरवरी, 2020 को लांच किया गया।

बांग्लादेश ने  ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का खिताब जीत लिया है। बांग्लादेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने फाइनल में भारत की अंडर-19 टीम को तीन विकेट को पराजित किया। दक्षिण अफ्रीका में ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का आयोजन किया गया।

मुंबई की 12 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन दक्षिण अमेरिका के सबसे ऊँचे पर्वत माउंट अकोन्कागुआ पर चढ़ाई करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन गयी हैं। मुख्य बिंदु मुंबई की काम्या कार्तिकेयन नेवी चिल्ड्रेन स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ती हैं।

इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में अफ्रीकन यूनियन शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह शिखर सम्मेलन भारत की दृष्टि से महत्वपूर्ण था, भारत ने DefExpo 2020 में 50 अफ्रीकी देशों के साथलखनऊ डिक्लेरेशनपर हस्ताक्षर किये हैं।

हिंदी लेखक गिरिराज किशोर का निधन कानपूर में 82 वर्ष की आयु में हुआ, उन्हेंपहला गिरमिटियानामक उपन्यास के लिए जाना जाता है

हाल ही में ऑर्डनेन्स फैक्ट्री बोर्ड ने 155 mm शारंग आर्टिलरी गन को भारतीय सेना को सौंपा, रेंज को  बढ़ाकर 36 किलोमीटर है

हाल ही में पाकिस्तान के 16 वर्षीय नसीम शाह बने टेस्ट क्रिकेट में हैट्रिक लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज़

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने जीती ICC महिला चैंपियनशिप ट्राफी

प्रणाशभारत की सामरिक बैलिस्टिक मिसाइल है, इसका निर्माण रक्षा अनुसन्धान विकास संगठन (DRDO) द्वारा किया जा रहा है। इस मिसाइल की स्ट्राइक रेंज लगभग 200 किलोमीटर है। यह 150 किलोमीटर की स्ट्राइक रेंज वाली प्रहार मिसाइल का एडवांस्ड संस्करण है।

एस्पेरान्ज़ा बेस (होप बेस) अंटार्कटिका के ट्रिनिटी प्रायदीप की होप बे में स्थित अर्जेंटीना का स्थायी अनुसन्धान स्टेशन है।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग, सिंचाई बाढ़ नियंत्रण विभाग का नाम बदलकरजल शक्ति विभागरखा गया है।

भारत की एक निजी फर्म JSR डायनामिक्स ने DefExpo मेंखगान्तकनामक स्वदेशी मिसाइल को प्रदर्शित किया है, यह मिसाइल हवा से ज़मीन पर हमला कर सकती है। इस मिसाइल की मारक रेंज 180 किलोमीटर है।

हरियाणा के सूरजकुंड मेले में “Naturally North-East: The Naga Narrative” नामक फैशन शो का आयोजन किया गया

केरल सरकार करेगी 1000 ‘कुदुम्बश्रीहोटलों की स्थापना

नेपाल के सबसे बड़ी जलविद्युत परियोजन अरुण-III के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये, इस 900 मेगावाट वाली परियोजना का निर्माण भारत की सहायता के साथ किया जाएगा

हैदराबाद मेट्रो रेल बनी देश की दूसरी सबसे लम्बी रेल, इसकी कुल लम्बी 69 किलोमीटर है

हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड को लाइट यूटिलिटी हेलीकाप्टर के उत्पादन के लिए इनिशियल ऑपरेशनल क्लीयरेंस प्रदान की गयी

त्रिपुरा सरकार ने पहली बार 8 फरवरी, 2020 को दो दिवसीय हार्नबिल उत्सव के आयोजन करने का निर्णय लिया है। हालाँकि हार्नबिल उत्सव नागालैंड का महत्वपूर्ण उत्सव है, इसका आयोजन नागालैंड में दिसम्बर माह में किया जाता है। -कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने फैशन -कॉमर्स पोर्टल जाबोंग को बंद कर दिया है। जाबोंग के ग्राहकों को फ्लिपकार्ट की दूसरी फैशन -कॉमर्स वेबसाइट मिन्त्रा पर भेजा जाएगा।

