Thursday 5 March 2020

Current Affairs November 2019 in Hindi (करंट अफेयर्स - नवम्बर 2019) Part 1


Current Affairs नवम्बर - 2019

Part-1

करंट अफेयर्स - 01 से 10 नवम्बर

केन्द्रीय राज्य मानव संसाधन विकास मंत्री संजय धोत्रे ने नवोदय विद्यालय समिति के लिएशाला दर्पणपोर्टल को लांच किया। यह नवोदय विद्यालय समिति के लिए एंड-टू-एंड -गवर्नेंस स्कूल ऑटोमेशन तथा मैनेजमेंट सिस्टम है।


बाल संगम उत्सव के 11वें संस्करण का आगाज़ नई दिल्ली में हुआ। इसका आयोजन नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा द्वारा किया जा रहा है। इसका आयोजन 9 से 12 नवम्बर, 2019 के दौरान किया जा रहा है।


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया तथा भारतीय 500 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को भी रवाना किया। इस जत्थे में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल तथा नवजोत सिंह सिद्धू भी शामिल हैं।


भारत में प्रत्येक वर्ष 9 नवम्बर को राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है, इसका उद्देश्य सभी नागरिकों तक कानूनी सहायता सुनिश्चित करना है तथा समाज के कमज़ोर वर्गों को निशुल्क कुशल कानूनी सहायता उपलब्ध करवाना है।


2023 में पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी भारत द्वारा की जायेगी, इसकी घोषणा स्विट्ज़रलैंड में की गयी। गौरतलब है कि इस विश्व कप की मेजबानी के लिए तीन देशों ने अपनी दावेदारी पेश की थी।


भारतीय वायुसेना ने इंडियन एयरफ़ोर्स कट अबोवगेम के मल्टीप्लेयर संस्करण लांच किया है। इस गेम में यूजर वायुसेना के विमानों को उड़ाने का रोमांच महसूस कर सकते हैं। इस गेम के सिंगल प्लेयर वर्ज़न को 31 मई, 2019 को तत्कालीन वायुसेना प्रमुख बी.एस. धनोआ द्वारा लांच किया गया था।


गवर्नमेंट -मार्केटप्लेस ने भुगतान सम्बन्धी सेवाओं के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के साथ साझेदारी की है। इस समझौते  के तहत सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया GeM पोर्टल पर पंजीकृत यूजर्स को GeM पूल एकाउंट्स, परफॉरमेंस  बैंक गारंटी  तथा अर्नेस्ट मनी  डिपाजिट इत्यादी से सम्बंधित सेवाएं मुहैया करवाएगा।


अमेरिका और भारत के बीच त्रि-सेवा अभ्यासटाइगर ट्राइंफका आयोजन आंध्र प्रदेश में किया जायेगा। इस अभ्यास का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तथा काकीनाडा में किया जायेगा। इसका आयोजन 13 से 21 नवम्बर, 2019 के दौरान किया जायेगा।


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनावों में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत प्राप्त नहीं हुआ है, हालांकि भाजपा 105 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आया था।


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ब्राज़ील में 13 नवम्बर, 2019 को 11वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनके साथ एक बड़ा व्यापारी प्रतिनिधिमंडल भी जायेगा। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2019 की थीमनवोन्मेषी भविष्य के लिए आर्थिक विकासहै।


हाल ही में बांग्लादेश सरकार ने इस्लामिक संगठनअल्लार दोलपर प्रतिबन्ध लगाया है। यह प्रतिबन्ध सार्वजनिक सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए लगाया गया है।


चीन ने हाल ही में अल्झाइमर रोग के लिए विश्व की पहली दवा ‘GV-971’ को मंज़ूरी दी। इस दवा से रोग की हल्की किस्म को ठीक किया जा सकता है। अल्झाइमर एक मस्तिष्क को प्रभावित करने वाले रोग है जिससे धीरे-धीरे स्मृति, सोचने की क्षमता तथा छोटे मोटे काम करने की क्षमता क्षीण होती है।


कार्बन ब्रीफ के विश्लेष्ण के अनुसार 2019 में भारत के कार्बन उत्सर्जन में 2% की कमी आने के आसार हैं। इस कमी का मुख्य कारण कोयले पर आधारित उर्जा उत्पादन में कमी तथा नवीकरणीय उर्जा उत्पादन में वृद्धि है।


