Thursday 5 March 2020

Current Affairs January 2020 in Hindi (करंट अफेयर्स - जनवरी 2020) Part 2


Current Affairs जनवरी - 2020
करंट अफेयर्स - 11 से 20 जनवरी

केन्द्रीय रसायन उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने हाल ही में हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड (HURL) के ब्रांडअपना यूरिया-सोना उगलेको लांच किया।

19 जनवरी, 2020 को भारत ने K-4 परमाणु मिसाइल का सफल परीक्षण किया, इस मिसाइल की रेंज 3,500 किलोमीटर है। इस मिसाइल का उपयोग अरिहंत श्रेणी की पनडुब्बी में किया जाएगा। अरिहंत स्वदेशी रूप से निर्मित प्रथम परमाणु पनडुब्बी है। मुख्य बिंदु K-4 मिसाइल को आंध्र प्रदेश में जलमग्न पोंटून से दागा गया।

हाल ही में भारत ने 3,500 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली परमाणु मिसाइल K-4 का सफल परीक्षण किया

हाल ही में शास्त्रीय गायिका सुनंदा पटनायक का निधन 54 वर्ष की आयु में कलकत्ता में हुआ, 2012 में उन्होंने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जीता था

हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नेरोज़गार संगीमोबाइल एप्प लांच की

हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय सेवानिवृत्त न्यायधीश .एम. सप्रे को सड़क सुरक्षा समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया

19 जनवरी, 2020 को राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस (National Immunization Day) मनाया गया। यह पल्स पोलियो कार्यक्रम, 2020 का हिस्सा है। देश में पोलियो को समाप्त करने के लिए 5 वर्ष से कम आयु के 17.4 करोड़ बच्चों पोलियो ड्रॉप्स पिलाई गयीं।

विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं वार्षिक बैठक का आयोजन स्विट्ज़रलैंड के दावोस में शुरू हो गयी है। केन्द्रीय वाणिज्य उद्योग मंत्री पियूष गोयल विश्व आर्थिक फोरम की 50वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

बायोटेक्नोलॉजी कंपनी बायोकॉन की संस्थापक चेयरपर्सन किरण मजुमदार शॉ को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मानआर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रलियासे सम्मानित किया गया।

दक्षिण अफ्रीका में ICC अंडर-19 विश्व कप 2020 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व प्रियम गर्ग द्वारा किया जा रहा है।

17 जनवरी, 2020 को भारत सरकार ने राष्ट्रीय टीबी नियंत्रण कार्यक्रम का नाम बदलकर राष्ट्रीय ट्यूबरक्लोसिस समाप्ति कार्यक्रम कर दिया है। भारत ने 2025 तक देश से टीबी को समाप्त करने का लक्ष्य रखा है।

हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेटर बापू नादकर्णी का निधन मुंबई में हुआ। वे एक आल-राउंडर थे। उन्होंने इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट मैच में लगातार 21 मेडेन ओवर डालने का कारनामा किया था।

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने रोम रैंकिंग सीरीज में 53 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। विनेश ने फाइनल में इक्वेडोर की पहलवान लुइसा एलिज़ाबेथ वाल्वेर्दे को पराजित किया। यह 2020 में विनेश फोगट का प्रथम स्वर्ण पदक है।

NHIDCL (National Highways and Infrastructure Development Corporation) ने जम्मू-कश्मीर में 6.5 किलोमीटर लम्बी जेड-मोड़ टनल परियोजना APCO अमरनाथजी टनलवे प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी, इस परियोजना की कुल लागत 2,379 करोड़ रुपये आएगी। इस परियोजना को 3.5 वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।

नई दिल्ली में हाल ही में NDRF का 15वां स्थापना दिवस मनाया गया, इस दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले NDRF जवानों को सम्मानित किया गया।

NHIDCL (National Highways and Infrastructure Development Corporation) ने जम्मू-कश्मीर में 6.5 किलोमीटर लम्बी जेड-मोड़ टनल परियोजना APCO अमरनाथजी टनलवे प्राइवेट लिमिटेड को सौंपी, इस परियोजना की कुल लागत 2,379 करोड़ रुपये आएगी।

सानिया मिर्ज़ा ने यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ मिलकर WTA होबार्ट इंटरनेशनल ट्रॉफी में युगल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने चीन की शुआई पेंग और शुआई झांग को फाइनल में 6-4, 6-4 से पराजित किया