DefExpo 2020 के दौरान हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड और इजराइल के एल्बित सिस्टम्स ने ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां गैर-मानवीय हवाई वाहन (UAV) का विकास करेंगी। इस UAV का निर्माण समुद्री तथा थलीय सैन्य ऑपरेशन के लिए किया जाएगा।

अमेरिकी अंतरिक्षयात्री हाल ही अंतिरक्ष से पृथ्वी पर वापस लौटी, उन्होंने महिला वर्ग में अन्तरिक्ष में सर्वाधिक समय बिताने का रिकॉर्ड बनाया है। क्रिस्टीना कोच ने कजाखस्तान में लैंडिंग की।

हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉ. एन.एस. धर्मशक्तु को कुष्ठरोग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गाँधी पुरस्कार से सम्मानित किया

हाल ही में फिलिप बार्टन को भारत में ब्रिटेन का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया

हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेडागास्कर के रक्षा मंत्री के साथ लखनऊ में मुलाकात की

हाल ही में भारतीय फर्म JSR डायनामिक्स ने 180 किलोमीटर रेंज वाली हवा से ज़मीन पर मार कर सकने वाली मिसाइलखगान्तकको लांच किया

हाल ही में ओड़िया अंग्रेजी लेखक मनोज दास ने जीता Mystic Kalinga Literary Award

5 फरवरी को राजस्थान के जयपुर शहर को यूनेस्को ने विश्व धरोहर प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। यह प्रमाणपत्र यूनेस्को के महानिदेशक ऑड्रे अजूले द्वारा प्रदान किया गया, वे इन दिनों भारत की यात्रा पर आये हैं।

5 फरवरी, 2020 को अटल इनोवेशन मिशन ने सूक्ष्म, लघु मध्यम उद्योग, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय तथा नीति आयोग के साथ मिलकर कार्य करने का निर्णय लिया है, इसका उद्देश्य देश में नवोन्मेष को बढ़ावा देना है।

5 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय कैबिनेट ने पांच Indian Institute of Information Technology (IIIT) को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने के लिए मंज़ूरी दी। मुख्य बिंदु कैबिनेट ने सूचना प्रौद्योगिकी कानून (संशोधन) विधेयक, 2020 को मंज़ूरी दी।

6 फरवरी, 2020 को पश्चिम बंगाल की राखी हालदार ने राष्ट्रीय भारतोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 64 किलोग्राम भारवर्ग में यह स्वर्ण पदक जीता।

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने भारत के लिएचिल्ड्रेन्स प्रोटेक्शन फण्डलांच किया है। इस फण्ड के द्वारा बच्चों के शोषण को रोकने के लिए कार्य किया जाएगा। यह फण्ड उनकी परोपकारी संस्थाब्रिटिश एशियाई ट्रस्टका हिस्सा है, इसकी स्थापना 2007 में की गयी थी।

5 फरवरी, 2020 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सीनेट द्वारा दोषमुक्त किया गया। इससे पहले हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव में डोनाल्ड ट्रम्प पर महाभियोग शुरू किया गया था।

5 फरवरी, 2020 को केन्द्रीय कैबिनेट ने महाराष्ट्र में वधावन बंदरगाह की स्थापना को मंज़ूरी दी। इस बंदरगाह का निर्माण ‘Landlord Model’ के आधार पर किया जाएगा। इस बंदरगाह के निर्माण में जवाहरलाल नेहरु बंदरगाह ट्रस्ट (JNPT) प्रमुख साझेदार होगा।

केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट में प्रत्यक्ष कर से सम्बंधित विवादों के  समाधान के लिएविवाद से विश्वासयोजना की घोषणा की है।

कर्नाटक सरकार ने हाल ही मेंजनसेवकनामक योजना की घोषणा की है, इस योजना के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी की जायेगी। मुख्य बिंदु इस योजना के तहत लोगों को राशन कार्ड, वरिष्ठ नागरिक पहचान पत्र तथा स्वास्थ्य कार्ड घर तक पहुंचा दिए जायेंगे।

भारतीय भारतोलक मीराबाई चानू ने हाल ही में राष्ट्रीय भारतोलन चैंपियनशिप में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया गया।

APEDA (Agriculture and Processed Food Products Export Development Authority) ने हाल ही में अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पहले जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