रूस की राजधानी मास्को में 19th India-Russia Inter-Governmental Commission on Military and Military-Technical Cooperation (IRIGC-M&MTC) का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा रूसी रक्षा मंत्री जनरल सेर्गे शोइगू द्वारा की गयी।


महान नाटककार मोहन राकेश के सम्मान में दिल्ली सरकार द्वारा चार दिवसीयमोहन राकेश नाट्य एवं सम्मान समरोहका आयोजन किया जायेगा।


प्रथम बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का आयोजन विशाखापत्तनम में 7 और 8 नवम्बर, 2019 को किया जा रहा है। इस इवेंट में बंदरगाहों की सुरक्षा, उत्पादकता तथा निवेश अवसरों पर चर्चा की जायेगी।


अमेरिका और भारत के बीच त्रि-सेवा अभ्यासटाइगर ट्राइंफका आयोजन आंध्र प्रदेश में किया जायेगा। इस अभ्यास का आयोजन आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम तथा काकीनाडा में किया जायेगा।


टाटा लिटरेचर लाइव! का आयोजन 14 से 17 नवम्बर, 2019 के दौरान किया जायेगा। इस उत्सव में मलयालम काव्य के अग्रणी कवि के. सचिदानंदन को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।


प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने राजस्थान पत्रिका समूह के चेयरमैन गुलाब कोठारी को राजा राम मोहन रॉय अवार्ड से सम्मानित करने के निर्णय लिया है, उन्हें 16 नवम्बर को पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।


निर्यात में खादी उत्पादों को श्रेणीबद्ध करने के लिए केन्द्रीय वाणिज्य उद्योग मंत्रालय ने खादी उत्पादों के वर्गीकरण के लिए हारम्नाइज़्ड सिस्टम कोड जारी किया गया है। यह एक 6 अंकीय कोड है, जिसका निर्माण विश्व सीमा शुल्क संगठन द्वारा किया जाता है।


DRDO इग्नाइटर काम्प्लेक्स की स्थापना महाराष्ट्र के पुणे में हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HERML) में की गयी है। इस प्रयोगशाला में DRDO की विभिन्न परियोजनाओं के लिए इग्निशन सिस्टम तैयार किये जाते हैं। हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लेबोरेटरी (HERML) में अग्नि, पृथ्वी, आकाश, नाग, पिनाका तथा LRSAM मिसाइल इत्यादि के लिए इग्निशन सिस्टम तैयार किये गये हैं।


केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल तथा केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशांत ने गुरु नानक देव की शिक्षा पर तीन पुस्तकें जारी की। इन पुस्तकों को करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन से पहले लांच किया गया है। यह तीन पुस्तकें हैं : गुरु नानक बाणी, नानक बाणी तथा सखियां गुरु नानक देव।


लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 6वें G20 पार्लियामेंट्री स्पीकर्स समिट में भारतीय संसदीय दल का नेतृत्व किया। इस शिखर सम्मेलन का आयोजन जापान के टोक्यो में किया गया।


कलकत्ता में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान उत्सव के दौरान 1598 छात्रों ने स्पेक्ट्रोस्कोप को असेम्बल किया। वैज्ञानिकों द्वारा स्पेक्ट्रोस्कोप का इस्तेमाल आकाशीय पिंडों के तापमान तथा रासायनिक संरचना का पता लगाने के लिए किया जाता है।


वेस्टलैंड के उत्पादक उपयोग के लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने हाल ही मेंवेस्टलैंड एटलस-2019’ का पांचवां संस्करण जारी किया। इसके लिए मैपिंग का कार्य नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर द्वाराइंडियन रिमोट सेंसिंग सैटेलाइटडाटा से किया गया।


सर्बिया की सारा डैमजानोविच ने केरल के कोच्ची में मिस एशिया ग्लोबल टाइटल 2019 जीता। इस स्पर्धा में भारत की समीक्षा सिंह नेमिस ब्यूटीफुल फेसका सब-टाइटल जीता। मिस एशिया ग्लोबल टाइटल 2020 का आयोजन मलेशिया में किया जायेगा।


