Thursday 5 March 2020

Current Affairs January 2020 in Hindi (करंट अफेयर्स - जनवरी 2020) Part 1



Current Affairs जनवरी - 2020
करंट अफेयर्स - 01 से 10 जनवरी


भारतीय नौसेनामिलन 2020’ नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन विशाखापत्तनम में करेगी। इस अभ्यास में विभिन्न देशों की नौसेनाएं हिस्सा ले रही हैं।मिलनका पूर्ण स्वरुप  ‘Multilateral Naval Exercise’ है।

10 जनवरी, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय उर्जा एजेंसी (IEA) नेइंडियाज़ एनर्जी पालिसीरिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत को नीति आयोग कीराष्ट्रीय उर्जा नीतिको अपनाना चाहिए।

9 जनवरी, 2020 को आंध्र प्रदेश सरकार ने एक जर्मन फर्म के साथ राज्य में जीरो बजट प्राकृतिक कृषि के लिए MoU पर हस्ताक्षर किये। मुख्य बिंदु राज्य सरकार जीरो बजट प्राकृतिक कृषि के लिए 1015 करोड़ रुपये का ऋण लेगी। इसका लाभ 600 गाँवों के 2.39 लाख किसानो को होगा।

9 जनवरी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अम्मा वोडी योजना लांच की। यह आंध्र प्रदेश सरकार के 9 फ्लैगशिप कार्यक्रमों में से एक है। इन कार्यक्रमों को नवरत्नालू कहा जाता है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के अनुसार 2018 में देश भर में 10,349 किसानों ने आत्महत्या की। 2018 में देश भर में 1,34,516 लोगों ने आत्महत्या की थी, इसमें 7.7% आत्महत्याएं हिस्सानों ने की।

राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी ने हाल ही में भारत के महिला भारतोलक सरबजीत कौर पर चार वर्ष का प्रतिबन्ध लगा दिया है।

भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् (ICAR) के महानिदेशक नेकिसान नवोन्मेष कोषकी स्थापना की घोषणा की है, इस कोष की स्थापना अगले वित्त वर्ष तक की जायेगी। यह घोषणा किसान विज्ञान कांग्रेस के दौरान की गयी।

भारतीय बीमा नियामक विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने हाल ही में सभी बीमा कंपनियों को एक मानक व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा पालिसी उपलब्ध करवाने के लिए कहा है, इस पालिसी का नामआरोग्य संजीवनी पालिसीरखा गया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राज्य में विक्रम साराभाई बाल नवोन्मेष केंद्र की स्थापना की घोषणा की है। इसका उद्देश्य बच्चों में नवोन्मेष की भावना जागृत करना है।

हाल ही में आंध्र प्रदेश सरकार ने लांच कीअम्मा वोडीयोजना

हाल ही में लोकपाल के सदस्य जस्टिस बी. भोसले ने इस्तीफ़ा दिया

हाल ही में राज्यसभा सांसद चन्द्र पाल सिंह को कृषक भारती कोआपरेटिव लिमिटेड का चेयरमैन चुना गया

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में आग के कारण 6 मिलियन हेक्टेयर भूमि प्रभावित हुई

हाल ही में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. गुट्टा मुनिरत्नम कोसमाज सेवा के लिए राष्ट्रीय मुप्पावरापू पुरस्कारप्रदान किया गया

राष्ट्रमंडल खेल 2022 का आयोजन इंग्लैंड के बिर्मिंघम शहर में किया जाएगा, यह ऐसा तीसरा मौका जब इंग्लैंड इस इवेंट का आयोजन करेगा। इन खेलों का आयोजन 27 जुलाई से 7 अगस्त, 2020 के बीच किया जाएगा।

आर्थिक मामले की कैबिनेट समिति ने उत्तर पूर्व प्राकृतिक गैस पाइपलाइन ग्रिड को मंज़ूरी दे दी है। उत्तर पूर्व प्राकृतिक गैस ग्रिड लगभग 16560 किलोमीटर में फैला होगा। इस परियोजना का उद्देश्य उत्तर पूर्वी राज्यों को राष्ट्रीय गैस ग्रिड से जोड़ना है। यह परियोजना केंद्र कीउर्जा गंगा गैस पाइपलाइन प्रोजेक्टके अंतर्गत शुरू की