हाल ही में लेफ्टिनेंट जनरल एस. के. सैनी को सेना का उप-प्रमुख नियुक्त किया गया

हाल ही में पूर्व नौकरशाह नृपेन्द्र मिश्रा को नेहरु मेमोरियल म्यूजियम लाइब्रेरी की कार्यकारी परिषद् का चेयरमैन नियुक्त किया गया

हाल ही में चुनाव आयोग कीसी-विजिलऔरवोटर हेल्पलाइन एप्पको भारतीय कंप्यूटर सोसाइटी नेअवार्ड ऑफ़ एक्सीलेंससे सम्मानित किया

हाल ही में पंजाब केसरी के सम्पादक और करनाल से भाजपा संसद अश्विनी कुमार  चोपड़ा का निधन हुआ

हाल ही में 19 जनवरी को मनाया जा रहा है राष्ट्रीय इम्यूनाइजेशन दिवस

हाल ही में डॉ. साक्य सिंह सेन को  मर्क यंग साइंटिस्ट अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया

हाल ही में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा बने भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

रूस ने 17 जनवरी, 2020 को S-400 मिसाइल का उत्पादन शुरू करने की घोषणा की। यह मिसाइलें भारत को 2025 तक डिलीवर की जायेंगी। इसके अलावा रूस ने मार्च, 2020 में भारत, चीन और रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक की घोषणा भी की।

-कॉमर्स कंपनी अमेज़न के संस्थापक सीईओ जेफ़ बेजोस ने अपनी भारत यात्रा के दौरान वक्तव्य जारी करके कहा है कि अमेज़न अगले 5 वर्षों में भारत में 10 लाख नौकरियों का सृजन करेगी।

संयुक्त राष्ट्र ने हाल ही में ‘World Economic Situation and Prospects’ रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी विकास दर 5.7% रहेगी। अगले वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी विकास दर 6.6% रहने के आसार हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने हाल ही में घोषणा की है कि कंपनी 2030 तक अपनी आपूर्ति श्रृंखला में कार्बन उत्सर्जन को आधा करेगी।

नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर (NIC) ने बंगलुरु में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी केंद्र की स्थापना की है, इसका उद्घाटन केन्द्रीय मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद द्वारा किया जायेगा। इस केंद्र के द्वारा सभी हितधारकों को ब्लॉकचेन सेवा प्रदान की जायेगी।

इन दिनों चीन में कोरोना वायरस तेज़ी से फ़ैल रहा है, अब तक इससे 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

केन्द्रीय सड़क परिवहन तथा उच्चमार्ग मंत्रालय द्वारा हाल ही में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया गया, इस बार सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से 17 जनवरी, 2020 के दौरान मनाया गया।

नई दिल्ली में 21 जनवरी, 2020 को प्रगति विज्ञान के राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र में विज्ञान समागम का उद्घाटन किया जाएगा, इसका समापन 20 मार्च, 2020 को होगा। यह एक विज्ञान प्रदर्शनी होगी।

विश्व की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक, अल्फाबेट का मार्केट कैप एक खरब डॉलर के पार पहुँच गया है, अल्फाबेट इस उपलब्धि को पार करने वाली चौथी अमेरिकी कंपनी है। वर्तमान में अल्फाबेट के स्टॉक की कीमत 1,451.70  डॉलर है।

पंजाब विधानसभा ने हाल ही संविधान (126वां संशोधन) बिल, 2019 का अनुसमर्थन किया है। इस बिल के द्वारा अनुसूचित जातियों तथा जनजातियों के लिए आरक्षण को 10 वर्ष के लिए बढ़ा दिया जायेगा।

भारतीय सेना ने हाल ही में विंग्ड रेडर (Winged Raider) नामक अभ्यास का आयोजन किया, इस अभ्यास में 500 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास का आयोजन उत्तर-पूर्वी युद्ध क्षेत्र में किया गया।

यूक्रेन के 35 वर्षीय प्रधानमंत्री ओलेक्सी होन्चारुक ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। वे अगस्त, 2019 में ही यूक्रेन के प्रधानमंत्री बने थे। वे यूक्रेन के प्रधानमंत्री बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति हैं।

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2020 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है। इस पुरस्कार के लिए 30 अप्रैल, 2020 तक नामांकन किया जा सकता है। यह नामांकन ऑनलाइन https://nationalunityawards.mha.gov.in वेबसाइट पर किया जा सकता है।

बांग्लादेश सरकार ने भासन चार द्वीप में एक लाख रोहिंग्या शरणार्थियों को बसाने की योजना बनायी है। गौरतलब है कि मानसून में अक्सर यह द्वीप पानी में डूब जाता है। अब इस द्वीप के चारो ओर बाड़बन्दी करवाई गयी है।