केन्द्रीय कौशल विकास तथा उद्यमशीलता मंत्रालय ने IBM के साथ मिलकरस्किल्स बिल्डप्लेटफार्म लांच किया। इसमें कोडडोर, कोओरपाकैडमी तथा स्किलसॉफ्ट पार्टनर्स हैं। इस पहल के तहत जॉब-रेडी कार्यबल को तैयार किया जायेगा।


अंतर्राष्ट्रीय मृदा तथा जलवायु के लिए जल संसाधन प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 6 नवम्बर, 2019 को हुई। इस पांच दिवसीय इवेंट में मृदा तथा जल संरक्षण के मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।


अमेरिका और बांग्लादेश के बीच Cooperation Afloat Readiness and Training (CARAT) – 2019 नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन बांग्लादेश के चटगाँव में किया जा रहा है।


भारत और इंडोनेशिया की नौसेनाओं के बीच 4 नवम्बर को इंडोनेशिया के सुराबाया मेंसमुद्र शक्तिनौसैनिक अभ्यास शुरू हुआ।


नैसकॉम की रिपोर्ट के मुताबिक भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा (चीन और अमेरिका के बाद) स्टार्टअप इकोसिस्टम है।


भारतीय तटरक्षक बल ने गोवा के तट पर ‘Regional Level Search and Rescue Workshop and Exercise 2019 : ReSAREX- 19’ का आयोजन किया।


प्रेस कौंसिल ऑफ़ इंडिया ने राजस्थान पत्रिका समूह के चेयरमैन गुलाब कोठारी को राजा राम मोहन रॉय अवार्ड से सम्मानित करने के निर्णय लिया है, उन्हें 16 नवम्बर को पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।


नई दिल्ली में 16 नवम्बर, 2019 से 15 दिवसीय राष्ट्रीय जनजातीय उत्सव 2019 का आयोजन किया जायेगा। इसमें देश भर के राज्यों के 1000 से अधिक जनजातीय कलाकार हिस्सा लेंगे।


हाल ही में दक्षिण एशिया कोआपरेटिव पर्यावरण कार्यक्रम (SACEP) गवर्निंग कौंसिल की 15वीं बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर द्वारा किया जा रहा है। इस बैठक का आयोजन बांग्लादेश के ढाका में किया जा रहा है।


जाने-माने लेखक आनंद को 27वें एझुथाचन पुरस्कारम 2019 के लिए चुना गया है, उन्हें यह सम्मान मलयालम भाषा तथा साहित्य में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। एझुथाचन पुरस्कारम केरल सरकार द्वारा प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान है।


भारतीय मूल के अनुसंधानकर्ता डॉ. नीरज शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार काअर्ली करियर रीसर्चर ऑफ़ ईयर 2019’ अवार्ड जीता। उन्हें यह सम्मान अगली पीढ़ी की बैटरी प्रणाली विकसित करने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।


IIT मद्रास ने दिव्यांगजनों के लिए ‘Arise-A Standing Wheelchair’ लांच की है, इस व्हीलचेयर में दिव्यांगजनों को खड़े होने होने के लिए किसी की सहायता की आवश्यकता नही पड़ेगी।


हाल ही में 1989 बैच के आईपीएस अफसर आदित्य मिश्र को पांच वर्ष की अवधि के लिए लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।


हाल ही में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीमा शुल्क की मॉनिटरिंग के लिए ICEDASH तथा ATITHI नामक दो आईटी पहलें शुरू की हैं।


बायोसाइंस नामक पत्रिका में प्रकाशित एक पत्र में 11,258 हस्ताक्षरकर्ताओं (69 भारतीय शामिल) ने वैश्विक जलवायु आपातकाल घोषित किया है। इस रिपोर्ट का नामवर्ल्ड साइंटिस्ट्सहै।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने नई दिल्ली मेंगंगा उत्सवका आयोजन किया। इस उत्सव का आयोजन गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किये जाने की 11वीं वर्षगाँठ के अवसर पर किया गया। इस उत्सव का आयोजन केन्द्रीय जल शक्ति मंत्रालय के साथ मिलकर किया गया।