-कॉमर्स कंपनी अमेज़न ने हाल ही में अग्रणी रिटेलर फ्यूचर ग्रुप के साथ साझेदारी की है। इस समझौते के तहत फ्यूचर ग्रुप अमेज़न के प्लेटफार्म का उपयोग करेगा तथा अमेज़न फ्यूचर ग्रुप का ऑनलाइन स्टोर होगा।

इसरो का नया उपग्रह IDRSS (Indian Data Relay Satellite System) पृथ्वी की निम्न कक्षा में भारतीय उपग्रहों को ट्रैक करेगा। यह एक नई उपग्रह श्रृंखला है जो अन्तरिक्ष में भारत की परिसंपत्तियों के बीच संचार स्थापित करेगी।

भारतीय संविधान का अनुच्छेद 30 धार्मिक तथा भाषाई अल्पसंख्यकों को शैक्षणिक संस्थान स्थापित करने तथा उसका संचालन करने के अधिकार प्रदान करता है।

हाल ही में IRCTC दो भारत दर्शन स्पेशल ट्रेन शुरू करगा

हाल ही में बंगलुरु, मनमाड और भुसावल स्टेशन में फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी स्थापित की गयी

हाल ही में कैबिनेट ने गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय, जामनगर मे४ आयुर्वेद संस्थानों के क्लस्टर को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का स्टेटस देने के लिए मंज़ूरी दी

हाल ही में केरल सरकार द्वारा 9-10 जनवरी के दौरान किया जा रहा है ASCEND 2020 Global Investors Meet का आयोजन

हाल ही में अहमदाबाद में किया जा रहा  है 31वें अंतर्राष्ट्रीय पतंग उत्सव का आयोजन

हाल ही में गुजरात सरकार विक्रम साराभाई बाल नवोन्मेष केंद्र की स्थापना करेगी

हाल ही में एम. नागराज को हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन (HUDCO) का सीएमडी नियुक्त किया गया

हाल ही में हेनली पासपोर्ट सूचकांक में जापान को पहला स्थान प्राप्त हुआ

हाल ही में लद्दाख ने जीती 7वीं नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप वीमेन ट्राफी

हाल ही में यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइन्स का विमान तेहरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, विमान में सवार सभी 176 लोग मारे गये

हाल ही में स्पेन : स्पेनिश सोशलिस्ट वर्कर्स पार्टी के पेद्रो सांचेज़ ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

हाल ही में रूस से तुर्की को प्राकृतिक गैस ले जाने वाली 936 किलोमीटर तुर्कस्ट्रीम लाइन का उद्घाटन किया

हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को तीन वर्ष का सेवा विस्तार देने के लिए पाकिस्तान की संसद ने बिल पारित किया

हाल ही में पेरिस पुस्तक मेले में भारत होगा गेस्ट ऑफ़ ऑनर।

तमिलनाडु बेस्ड अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, इंडियन बैंक ने हाल ही में तमिलनाडु की वीमेन इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन (WEWA) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये हैं।

ईरान ने हाल ही में इराक में स्थिति अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया है, ईरान ने इस हमले में 22 मिसाइलें दागी। ईरान ने इस हमले में 80 अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया है।

केन्द्रीय खेल मंत्रालय ने हाल ही मेंखेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2020’ की घोषणा की। इन खेलों का आयोजन भुबनेश्वर में 21 फरवरी से 1 मार्च, 2020 के बीच किया जाएगा।

TESS (Transiting Exoplanet Survey Satellite) उपग्रह को अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी नासा ने लांच किया था। हाल ही में इस उपग्रह ने ‘TOI 700 d’ नामक नए ग्रह की खोज की है, यह ग्रह पृथ्वी के आकर का है।

हाल ही में रबिन्द्र नाथ महतो बने झारखण्ड विधानसभा के स्पीकर।

हाल ही में सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया पुरस्कार प्रदान किये।