16 जनवरी, 2020 को भारत और जापान के तटरक्षक बलों के बीच संयुक्त अभ्याससहयोग-कैजिनका आरम्भ हुआ। इस अभ्यास का आयोजन चेन्नई बंदरगाह में किया जा रहा है।

सिन्धी लेखक वासदेव मोही को  29वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया है। उन्हें उनकी लघुकथाओं के संग्रहचेकबुकके लिए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। इन लघु कथाओं में समाज के वंचित वर्ग के दुःख-दर्द का वर्णन किया गया है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने मुंबई-अहमदाबाद रूट पर 17 जनवरी, 2020 को तेजस एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन को वाणिज्यिक रूप से 19 जनवरी, 2020 से चलाया जाएगा।

लेफ्टिनेंट कर्नल युवराज मलिक को नेशनल बुक ट्रस्ट का निदेशक नियुक्त किया गया है। उन्हें लेखिका रीता चौधरी के स्थान पर नियुक्त किया गया है। युवराज मलिक ने केन्द्रीय गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र मिशन में कार्य किया है।

असम सरकार, भारत सरकार और विश्व बैंक ने असम अंतर्देशीय जल परिवहन परियोजना के क्रियान्वयन के लिए 88 मिलियन डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते का उद्देश्य ब्रह्मपुत्र नदी में असम की फेरी परिवहन सेवा का आधुनिकीकरण करना है।

16 जनवरी, 2020 को लद्दाख में केन्द्रीय खाद्य प्रसंकरण उद्योग मंत्रालय के अधीन उद्योग वाणिज्य विभाग ने खाद्य प्रसंस्करण शिखर सम्मेलन का आयोजन किया।

17 जनवरी, 2020 को भारत के GSAT-30 उपग्रह को फ्रेंच गुयाना से लांच किया गया, इसे एरियनस्पेस द्वारा लांच किया गया। इस उपग्रह की सहायता से INSAT-4A को रीप्लेस किया जायेगा।

ब्रू विस्थापितों की समस्या का समाधान करने के लिए त्रिपुरा और मिजोरम के साथ मिलकर एक नए समझौते पर हस्ताक्षर किये गये हैं, इस नए समझौते के अंतर्गत त्रिपुरा में ही ब्रू विस्थापितों को भूमि दी जायेगी और उन्हें त्रिपुरा में ही बसाया जाएगा।

हाल ही में हेनले पासपोर्ट सूचकांक को जारी किया, यह सूचकांक अंतर्राष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (IATA) से एकत्रित डाटा के आधार पर तैयार किया गया है। इस सूचकांक के लिए 199 अलग-अलग पासपोर्ट तथा 227 यात्रा गंतव्य स्थलों का अवलोकन किया गया।

रूस के प्रधानमंत्री दमित्री मेदवेदेव ने कैबिनेट समेत इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को राष्ट्रपति पुतिन द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। दमित्री मेदवेदेव को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद् का उप-प्रमुख नियुक्त किया जाएगा।

विश्व आर्थिक फोरम ने 15 जनवरी, 2020 को वैश्विक जोखिम रिपोर्ट जारी की, इस रिपोर्ट में प्रमुख वैश्विक जोखिमों को चिन्हित किया गया है।

हाल ही में अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेजोस ने भारत में छोटे तथा मध्यम उद्योगों के डिजिटलीकरण के लिए एक अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है। जेफ बेजोस ने यह भी घोषणा की कि 2025 तक अमेज़न इंडिया 10 अरब डॉलर मूल्य केमेक इन इंडियाउत्पादों का निर्यात भी करेगा।

हाल ही में उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 7वें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ सम्मेलन का उद्घाटन किया गया। इसका उद्घाटन लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला द्वारा किया गया।

भारत के पहले मानव अन्तरिक्ष उड़ान मिशन के लिए चार अंतरिक्षयात्रियों का चयन किया गया है, यह भारतीय वायुसेना के पायलट हैं। यह अंतरिक्षयात्री रूस में 11 माह तक परिक्षण लेंगे, उनका यह प्रशिक्षण इसी महीने से शुरू होगा।

पश्चिमी रेलवे मुंबई को गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान से जोड़ता है। हाल ही में 1983 बैच के भारतीय रेलवे इंजिनियर सेवा अफसर आलोक कंसल को पश्चिमी रेलवे जोन का जनरल मेनेजर नियुक्त किया गया है।

अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में मैक और विंडोज प्लेटफार्म के लिएएज क्रोमियमब्राउज़र की घोषणा की। इस ब्राउज़र को माइक्रोसॉफ्ट की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