प्रथम बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का आयोजन विशाखापत्तनम में 7 और 8 नवम्बर, 2019 को किया जा रहा है। इस इवेंट में बंदरगाहों की सुरक्षा, उत्पादकता तथा निवेश अवसरों पर चर्चा की जायेगी।


GRSE ने भारतीय तटरक्षक बल को ICGS एनी बेसेन्ट को सौंपा। यह एक फ़ास्ट पट्रोल वेसल है। यह GRSE  द्वारा निर्मित किया गया 101वां युद्ध पोत है। इसका डिजाईन पूर्ण रूप से GRSE द्वारा ही बनाया गया है।


सर्वोच्च न्यायालय ने फसल अवशेष जलाने पर पंजाब, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए 100 रुपये प्रति क्विंटल के इंसेंटिव का आदेश दिया।


हिमाचल प्रदेश बेस्ड NotOnMap ने नैसकॉम फाउंडेशन का सोशल इनोवेशन फोरम अवार्ड जीता।


फ़िनलैंड के विदेश मंत्री पक्का हाविस्तो भारत की यात्रा पर।


नई दिल्ल्ली में 9 से 12 नवम्बर जे बीच नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा के 11वें बाल संगम का आयोजन किया जायेगा।


अमेरिका और बांग्लादेश के बीच Cooperation Afloat Readiness and Training (CARAT) – 2019 नामक नौसैनिक अभ्यास का आयोजन बांग्लादेश के चटगाँव में किया जा रहा है।


हाल ही में फ्रीडम हाउस नेफ्रीडम ऑन नेटनामक रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट में जुलाई 2019 से मई 2019 के बीच विश्व भर में इन्टरनेट पर स्वतंत्रता की स्थिति का वर्णन किया गया।


फीफा 2020 अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में किया जायेगा, हाल ही में इस विश्व कप का आधिकारिक लोगो जारी किया गया। इससे पहले भारत ने 2017 अंडर-17 फुटबॉल विश्व कप का सफल आयोजन किया था।


भारत और उज्बेकिस्तान के बीच प्रथम संयुक्त सैन्य अभ्यासदुस्त्लिक 2019’ का आयोजन ताशकंद के निकट चिर्चिक प्रशिक्षण क्षेत्र में किया जा रहा है।


दक्षिण अफ्रीका ने रग्बी विश्व कप को जीत लिया है, दक्षिण अफ्रीका ने फाइनल में इंग्लैंड को 32-12 से पराजित किया। इस मैच का आयोजन जापान के योकोहामा में किया गया।


लक्ष्य सेन ने जर्मनी में 2019 SaarLorLux Open जीता। उन्होंने फाइनल में चीन के संग वेहंग होन्ग यांग को पराजित किया।


4 नवम्बर, 2019 को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में SCO संयुक्त भूकंप बचाव अभ्यास का उद्घाटन किया, इस अभ्यास का आयोजन NDRF द्वारा किया जा रहा है। इस अभ्यास का समापन 7 नवम्बर को होगा।


श्रीलंका की राजधानी कोलोंबो में राष्ट्रमंडल कानून मंत्रियों के सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व केन्द्रीय कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद कर रहे हैं।


गुरुग्राम में एशिया प्रशांत गोल्फ समिट का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन 6 नवम्बर को होगा। भारत में इस इवेंट का आयोजन पहली बार किया जा रहा है। इसकी थीम ‘A 5G Mindset For Golf’s Future In Asia’ है।


उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू नेरेड एटलस एक्शन प्लान मैपलांच किया।रेड एटलस एक्शन प्लान मैपको केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा तैयार किया गया है, इसका उद्देश्य बाढ़ की रोकथाम में तमिलनाडु सरकार की सहायता करना है।


27 वर्षीय माधुरी विजय ने साहित्य के लिए JCB पुरस्कार 2019 जीता है, उन्हें यह पुरस्कार उनके पहले उपन्यास फार फील्डके लिए प्रदान किया गया है। इससे पहले उन्हें हेन्फील्ड प्राइज तथा पुशकार्ट प्राइज भी प्रदान किया जा चुका है।


रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब की डाक्यूमेंट्री ने सिंगल डाक्यूमेंट्रीश्रेणी में ‘BAFTA Scotland’ Awards 2019’ जीता। रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब आई-लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेता है।


इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ़ इंडिया 2019 में रूस पार्टनर देश होगा। इस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन 20 से 28 नवम्बर के दौरान किया जायेगा, इसमें 250 से अधिक फ़िल्में प्रदर्शित की जायेंगी।


डॉ. के. पी. नन्दकुमार को सस्थारम पुरस्कार 2019 प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान कला तथा सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया जा रहा है। उन्हें यह सम्मान 22 दिसम्बर को प्रदान किया जायेगा।


मध्य प्रदेश सरकार ने गुरु नानक देव के 550वें पर्व पर जबलपुर में 20 करोड़ रुपये की लागत से सिख संग्रहालय तथा अनुसन्धान केंद्र की स्थापना करने का निर्णय लिया है।


अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भारतीय सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक को इटालियन गोल्डन सैंड आर्ट अवार्ड 2019 के लिए चुना गया है। उन्हें इटली में इंटरनेशनल सकारना सैंड नेटिविटी के दौरान सम्मानित किया जाएगा।


IIT दिल्ली ने 250 करोड़ रुपये का ग्लोबल एलुमनाई एंडोमेंट फण्ड लांच किया है। इस फण्ड से छात्रों को 10,000 डॉलर की सहायता प्रदान की जायेगी।


भारत और फ्रांस के बीच 14 दिवसीय संयुक्त सैन्य अभ्यासशक्ति-2019’ राजस्थान के बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में शुरू हुआ है।


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में उज्बेकिस्तान के ताशकंद में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की कौंसिल ऑफ़ हेड्स ऑफ़ गवर्नमेंट को संबोधित किया। उन्होंने सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के रूप में प्रतिनिधित्व किया।


हाल ही में आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा और विशाखापत्तनम में भारत और अमेरिका के बीचटाइगर ट्राइंफनामक अभ्यास का आयोजन 13 से 21 नवम्बर के बीच किया जायेगा।


हाल ही में गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने कलकत्ता में भारतीय तटरक्षक बल को फ़ास्ट पट्रोल वेस्ल ICGS एनी बेसेंट सौंपा।


हाल ही में रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नायक ने पुणे में DRDO के इग्नाईर काम्प्लेक्स का उद्घाटन किया।


हाल ही में केंद्र ने नेहरु मेमोरियल म्यूजियम लाइब्रेरी का पुनर्गठन किया।


हाल ही में बिहार में 15 वर्ष से अधिक पुराने सरकारी वाहनों के इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध लगाया गया।


हाल ही में IIT मद्रास ने स्वदेशी रूप से निर्मित प्रथम स्टैंडिंग व्हीलचेयरअराइजका निर्माण किया।


राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन तथा जल शक्ति मंत्रालय ने नई दिल्ली मेंगंगा उत्सवका आयोजन किया।


सेंट किट्स एंड नेविस तथा इरीट्रिया ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसके पश्चात् अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन के सदस्यों की संख्या 83 हो गयी है।


भारत की युवा निशानेबाज़ मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। दीपक कुमार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में कांस्य पदक जीता। मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल तथा अनु राज सिंह ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता।


एशियाई विकास बैंक चेन्नई-कन्याकुमारी औद्योगिक गलियारे के लिए 451 मिलियन डॉलर प्रदान करेगा। इसके द्वारा कॉरिडोर के दक्षिणी तथा उत्तरी हिस्सों में उर्जा कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जायेगा।


ओडिशा सरकार ने अब्दुल लतीफ़ जमील पावर्टी एक्शन लैब के साथ साझेदारी करने का निर्णय लिया है। अब्दुल लतीफ़ जमील पावर्टी एक्शन लैब (J-PAL) के संस्थापक नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी तथा एस्थर डफ्लो हैं।


टाइगर वुड्स ने हाल ही में जापान में 2019 जोजो चैंपियनशिप जीती। यह उनका 82वीं जीत है, इसके साथ ही उन्होंने सैम स्नीड के 82 खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।


ओडिशा के कोरापुट जिले में एक किलोग्राम प्लास्टिक कचरे के बदले में मुफ्त में भोजन दिया जा रहा है। इस योजना का क्रियान्वयन राज्य कीआहारयोजना के तहत किया जा रहा है।