हाल ही में जाने-माने चित्रकार शिल्पकार अकबर पदमसी का निधन हुआ।

हाल ही में थल सेना की पश्चिमी कमान के पूर्व कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पी.एन. हून का निधन हुआ।

केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने हाल ही में 2019-20 के लिए सकल घरेलु उत्पाद के प्रथम अग्रिम अनुमान जारी किये। CSO के अनुमान के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी विकास दर 5% रहने का अनुमान है। यह अनुमान पिछले दो तिमाहियों पर आधारित है।

7 जनवरी, 2020 को अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन ने 2019 के लिएस्टेट ऑफ़ क्लाइमेट रिपोर्टजारी की, इस रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में जलवायु परिवर्तन के कारण भारत में 1,659 लोगों की मौत हुई।

केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने 2020 को गतिशीलता वर्ष (Year of Mobility) के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह घोषणा CISF के महानिदेशक राजेश रंजन द्वारा की गयी।

इसरो का नया उपग्रह IDRSS (Indian Data Relay Satellite System) पृथ्वी की निम्न कक्षा में भारतीय उपग्रहों को ट्रैक करेगा। यह एक नई उपग्रह श्रृंखला है जो अन्तरिक्ष में भारत की परिसंपत्तियों के बीच संचार स्थापित करेगा।

इटली के फुटबॉलर डेनियल डी रोसी ने हाल ही में प्रोफेशनल फुटबॉल से सन्यास की घोषणा की है। वे रोमा फुटबॉल क्लब से जुड़े हुए थे, वे 18 वर्ष तक सीरी फुटबॉल लीग से जुड़े रहे।

मिशन इन्द्रधनुष एक सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम है, इसे केन्द्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 2014 में लांच किया गया था। सघन मिशन इन्द्रधनुष 2.0 का क्रियान्वयन दिसम्बर, 2019 से मार्च 2020 के दौरान किया जा रहा है।

तमिलनाडु बेस्ड अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, इंडियन बैंक ने हाल ही में तमिलनाडु की वीमेन इंटरप्रेन्योर वेलफेयर एसोसिएशन (WEWA) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री ने हाल ही मेंजल-जीवन-हरियालीयोजना लांच की है। इस योजना के तहत जलवायु परिवर्तन तथा जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाई जायेगी। मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने हाल ही मेंजागरूकता सम्मेलनमें 700 करोड़ रुपये की योजनाओं की घोषणा की है।

बंगलुरु में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के साथ-साथ योग विज्ञान बैठक तथा किसान विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया है।

भारत सरकार ने सात राज्यों के लिए 5,908 करोड़ रुपये के आपदा राहत फण्ड मंज़ूर किये हैं। इसमें कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश शामिल है।

6 जनवरी कोनसीम अल बाहरद्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए ओमान के पोत गोवा में पहुंचे। इस अभ्यास में ओमान की नौसेना के RNOV अल रसिख और RNOV खसाब गोवा में पहुंचे हैं। इस अभ्यास में भारत की ओर से सुभद्रा और व्यास नामक पोत हिस्सा लेंगे।

न्यूजीलैंड के लियो कार्टर ने एक ओवर में 6 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया है, वे इस कारनामे को करने वाले विश्व के 7वें बल्लेबाज़ हैं।

भारत सरकार ने सात राज्यों के लिए 5,908 करोड़ रुपये के आपदा राहत फण्ड मंज़ूर किये हैं। इसमें कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, असम, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, महाराष्ट्र और हिमाचल प्रदेश शामिल है।

कॉमन सर्विस सेंटर ने फास्टैग के विक्रय के लिए पेटीएम पेमेंट्स बैंक के साथ साझेदारी की है। फास्टैग को अब सभी वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। कॉमन सर्विस सेंटर अपने Village Level Entrepreneurs (VLEs) के द्वारा फास्टैग का विक्रय करेंगे।

इसरो द्वारा मानव अन्तरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) की स्थापना कर्नाटक के चल्लाकेरे शहर में की जायेगी। यह बंगलुरु और पुणे को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित है।