हाल ही में कैबिनेट ने IIIT सूरत, भोपाल, भागलपुर, अगरतला और रायचूर को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा देने के लिए मंज़ूरी दी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने लोकमत ग्रुप के पत्रकार दिनकर केशव रायकर को मंत्रालय विधिमंडल वार्ताहर संघ लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लखनऊ में DefExpo 2020 का उद्घाटन किया, इस इवेंट का आयोजन लखनऊ में 5 से 9 फरवरी के दौरान किया जायेगा

राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद् द्वारा किये गये एक अध्ययन के अनुसार देश में साइल कार्ड (Soil Health Card) के उपयोग से उर्वरक के उपयोग में 10% की कमी आई है।

कर्नाटक सरकार ने हाल ही मेंजनसेवकनामक योजना की घोषणा की है, इस योजना के तहत नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं की होम डिलीवरी की जायेगी।

हाल ही में नॉर्वे और भारत ने उच्च शिक्षा तथा अनुसन्धान के क्षेत्र समझौतों पर हस्ताक्षर किये। इसमें दिल्ली तथा आर्कटिक यूनिवर्सिटी ऑफ़ नॉर्वे के बीच समझौता प्रमुख है, यह समझौता बायो-फोटोनिक्स, स्वास्थ्य निदान उपकरण तथा नैनोटेक्नोलाजी के क्षेत्र में सहयोग के लिए किये गये हैं

अभिनेत्री वहीदा रहमान को हाल ही में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2018 के लिए किशोर कुमार सम्मान पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पुरस्कार की स्थापना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा की गयी है।

बैंकर मैगज़ीन ने भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास कोसेंट्रल बैंकर ऑफ़ ईयर (एशिया-पैसिफिक 2020)’ चुना। जबकिग्लोबल सेंट्रल बैंकर ऑफ़ ईयरअवार्ड नेशनल बैंक ऑफ़ सर्बिया के जोर्गोवंका ताबाकोवी को प्रदान किया गया।

L&T MBDA मिसाइल सिस्टम्स (LTMMSL) ने हाल ही तमिलनाडु के कोइम्बतूर शहर में मिसाइल एकीकरण फैसिलिटी की स्थापना की है। LTMMSL लार्सेन एंड टुब्रो तथा यूरोपीय रक्षा कंपनी MBDA के बीच जॉइंट वेंचर है। यह फैसिलिटी 16,000 स्क्वायर मीटर क्षेत्र में फैली हुई है।

विदेश मंत्रालय द्वारा 6-7 फरवरी के दौरान समुद्री  सहयोग पर चौथे पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन चौथी  बार भारत में किया जा रहा है।

4 जनवरी, 2020 को भारत और दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रियों के बीच रक्षा उद्योग, अनुसन्धान विकास के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर एक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2040 तक निम्न तथा मध्यम आय वर्गीय देशों में कैंसर के मामलों में 81% की वृद्धि होने के आसार हैं।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव के अनुसार IRCTC द्वारा वाराणसी और इंदौर के बीच तीसरी निजी ट्रेन चाली जायेगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी, दो दिन यह लखनऊ और एक दिन इलाहबाद से होकर गुजरेगी।

मोहम्मद तौफिक अल्लावी को इराक का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है, उनकी नियुक्ति राष्ट्रपति बरहम सालीह द्वारा की गयी है।

विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग ने “Sophisticated Analytical & Technical Help Institutes (SATHI)” नामक योजना लांच की है।

केन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना अवार्ड्स प्रदान किये। एक करोड़ से अधिक जनसँख्या वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया, आंध्र प्रदेश को दूसरा तथा हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

केरल की सरकार ने कोरोना वायरस के कारण होने वाले रोग को राजकीय आपदा घोषित कर दिया है। दरअसल केरल में अब तक तीन लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमे से दो लोग चीन के वुहान के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करते हैं।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने हाल ही में कर्नाटक में हुबली से धारवाड़ तक बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्घाटन किया। इस परियोजना की कुल लागत 970 करोड़ रुपये है, इस परियोजना के लिए राज्य सरकार, केंद्र सरकार तथा विश्व बैंक ने फंडिंग उपलब्ध करवाई है।