जॉन विदरस्पून जाने-माने अमेरिका अभिनेता कॉमेडियन थे। उन्होंने 1980 में जैज़ सिंगरसे अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्होंनेहॉलीवुड शफ्फल, ‘बूमेरंग, ‘वैम्पायर इन ब्रुकलिन, तथा लेडीज मैनजैसी फिल्मों में कार्य किया।


भारत ने 30-31 अक्टूबर, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन की सभा का आयोजन नई दिल्ली में किया। इस सभा में दो देशों इरीट्रिया और सैंट किट्स एंड नेविस ने ISA के फ्रेमवर्क समझौते पर हस्ताक्षर किये।


यूनेस्को ने विश्व नगर दिवस के अवसर पर हैदराबाद कोक्रिएटिव सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमीका खिताब दिया, जबकि मुंबई कोक्रिएटिव सिटी ऑफ़ फिल्म्सका खिताब दिया गया।


गिरिजा कीर एक मराठी लेखिका थी, उनका निधन 31 अक्टूबर, 2019 को हुआ। उन्होंने मराठी में कई उपन्यास कहानियां लिखी हैं। वे 1968 से लेकर 1978 तकअनुराधामैगज़ीन की सहायक सम्पादक भी रहीं।


35वें आसियान शिखर सम्मेलन की शुरुआत 1 नवम्बर, 2019 को हुई। इस शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया।


हाल ही चीन में सूडान के पहले उपग्रह का प्रक्षेपण किया है।


केंद्र सरकार ने हाल ही में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) संस्थान के लिए HS Code जारी किया है।


हाल ही में 11258 वैज्ञानिकों ने एक संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करके वैश्विक जलवायु आपातकाल की घोषणा की है।


फीफा 2020 अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन भारत में किया जायेगा।


हाल ही में गुजरात राज्य के आतंकवाद विरोधी क़ानून को राष्ट्रपति की स्वीकृति हासिल हुई है।


प्रथम बिम्सटेक बंदरगाह सम्मेलन का आयोजन विशाखापत्तनम पर किया गया है।


केंद्र सरकार ने अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने हेतु 25,000 करोड़ रुपये का वैकल्पिक निवेश कोष (एआईएफ) बनाने की मंजूरी दे दी है।


सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को 3 महीने के अंदर पराली जलाने का मुद्दा सुलझाने के लिए एक व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।


भारत और अमेरिका ने हाल ही में बीमा क्षेत्र के विनियमन से संबंधित जानकारी के समन्वय, परामर्श और विनिमय हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये


कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के तहत काम करने वाले प्रशिक्षण महानिदेशालय ने आईबीएम नामक प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी के साथ मिलकर स्किल बिल्ड प्लेटफार्म कार्यक्रम की शुरूआत की


बिहार राज्य सरकार ने हाल ही में 15 वर्ष से पुराने सरकारी वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है


एशियाई विकास बैंक अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा चेन्नई-कन्याकुमारी औद्योगिक कॉरिडोर के लिए 451 मिलियन डॉलर का ऋण प्रदान किये जाने की घोषणा की गई है


हाल ही में लैंड एंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (LPAI) का चेयरमैन आदित्य मिश्रा को बनाया गया है


विश्व सूनामी जागरुकता दिवस जिस दिन मनाया जाता है


हाल ही में भारत ने बैंकॉक में दुनिया के सबसे बड़े मुक्त व्यापार समझौते 'क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी' (आरसीईपी) में शामिल नहीं होने का फैसला किया है।


हाल ही में व्यापार नीति पर सुरजीत एस. भल्ला की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय सलाहकार समूह ने सरकार को एलिफेंट बांड को जारी करने का सुझाव दिया है।


हाल ही में अरुणाचल प्रदेश राज्य में तवांग महोत्सव संपन्न हुआ।


गृह मंत्रालय ने हाल ही में पत्रकार आतिश तासीर का ओवरसीज़ सिटिज़नशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) कार्ड रद्द कर दिया है।


चिंकी यादव ने हाल ही में 14वीं एशियाई चैंपियनशिप में महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल फाइनल में जगह बनाकर भारत को निशानेबाजी में 11वां ओलिंपिक कोटा दिलाया।