17 वर्षीय सौरभ चौधरी ने 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। 63वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी चैंपियनशिप का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की सब्सिडियरी NSE अकैडमी ने हाल ही में “NSE लर्निंग हबनामक प्लेटफार्म लांच किया गया है, इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया गया है।

5 जनवरी, 2020 को ईरान JCPOA (Joint Comprehensive Plan of Action) परमाणु समझौते से अलग हो गया है। अमेरिका द्वारा जनरल कासिम सोलेमानी को मारे जाने के बाद यह फैसला लिया गया है।

7 जनवरी, 2020 को केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय 30 मीडिया हाउसेस कोअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मानप्रदान करेगा। यह पुरस्कार पहली बार दिया जा रहा है। इस पुरस्कार के द्वारा मीडिया हाउसेस को योग के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

रक्षा अनुसन्धान विकास संगठन की वैज्ञानिक डॉ. टेसी थॉमस महिला विज्ञान कांग्रेस की मुख्य अतिथि थीं। महिला विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के दौरान किया गया।

भारत के आल-राउंडर इरफ़ान पठान ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। उन्होंने 2003 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किये, उन्होंने टेस्ट मैच के पहले ओवर में हैट्रिक लेने का कारनामा भी किया था।

भारत ने हाल ही में क्यूबा को 75 मिलियन डॉलर की लाइन ऑफ़ क्रेडिट जारी की है, इसके द्वारा क्यूबा में सोलर पार्क की स्थापना की जायेगी। इसके लिए भारत के एक्सिम बैंक और क्यूबा सरकार की एजेंसी बैंकों एक्स्टेरियर डी क्यूबा के बीच MoU पर हस्ताक्षर किये गये थे।

निर्धन लोगों को मुफ्त में चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार ने डॉ. YSR आरोग्यश्री योजना लांच की है। इस योजना का लाभ उन लोगों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय पांच लाख रुपये तक है। इस योजना के तहत लाभार्थियों को QR कोड युक्त कार्ड दिए जायेंगे।

गोल्डन ग्लोब अवार्ड 2020 में 1917 नामक फिल्म कोबेस्ट मोशन पिक्चरड्रामाका खिताब दिया गया। इस फिल्म को दिसम्बर, 2019 में रिलीज़ किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन सैम मेंडेस द्वारा किया गया है, उन्होंने इस अवार्ड समारोह मेंबेस्ट डायरेक्टरका खिताब जीता है।  यह फिल्म प्रथम विश्व युद्ध में दो ब्रिटिश सैनिकों पर आधारित है।

हाल ही में भारत और ओमान के बीचनसीम-अल-बाहरनौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ

हाल ही में बंगलुरु में किया गया किसान विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

हाल ही में मिजोरम सरकार जो कुतपुई उत्सव का आयोजन करेगा

हाल ही में कलकत्ता पुलिस बालिकाओं कोसुकन्याप्रोजेक्ट के तहत आत्म-रक्षा प्रशिक्षण दे रही है

हाल ही में इसरो द्वारा मानव अन्तरिक्ष उड़ान केंद्र (HSFC) की स्थापना कर्नाटक के चल्लाकेरे शहर में की जायेगी

हाल ही में कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल CAG त्रिलोकी नाथ चतुर्वेदी का निधन हुआ

भारतीय थल सेना AK-203 असाल्ट राइफल की खरीद के लिए रूस के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करेगी। इस सौदे के तहत एक लाख राइफल रूस से आयात की जायेंगी जबकि शेष राइफल भारत में निर्मित की जायेंगी।

5 जनवरी, 2020 को उजाला कार्यक्रम (Unnat Jyoti by Affordable LEDs for All) तथा SLNP (LED Street Lighting National Programme) के पांच वर्ष पूरे हुए।

भारत के आल-राउंडर इरफ़ान पठान ने क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। उन्होंने 2003 में अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने सार्वजनिक सड़क परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा के लिएदामिनीनामक हेल्पलाइन लांच की है। इस हेल्पलाइन नंबर “81142-77777” पर व्हाट्सएप्प तथा कॉल के द्वारा सहायता प्राप्त की जा सकती है।