हाल ही में सुखोई-30 लड़ाकू विमानों के 222 स्क्वाड्रन 20 जनवरी को ऑपरेशनलाइज किया जायेगा

हाल ही में गोवा में किया जा रहा है भारतीय विज्ञान फिल्म उत्सव का आयोजन

हाल ही में 1984 सिख विरोधी दंगे में दिल्ली पुलिस की भूमिका पर जस्टिस धींगरा समिति की रिपोर्ट को केंद्र सरकार ने स्वीकार किया

हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में जूलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा मेंढक की तीन नई प्रजातियों की खोज की गयी

हाल ही में पूर्व WWE रेसलर रॉकी जॉनसन का निधन 75 वर्ष की आयु में हुआ

हाल ही में क़तर ने प्रवासियों के लिए अनिवार्य एग्जिट परमिट को समाप्त किया

हाल ही में अमेरिकी जनगणना : सिखों को पहली बार अलग समुदाय के रूप में शामिल किया गया

हाल ही में फुटबॉल क्लब मोहन बागान का विलय एटलेटिको डी कलकत्ता (ATK) के साथ किया गया, अब नए क्लब को ATK-मोहन बागान के नाम से जाना जायेगा

31 जनवरी से संसद के बजट सत्र शुरू होगा। इस सत्र में बजट प्रस्तुत किया जायेगा।  यह सत्र 3 अप्रैल को समाप्त होगा।

केन्द्रीय पेट्रोलियम प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अधीन पेट्रोलियम संरक्षण अनुसन्धान संघ (PRCA  देश में तेल गैस के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिएसक्षमअभियान की शुरुआत 16 जनवरी को करेगा।

14 जनवरी, 2020 को भारत सरकार ने घोषणा की है कि अब भारतीय ज्वैलर केवल 14, 18 और 22 कैरेट सोने से बनी वस्तुएं ही बेच सकेंगे। इसके अलावा सभी आभूषण विक्रेताओं के लिए हॉलमार्क अनिवार्य कर दिया गया है।

अमेरिकी दूरसंचार कंपनी वेरिज़ोन की इकाई वेरिज़ोन मीडिया ने हाल ही में निजिता पर केन्द्रित नया सर्च इंजनवन सर्चलांच किया है। इस सर्च इंजन में यूजर्स की सर्च हिस्ट्री को स्टोर नही किया जाएगा और ही यूजर्स के डाटा के विज्ञापनदाताओं के साथ साझा किया जाएगा।

15 जनवरी, 2020 को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का 145वां स्थापना दिवस है। इसकी शुरुआत 1875 में हुई थी। इस दिवस को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा मनाया जाता है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

नई दिल्ली में 14 जनवरी से 16 जनवरी, 2020 के दौरान रायसीना डायलॉग का आयोजन किया जा रहा है। इस बहुपक्षीय सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में 2016 से किया जा रहा है।

13 जनवरी, 2020 को केन्द्रीय रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए नये इंधन की घोषणा की। नौसेना के लिए हाई फ़्लैश हाई स्पीड डीजल (HFHSD) की घोषणा की गयी है। इस नए इंधन का उद्देश्य कार्बन फुटप्रिंट को कम करना है।

प्रतिवर्ष 14 जनवरी को सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस मनाया जाता है।

13 जनवरी, 2020 को  द्वीप विकास एजेंसी की बैठक का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इस बैठक मेंद्वीपों में हरित विकासपर फोकस किया गया। मुख्य बिंदु इस बैठक में “Holistic Development of Islands” कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गयी।

भारत के स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी को शंघाई सहयोग संगठन के 8 अजूबों में शामिल किया गया है। इस वर्ष शंघाई सहयोग संगठन के सरकार के प्रमुखों की बैठक का आयोजन भारत में किया जाएगा। इसमें भारत, रूस, चीन, कजाखस्तान, ताजीकिस्तान, किर्गिजस्तान,उज्बेकिस्तान और ताजीकिस्तान जैसे देश हिस्सा लेंगे। पाकिस्तान संभवतः इस सम्मेलन से दूर रह सकता है |

BCCI ने भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को पॉली उमरीगर अवार्ड से सम्मानित करने की घोषणा की है।

आईपीएस अफसर .पी. अफसर महेश्वरी  को CRPF का महानिदेशक नियुक्त किया गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शरीक हुए, इस दौरान उन्होंने कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट पर स्मारक डाक टिकट जारी किये। इस मौके पर कलकत्ता पोर्ट ट्रस्ट का नाम बदलकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर रखा गया।