हाल ही में भारत देश 'नो मनी फॉर टेरर' सम्मेलन की मेजबानी करेगा।


हाल ही में कर्नाटक सरकार द्वारा प्रस्तावित मलनाद में बंदरों हेतु बनाए जाने वाले पार्क की व्यवहार्यता को लेकर पर्यावरणविदों के बीच संशय बना हुआ है।


हाल ही में अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र को सूचित करते हुए स्वयं को पेरिस समझौते से अलग करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।


हाल ही में चीन ने अल्ज़ाइमर रोग के निदान हेतुजी.वी.-971’ नामक एक घरेलू दवा विकसित की है


हाल ही के ट्रेंड में देखा गया है कि सैंकड़ों ट्विटर उपयोगकर्ता एक नई सोशल मीडिया साईट पर जाने लगे हैं, उसका नाम Mastodon है।


हाल ही में अमेरिका के हार्वर्ड माइक्रोरोबोटिक्स लेबोरेटरी के शोधकर्त्ताओं नेरोबो-बीरोबोट तैयार किया है।


हाल ही में भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा 100वां अंतर्राष्ट्रीय T20 मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।


शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान को यूएई का दोबारा राष्ट्रपति चुना गया है।


हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गोवा राज्य के राज्यपाल के तौर पर शपथ ली।


आयकर विभाग ने जमशेदजी टाटा ट्रस्ट, आर.डी.टाटा ट्रस्ट समेत 6 टाटा ट्रस्टों का पंजीकरण रद्द कर दिया है।


मेघालय राज्य में 24 घंटे से अधिक रुकने के लिए बाहरी लोगों को राज्य सरकार के पास अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा।


हाल ही में बांग्लादेश जिसने इतिहास में पहली बार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को मात दी है।


भारतीय रिजर्व बैंक ने हाल ही में प्रमोटर हिस्सेदारी कम करके 40 प्रतिशत पर नहीं लाने के कारण बंधन बैंक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।


हाल ही में जिस देश की सरकार ने सभी सातों प्रदेश के राज्यपालों को बर्खास्त कर दिया है।


हाल ही में महिला और बाल विकास मंत्रालय ने यूनिसेफ द्वारा चलाई गई युवाह पहल को लॉन्च किया है


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और थाईलैंड देश के प्रधानमंत्री प्रयुत चान ओचा रक्षा उद्योग क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने की संभावनाएं तलाशने पर सहमत हुए।


भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी को पछाड़कर भारत के लिए सबसे ज़्यादा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गये हैं।


हाल ही में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) ने जिसे अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान चुना है।


नासा के Voyager-2 यान ने 42 वर्षों की यात्रा के बाद नवंबर 2019 में सूर्य की परिधि तक पहुँचने का रिकॉर्ड कायम किया है।


हाल ही में भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने अपने सभी सातों प्रांतों में नये गवर्नर नियुक्त किये हैं।


भारतीय रिज़र्व बैंक ने मेहसाणा अर्बन-कोऑपरेटिव बैंक पर ऋण नियमों का उल्लंघन करने पर पांच करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।।


आईआईटी मद्रास शिक्षण संस्थान ने भारत की पहलीस्टैंडिंग व्हीलचेयरबनाई है।


हाल ही में विश्व व्यापार संगठन के विवाद निपटान पैनल ने भारत देश में दी जाने वाली निर्यात सब्सिडी पर आपत्ति जताई है।


हाल ही में भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने दोहा में आयोजित एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल गेम में स्वर्ण पदक जीता है।


हाल ही में ईरान ने घोषणा किया कि वह भूमिगत संयंत्र के लिए यूरेनियम संवर्धन फिर से शुरू करेगा।


आरबीआई ने हाल ही में मुंबई स्थित पंजाब ऐंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के खातों की निकासी सीमा 40,000 रुपये से बढ़ाकर 50,000 रुपये रुपये कर दी


हिंदी की उत्कृष्ट साहित्यकार नासिरा शर्मा को वर्ष 2019 के व्यास सम्मान के लिये चुना गया है


No comments:

Post a Comment