तमिलनाडु विधानसभा के पूर्व स्पीकर और AIADMK नेता पी.एच. पांडियन का निधन हुआ

CRPF के पूर्व महानिदेशक राजीव राय भटनागर को जम्मू-कश्मीर का लेफ्टिनेंट गवर्नर का सलाहकार नियुक्त किया गया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) अकैडमी की आधारशिला महाराष्ट्र के नागपुर में रखी। इस अकैडमी में सभी प्रकार की आपदाओं से निपटने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

खादी ग्रामोद्योग उद्योग ने हाल ही ही में गुजरात के सुरेन्द्रनगर जिले में प्रथम रेशम प्रसंस्करण प्लांट का उद्घाटन किया है। इसके द्वारा पटोला साड़ी के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, यह गुजरात की ट्रेडमार्क साड़ी की किस्म है।

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया। यह नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का 28वां संस्करण है, इसकी थीमगांधी: लेखकों के लेखकरखी गयी है।

केंद्र सरकार ने नागालैंड को अशांत क्षेत्र घोषित करते हुए सशस्त्र बल (विशेष शक्तियां) अधिनियम, 1958 (AFSPA) को नागालैंड में 6 महीने के लिए बढ़ाया है।

एम्स के डॉ. सुरेश चन्द्र शर्मा का राष्ट्रीय मेडिकल आयोग का प्रथम चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

पलाऊ (प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश) ने प्रवाल भित्ति (coral reef) के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों से यह स्पष्ट हो चुका है कि अधिकतर सनस्क्रीन में पाए जाने वाले रसायनों से प्रवाल भित्तियों को नुकसान पहुँचता है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल (NDRF) अकैडमी की आधारशिला महाराष्ट्र के नागपुर में रखी।

तेलंगाना सरकार ने 2020 को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। 2020 में तेलंगाना सरकार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सम्बंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करेगी।

गिनी बिसाऊ के पूर्व प्रधानमंत्री सैन्य जनरल उमारो सिस्सोको एम्बालो हाल ही में देश के नए राष्ट्रपति चुने गये हैं। गिनी-बिसाऊ के मौजूदा राष्ट्रपति जोसे मारियो वाज़ हैं।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने BSF के महानिरीक्षक अभिनव कुमार को कार्य विस्तार देने के लिए मंज़ूरी दे दी है।

बंगलुरु में किया गया 107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन, 3 से 7 जनवरी के बीच किया जा रहा है आयोजन

नागालैंड के पूरे क्षेत्र को AFSPA के तहत 6 महीने के लिएअशांतक्षेत्र घोषित किया गया

महाराष्ट्र ने साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिएसाइबर सेफ वीमेनपहल लांच की

त्रिपुरा में किया जा रहा है लाई हराओबा उत्सव का आयोजन

राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी के 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हुए

गुजरात में मुख्यमंत्री विजय रूपाणि ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 50 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया

बगदाद हवाईअड्डे पर अमेरिका की एयरस्ट्राइक में मारे गये ईरान के कुद्स फ़ोर्स के प्रमुख जनरल कासेम सोलेमनी

जागरणके मुख्य संपादक संजय गुप्ता ने हाल ही मेंलोकमान्य तिलक नेशनल जर्नलिज्म अवार्डजीता।

महाराष्ट्र सरकार ने सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस के अवसर परसाइबर सेफपहल लांच की है। इस पहल के तहत साइबर राज्य में साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए कैंप आयोजित किये जायेंगे।

3 जनवरी, 2020 को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 171 अस्पतालों को फ्रॉड के आरोप में आयुष्मान भारत योजना से हटाया (डी-एम्पैनल) कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगलुरु में रक्षा अनुसन्धान विकास संगठन (DRDO) की पांच युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन किया। यह पांच प्रयोगशालाएं बंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कलकत्ता में संचालित की जायेंगी।