अबू धाबी में विश्व भविष्य उर्जा शिखर सम्मेलन शुरू हुआ, यह शिखर सम्मलेन चार दिन तक चलेगा।

केन्द्रीय महिला बाल विकास तथा कपड़ा उद्योग मंत्री स्मृति इरानी ने हाल ही में गोवा मेंयशस्विनीयोजना लांच की। यह एक महिला सशक्तिकरण योजना है। इस योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को 5 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।

भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी ने हाल ही में केरल में टीबी फ्री एयर फॉर एव्री चाइल्डकार्यक्रम शुरू किया। इस कार्यक्रम के तहत भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी द्वारा 2500 बाल रोग चिकिस्तकों को ट्यूबरक्लोसिस की चिकित्सा के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भारतीय वायुसेना 200 लड़ाकू विमानों का अधिग्रहण करेगी।  इन 200 लड़ाकू विमानों में से 83 तेजस मार्क 1A लड़ाकू विमान हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड से लिए जायेंगे।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 12-16 जनवरी, 2020 के दौरान राष्ट्रीय युवा उत्सव के 23वें संस्करण का आयोजन किया जा रहा है, इसका आयोजन युवा मामले खेल मंत्रालय तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिलकर किया जा रहा है।

हाल ही में भारत ने तेहरान में होरमुज़ शांति पहल में हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य विश्व की सबसे व्यस्त शिपिंग लेन में से एकहोरमुज़ जलसन्धिमें स्थिरता को बनाये रखना है। इसमें ईरान के सभी महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारों जैसे चीन, ओमान, भारत और अफ़ग़ानिस्तान ने हिस्सा लिया।

लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट तेजस के नौसैनिक संस्करण ने भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरिएर आईएनएस विक्रमादित्य पर सफल लैंडिंग की। आईएनएस विक्रमादित्य के डेक पर लैंड करने के बाद 87 मीटर के दूरी में पूरी तरह से रुक गया।

10 जनवरी, 2020 को केन्द्रीय इस्पात मंत्रालय नेपूर्वोदयनामक विश्व स्तरीय स्टील हब लांच करने की घोषणा की है।पूर्वोदयके लिए केन्द्रीय इस्पात मंत्रालय CII (भारतीय उद्योग संघ) के साथ मिलकर कार्य करेगा।

देश के गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में 10 जनवरी, 2020 को आधुनिकभारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्रका उद्घाटन किया। इसके साथ उन्होंनेराष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टलराष्ट्र को समर्पित किया।

भारत बांग्लादेश और पाकिस्तान के साथ लगने वाली सीमा के संवेदनशील क्षेत्रों में नॉन-कट स्टील फेंस (बाड़) लगाएगा। भारत-पाकिस्तान सीमा पर अफ़ग़ान आतंकी पाए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

10 जनवरी, 2020 को उर्जा दक्षता ब्यूरो (BEE) ने अलायन्स फॉर एनर्जी एफिशिएंट इकॉनमी के साथ मिलकरराज्य उर्जा दक्षता सूचकांक, 2019’ जारी किया। इस सूचकांक को आधारभूत उर्जा आवश्यकता जैसे कोयला, बिजली, गैस तथा तेल इत्यादि को मध्यनजर रखते हुए तैयार किया गया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही मेंकर्मयोद्धा ग्रन्थनामक पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर आधारित है।

HDFC ने हाल ही में अपोलो म्युनिक में 1485 करोड़ रूपये में 50.80% हिस्सेदारी खरीदी है। इसके लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग, आरबीआई और IRDAI ने भी मंज़ूरी दे दी है।

भारतीय रेलवे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मनमाड और भुसावल रेलवे स्टेशन तथा कर्नाटक के बंगलुरु रेलवे स्टेशन में AI बेस्ड फेशियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी को स्थापित किया है।

हाल ही मेंहेनली पासपोर्ट सूचकांकजारी किया गया। इस सूचकांक में भारत को 84वां स्थान प्राप्त हुआ है, भारत पिछले वर्ष के मुकाबले दो स्थान नीचे फिसला है। भारतीय पासपोर्ट का गतिशीलता स्कोर 58 है, जिसका अर्थ है कि भारतीय पासपोर्ट धारक 58 देशों में पहले से वीजा लिए बिना घूम सकते हैं।

हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने कलकत्ता की ओल्ड करेंसी बिल्डिंग में स्वामी विवेकानंद की मूर्ती का अनावरण किया है।

No comments:

Post a Comment