बैंकर मैगज़ीन ने भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास कोसेंट्रल बैंकर ऑफ़ ईयर (एशिया-पैसिफिक 2020)’ चुना। जबकिग्लोबल सेंट्रल बैंकर ऑफ़ ईयरअवार्ड नेशनल बैंक ऑफ़ सर्बिया के जोर्गोवंका ताबाकोवी को प्रदान किया गया।

भारत और मालदीव ने अददु प्रायदीप के पांच द्वीपों मेंअददु पर्यटन ज़ोनकी स्थापना के लिए 5 समझौतों पर हस्ताक्षर किये हैं।

2 फरवरी, 2020 को संयुक्त अरब अमीरात ने लगभग 80 ट्रिलियन क्यूबिक फीट के नये प्राकृतिक गैस भंडार की खोज की है।

भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् (ICAR) के भारतीय पशुचिकित्सा अनुसन्धान संस्थान (IVRI) ने क्लासिकल स्वाइन फीवर को नियंत्रित करने के लिए नया टीका विकसित किया।

3 फरवरी, 2020 को सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों को चार सप्ताह के भीतरग्राम न्यायालयोंकी स्थापना करने के लिए कहा है।

3 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में उझ (राष्ट्रीय) बहु-उद्देशीय परियोजना पर बैठक का आयोजन किया गया, इस बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह द्वारा की गयी।

केन्द्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति इरानी ने प्रधानमंत्री  मातृवंदना योजना अवार्ड्स प्रदान किये। मुख्य बिंदु एक करोड़ से अधिक जनसँख्या वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में  मध्य प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया,  आंध्र प्रदेश को दूसरा तथा हरियाणा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

केन्द्रीय श्रम रोज़गार मंत्रालय नेसंतुष्ट पोर्टललांच किया है, यह एक क्रियान्वयन मॉनिटरिंग सेल है। इस पोर्टल के द्वारा ज़मीनी स्तर पर  सार्वजनिक सेवाओं, पारदर्शिता, जवाबदेही, योजनाओं नीतियों पर फोकस किया जाएगा।

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठनयुवा विज्ञानी कार्यक्रमयुविकाके दूसरे सत्र का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम को 2019 में इसरो द्वारा लांच किया गया था।

मालदीव 1 फरवरी, 2020 पुनः राष्ट्रमंडल से जुड़ गया है, यह राष्ट्रमंडल का 54वां सदस्य बन गया है। राष्ट्रमंडल में जुड़ने के लिए मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने दिसम्बर, 2018 में आवेदन किया था।

प्रमोद अग्रवाल ने हाल ही में कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन मैनेजिंग डायरेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया। वे मध्य प्रदेश कैडर के 1991 बैच के आईएएस अफसर हैं।

भारत के निजी क्षेत्र के अग्रणी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने हाल ही में ‘iBox’ नामक अग्रणी स्लेफ़-सर्विस डिलीवरी फैसिलिटी लांच की है।

वरिष्ठ राजनयिक अजय बिसारिया को कनाडा का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है, वे शीघ्र ही अपना कार्यभार संभालेंगे। वे 1987 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी हैं।

हाल ही में 4 फरवरी को मनाया गया विश्व कैंसर दिवस, थीम : ‘I Am and I Will’

हाल ही में भूटान की संसद ने सतत विकास के लिए भारतीय पर्यटकों से 1200 रुपये प्रति दिवस की फीस वसूलने के लिए विधेयक पारित किया, जुलाई 2020 से लागू होगा कानून

हाल ही में सबसे लम्बे समय (24 वर्ष) तक केन्या के राष्ट्रपति  रहने वाले डेनियल अरप मोई का निधन 95 वर्ष की आयु में  हुआ

हाल ही में कनाडा की फुटबॉलर क्रिस्टीन सिंक्लेयर विश्व की सबसे अधिक गोल करने वाली खिलाड़ी बनीं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर का 185वां गोल किया।

भारतीय वायुसेना के .एन. 32 विमान में स्वदेशी जेट जैव इन्धन का उपयोग किया गया, यह एक परीक्षण उड़ान थी। इस दौरान विमान ने लेह एअरपोर्ट पर सफल लैंडिंग की।