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान और टीम की डिफेंडर सुनीता लाकड़ा ने हाल ही में  हॉकी से संन्यास की घोषणा कर दी है, वे पिछले कुछ समय से घुटने की चोट से काफी परेशान थीं।

फेम इंडिया योजना के तहत देश भर में विद्युत् वाहनों के लिए 2636 चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जायेंगे। इनमे से सर्वाधिक 317 चार्जिंग स्टेशन महाराष्ट्र में स्थापित किये जायेंगे।

केन्द्रीय आवास शहरी मामले मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजनाराष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के लिए -कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के साथ MoU पर हस्ताक्षर किये हैं।

2020 खेलों इंडिया यूथ गेम्स के तीसरे संस्करण का आयोजन गुवाहाटी में किया जायेगा। इसका आयोजन 10 फरवरी, 2020 से 22 फरवरी, 2020 के दौरान किया जाएगा।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एकीकृत हेल्पलाइन नंबर 139 जारी किया

महेंद्र सिंह धोनी को ESPNCricinfo की दशक की ODI और T20 टीम का कप्तान चुना गया

इसरो दक्षिण तमिलनाडु में तूतिकोड़ी में दूसरा लांच पोर्ट स्थापित करेगा। इसके लिए तमिलनाडु सरकार लगभग 2300 एकड़ भूमि की व्यवस्था करेगी। इस नए पोर्ट से स्माल सैटेलाइट लांच व्हीकल (SSLV) लांच किये जायेंगे। SSLV की सहायता से 500 किलोग्राम तक के पेलोड को अन्तरिक्ष में ले जाया जा सकता है।

107वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन 3 जनवरी, 2020 से बंगलुरु में किया जाएगा। इसकी थीमविज्ञान तकनीक : ग्रामीण विकासहै। इसका उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

पलाऊ (प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश) ने प्रवाल भित्ति (coral reef) के लिए हानिकारक सनस्क्रीन पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

मुंबई-अहमदाबाद रूट पर 17 जनवरी, 2020 को तेजस एक्सप्रेस को चलाया जाएगा। इस ट्रेन की वाणिज्यिक रूप से 19 जनवरी, 2020 से चलाया जाएगा। मुख्य बिंदु यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन (वीरवार को छोड़कर) चलेगी। इस ट्रेन का संचालन IRCTC द्वारा किया जायेगा।

नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले का आयोजन प्रगति मैदान में किया जायेगा। यह नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेला का 28वां संस्करण होगा, इसकी थीमविशेष आवश्यकताओं वाले पाठकरखी गयी है।

भारतीय अंतिरक्ष अनुसन्धान संगठन ने हाल ही में देश के तीसरे चन्द्रमा मिशनचंद्रयान-3” की पुष्टि की है। सरकार नेचंद्रयान-3” को मंज़ूरी दे दी है, इस परियोजना की कुल लागत 600 करोड़ रुपये से अधिक आएगी।

हाल ही में मिशन गगनयान के लिए भारतीय वायुसेना से चार लोगों को चुना गया है। इन वायुसेना के जवानों को रूस में अंतरिक्षयात्रियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

हाल ही में सरकार द्वारा जारी डाटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2019-20 की पहली छमाही में सिंगापुर भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का सबसे बड़ा स्त्रोत था, इस अवधि में सिंगापुर से 8 अरब डॉलर का निवेश आया। इस सूची में दूसरे स्थान पर मॉरिशस है, मॉरिशस से 6.36 अरब डॉलर का निवेश आया है। इसके बाद अमेरिका, नीदरलैंड्स और जापान का स्थान है।

इसरो के चेयरमैन ने हाल ही में घोषणा की है कि 17 जनवरी, 2020  को भारत एक भारी उपग्रह GSAT-30 को लांच करेगा। यह उपग्रह 2020 में भारत द्वारा लांच किया जाने वाला प्रथम उपग्रह होगा।

भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा मई, 2020 में एशियाई शेरों की जनगणना की जायेगी। इस जनगणना के लिए भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा लगभग 10,000 कैमरों का उपयोग किया जाएगा।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने हाल ही में MANI (Mobile Aided Note Identifier Application) एप्प लांच की है। इसके द्वारा दृष्टिबाधित लोगों को मुद्रा नोट पहचानने में आसानी होगी।