कैबिनेट नियुक्ति समिति ने एम. अजीत कुमार को केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर सीमा शुल्क बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त करने के लिए मंज़ूरी दे दी है।

भारतीय मूल के अरविन्द कृष्णा बहु-राष्ट्रीय आईटी कंपनी IBM (इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन्स) के नए सीईओ होंगे, वे गिनी रोमेती का स्थान लेंगे। वर्तमान में अरविन्द कृष्णा IBM के क्लाउड कारोबार के प्रमुख हैं।

31 जनवरी को यूनाइटेड किंगडम यूरोपीय संघ से अलग हो गया, इसके बाद अब यूरोपीय संघ के देशों की संख्या 27 रह गयी है। 31 दिसम्बर, 2020 तक यूनाइटेड किंगडम परिवर्तन अवधि (transition period) में रहेगा, इस दौरान यूनाइटेड किंगडम यूरोपीय संघ के नियमों का पालन करेगा। यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ से अलग होने के अवसर पर यूनाइटेड किंगडम ने 50 पेंस का सिक्का जारी किया है।

अबिदाली नीमचवाला विप्रो के सीईओ थे, हाल ही में उन्होंने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। वे पिछले चार वर्षों से कंपनी के ग्रुप प्रेजिडेंट और सीईओ के रूप में कार्यरत्त हैं।

एयर इंडिया की सब्सिडियरी अलायन्स एयर ने भुबनेश्वर और वारणसी के बीच डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की है। यह उड़ान दैनिक रूप से संचालित की जायेगी। इस उड़ान को RCS-UDAN (क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजनाउड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत शुरू किया गया है।

ऑस्ट्रेलियन ओपन : नोवाक जोकोविच ने जीता पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब, राजीव राम (अमेरिका) और जो सेलिस्बरी (यूनाइटेड किंगडम) ने जीता पुरुष युगल वर्ग का खिताब

हाल ही में भारत ने 5वें टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को 7 रनों से जीतकर श्रृंखला 5-0 अपने नाम की

भारतीय ओलिंपिक संघ ने BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली को 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए भारतीय दल का गुडविल एम्बेसडर बनने के किये आमंत्रित किया

हाल ही में गोवा के राजकीय पक्षी रुबिगुला को 36वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर बनाया गया

हाल ही में भारतीय नौसेना ने 5 दिवसीय तटीय सुरक्षा अभियानमातला अभियानका आयोजन किया

हाल ही में हिंदी कवि-उपन्यासकार विनोद कुमार शुक्ल को प्रथममातृभूमि बुक ऑफ़ ईयर अवार्डप्रदान किया गया

हाल ही में गोपाल बागले को श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया

हाल ही में आंध्र प्रदेश ने शुरू की ‘YSR पेंशन कनुकायोजना

हाल ही में साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता पंजाबी लेखक जसवंत सिंह कँवल का निधन 101 वर्ष की आयु में हुआ

हाल ही में वाराणसी और इंदौर के बीच IRCTC द्वारा चलाई जायेगी तीसरी निजी ट्रेनहमसफ़र एक्सप्रेस : विनोद कुमार यादव, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन

हाल ही में टिड्डी दल द्वारा फसलों को नष्ट किये जाने के बाद पाकिस्तान ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया

भारतीय अन्तरिक्ष  अनुसन्धान संगठन (इसरो) अगले पांच वर्षों में 30-35 करोड़ रुपये की लागत वाले लांच व्हीकल के निर्माण पर कार्य कर रहा है, यह लांच व्हीकल 500 किलोग्राम तक के उपग्रह को अन्तरिक्ष में ले जा सकते हैं।

हाल ही में विद्या बाल नामक सामाजिक कार्यकर्ता का निधन हुआ। उन्होंने जीवन भर लैंगिक सामाजिक समानता के लिए कार्य किया।

भारतीय मूल के अरविन्द कृष्णा बहु-राष्ट्रीय आईटी कंपनी IBM (इंटरनेशनल बिज़नेस मशीन्स) के नए सीईओ होंगे, वे गिनी रोमेती का स्थान लेंगे।



No comments:

Post a Comment