मेजर अनूप मिश्रा को आर्मी डिजाईन ब्यूरो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किए गया

कार्टूनिस्ट विकास सबनीस का निधन मुंबई में हुआ

छत्तीसगढ़ के रायपुर में किया गया राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य उत्सव का आयोजन

विनोद कुमार यादव को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन पुनः नियुक्त किया गया

BHEL ने भारत का प्रथम लिग्नाइट बेस्ड 500 मेगावाट क्षमता का प्लांट कमीशन किया

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन कारपोरेशन ने महिलाओं की सुरक्षा के लिएदामिनीनामक हेल्पलाइन लांच की

ओडिशा में किया जा रहा धनु यात्रा का आयोजन

यूनाइटेड किंगडम बेस्ड सेंटर फॉर इकोनिमिक्स एंड बिज़नस रिसर्च (CEBR) के अनुसार 2026 तक भारत जर्मनी को पछाड़ कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगी।

भारत और पाकिस्तान प्रतिवर्ष 1 जनवरी को अपने-अपने परमाणु ठिकानों की सूची का आदान प्रदान करते हैं। यह आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु ठिकानों पर हमले के विरुद्ध समझौते (Agreement on Prohibition of Attacks against Nuclear Installations and Facilities) के तहत किया जाता है।

हाल ही में मिशन गगनयान के लिए वायुसेना से चार लोगों को चुना गया है। इन वायुसेना के जवानों को रूस में अंतरिक्षयात्रियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। गगनयान मिशन के तहत भारत पहली बार अन्तरिक्षयात्रियों को 2022 में अन्तरिक्ष में भेजेगा।

अमेरिकी कांग्रेस रुनिट डोम के काल प्रभावन (aging) की जांच की मांग की है। रुनिट डोम कंक्रीट से बना हुआ एक विशालकाय डोम है जिसके अन्दर परमाणु कचरा (nuclear waste) भंडारित किया गया है। इस डोम में शीतयुद्ध काल के दौरान अमेरिका द्वारा किये गये परमाणु बम के परीक्षणों का रेडियोएक्टिव कचरा रखा गया है।

MyGov पोर्टल पर पंजीकृत यूजर्स की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गयी है। इस पोर्टल के माध्यम से देश के आम लोग विभिन्न योजनाओं पर अपनी राय दे सकते हैं  तथा विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं। इस प्लेटफार्म को 26 जुलाई, 2014 को शुरू किया गया था।

31 दिसम्बर, 2019 को केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते  हुए कहा है कि रबी फसल की बुवाई में 36 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इसका प्रमुख कारण मृदा की नमी में वृद्धि होना  है।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव को एक वर्ष का कार्य विस्तार दिया गया है। उनकी यह पुनर्नियुक्ति 1 जनवरी, 2020 से प्रभावी हो गयी है विनोद कुमार यादव भारतीय रेलवे सेवा के इलेक्ट्रिकल इंजिनियर के 1980 बैच के अधिकारी हैं।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत चौथी किश्त प्रदान की जायेगी। प्रधानमंत्री मोदी तीन मछुआरों तथा 28 प्रगतिशील मछुआरों कोकृषि कर्मण्यपुरस्कार प्रदान करेंगे।

रेलवे सुरक्षा बल (RPF) का नाम बदलकर भारतीय रेलवे सुरक्षा बल सेवा कर दिया गया है। इसके साथ ही RPF को ग्रुप स्टेटस प्रदान किया गया है।

केन्द्रीय आवास शहरी मामले मंत्रालय ने 31 दिसम्बर, 2019 को स्वच्छ सर्वेक्षण लीग के परिणाम जारी किये गये। इस सर्वेक्षण में 4,372 शहरों को शामिल किया गये थे। मुख्य बिंदु इस सर्वेक्षण में 10 लाख से अधिक की जनसँख्या वाले शहरों को शामिल किया गया है।


No comments:

Post a Comment